मनीष पॉल को बेटी संग देखकर लोग करने लगे ऐसे-ऐसे कमेंट, Video देख बोले- मुझे लगा बहन है

गणेश चतुर्थी हिंदुओं का एक प्रमुख त्यौहार है य.ह त्यौहार भारत के विभिन्न भागों में मनाया जाता है परंतु महाराष्ट्र में गणेश उत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। धार्मिक शास्त्रों के मुताबिक इसी दिन गणेश जी का जन्म हुआ था। गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश जी की पूजा की जाती है। कई प्रमुख स्थानों पर भगवान गणेश जी की बड़ी प्रतिमा स्थापित की जाती है। गणेश चतुर्थी का त्यौहार लोग बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं।

इन दिनों देशभर में गणेश उत्सव की धूम मची हुई है। आम लोगों से लेकर खास लोगों तक सभी अपने घर में भगवान गणेश जी का स्वागत करते हैं। बॉलीवुड में भी इस पर्व की धूम देखने को मिलती है। बता दें कि 31 अगस्त को कई सेलेब्स ने अपने घर में गणेश जी की स्थापना की। वहीं टीवी के जाने-माने एंकर और होस्ट मनीष पॉल ने भी धूमधाम के साथ अपने घर में बप्पा का स्वागत किया।

मनीष पॉल ने अपने घर पर भगवान गणेश जी की मूर्ति स्थापित की। मनीष पॉल की बप्पा को विसर्जित करते हुए तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। मनीष पॉल इस दौरान अपने परिवार के साथ नजर आए। लेकिन मनीष पॉल की बेटी पर सबकी निगाहें टिक गई। वह अपनी बेटी का हाथ पकड़े चल रहे थे। दोनों ने एक जैसे कपड़े पहने हुए थे। वैसे तो मनीष पॉल अपने परिवार के साथ सार्वजनिक रूप से बहुत कम ही नजर आते हैं।

मनीष पॉल का अपनी बेटी सायशा के साथ का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मनीष पॉल की बेटी सायशा सिंपल लुक में नजर आ रही है। सोशल मीडिया यूजर्स कह रहे हैं कि एक्टर मनीष पॉल की बेटी बड़ी हो गई है। वैसे मनीष पॉल ने अपने आपको इतना मेंटेन कर रखा है कि लगता ही नहीं कि वह 41 साल के हैं और इसी वजह से लोगों को हैरानी हुई कि मनीष पॉल कि आखिर इतनी बड़ी बेटी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by F I L M Y G Y A N (@filmygyan)

सोशल मीडिया पर मनीष पॉल को बेटी के साथ देख कर फैंस काफी हैरानी जता रहे हैं। कई यूजर्स को सायशा की सादगी पसंद आई, तो कई लोग हैरान थे कि मनीष पॉल की इतनी बड़ी बेटी है। एक यूजर ने यह कहा कि “मुझे लगा कि यह छोटी बहन है।” वहीं एक अन्य यूजर ने यह कहा कि “वाह सुंदर। मनीष की एक बेटी भी है और वो भी इतनी बड़ी।” इसके अलावा काफी लोग मनीष की बेटी सायशा की सादगी की तारीफ भी कर रहे हैं।

वहीं एक अन्य ने कमेंट करते हुए यह कहा कि मनीष ने कम उम्र में ही शादी कर लिया क्या? इतना ही नहीं बल्कि एक और यूजर ने यह कहा कि उसकी एक बेटी भी है और वह भी इतनी बड़ी हो गई है कि उसे पता ही नहीं चला।

आपको बता दें कि मनीष पॉल ने साल 2007 में अपनी स्कूल की दोस्त संयुक्ता से शादी की थी। मनीष और संयुक्ता को साल 2011 में एक बेटी हुई, जिसका नाम उन्होंने सायशा रखा। इसके बाद उन्हें 2016 में एक बेटा युवान भी हुआ।