मुकेश अंबानी के कॉलेज दोस्त थे मनोज मोदी, हर बड़ी डील पूरी कराने में होता है इनका दिमाग

जब भी सबसे अमीर व्यक्तियों के बारे में बात होती है तो उसमें मुकेश अंबानी का नाम जरूर आता है। मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। मुकेश अंबानी का निवेश जियो प्लेटफार्म में सबसे अधिक हुआ है। जब लॉकडाउन के बाद पूरी दुनिया मंदी का मार झेल रही थी तब जियो प्लेटफार्म पर निवेश किया गया। पिछले 2 सालों में रिलायंस जियो में हजारों करोड़ों रुपए का निवेश किया गया था। फेसबुक समेत दुनिया के दिग्गज कंपनियों के साथ रिलायंस जियो की चर्चित डील्स कराने वाले शख्स मनोज मोदी हैं।

आपको बता दें कि पिछले दो सालों में देश भर में हर कोई लॉकडाउन से प्रभावित था हालांकि जिओ में 78562 करोड रुपए का निवेश किया गया था और इन सभी डील्स में शामिल शख्स मनोज मोदी को मुकेश अंबानी के मास्टरमाइंड के तौर पर जाना जाता है। मनोज मोदी तमाम बड़ी-बड़ी डील्स झटपट पूरी कर देते हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से मुकेश अंबानी के चाणक्य मनोज मोदी के बारे में बताने जा रहे हैं।

आपको बता दें कि एशिया के सबसे रईस कारोबारी मुकेश अंबानी के लगभग सभी डील्स में मनोज मोदी ने अहम भूमिका निभाई है। मुकेश अंबानी और मनोज मोदी इंजीनियरिंग कॉलेज में अच्छे दोस्त बने थे। साल 1980 में मनोज मोदी रिलायंस से जुड़े और साल 2007 में वह रिलायंस रिटेल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) बन गए।

करोना काल में फेसबुक समेत दुनिया की 8 जानी-मानी कंपनियों ने जियो प्लेटफार्म में निवेश किया। इस दौर में कंपनी ने हिस्सेदारी बेचकर 97,885 करोड़ रुपए जुटाए थे, जिसके बाद रिलायंस की ताकत और बढ़ गई। मनोज मोदी की मुकेश अंबानी का राइट हैंड भी कहा जाता है जिनकी वजह से ही यह संभव हो पाया।

मनोज मोदी रिलायंस के चाणक्य हैं। उन्होंने अब तक हजीरा पेट्रो-केमिकल्स, जामनगर रिफाइनरी, रिलायंस रिटेल और रिलायंस जियो में काम किया है। उन्होंने मुकेश अंबानी को कभी निराश नहीं होने दिया। वहीं मुकेश अंबानी भी उनका शुक्रिया अदा करते हैं। वह मनोज मोदी के अनुभव के बल पर बड़े-बड़े सौदे आसानी से कर लेते हैं।

आपको बता दें कि मनोज मोदी गुजरात के रहने वाले हैं। इन्होंने अपनी सूझबूझ और अनुभव के बल पर कंपनी को अक्सर बड़ी बड़ी डील करवाते रहते हैं जिसकी वजह से आज कंपनी काफी ताकतवर हो गई है और इसके लिए मुकेश अंबानी उनका शुक्रिया अदा करते हैं। ऐसा बताया जाता है कि मनोज मोदी अब मुकेश अंबानी के चहेते बन चुके हैं और वह उनके बेहद करीब माने जाते हैं।

खबरों के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि इंजीनियरिंग के दौरान मनोज मोदी और मुकेश अंबानी क्लासमेट थे। दोनों के बीच दोस्ती इंजीनियरिंग के दौरान हुई थी। जब कॉलेज खत्म हुआ तो उसके बाद भी दोनों एक दूसरे के संपर्क में रहे। यही वजह है कि दोनों की दोस्ती आज भी बरकरार है। मनोज मोदी पर मुकेश अंबानी बहुत विश्वास करते हैं और उन्हीं के भरोसे पर वह कई बड़ी-बड़ी डील भी छोड़ दिया करते हैं।

भले ही मनोज मोदी रिलायंस इंडस्ट्री की बड़ी-बड़ी डील झटपट पूरी कर देते हैं परंतु आज तक उनकी चर्चा कभी नहीं हुई है। इसके पीछे की वजह यह है कि मनोज मोदी खुद को पब्लिसिटी से दूर रखते हैं जिसकी वजह से उनकी निजी जिंदगी के बारे में बहुत कम लोगों को ही मालूम है। उन्हें पर्दे के पीछे काम करना पसंद है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मनोज मोदी ने मुकेश अंबानी के बच्चों को ट्रेनिंग भी दी है जिसकी वजह से उनके बच्चे आज कामयाबी की ऊंचाइयां छू रहे हैं।