मनोज तिवारी ने सेलिब्रेट किया पत्नी सुरभि का बर्थडे, गोद में बैठी हुई नजर आई नन्ही परी, देखें Video

भोजपुरी एक्टर, सिंगर और भारतीय जनता पार्टी के नेता मनोज तिवारी एक ऐसी शख्सियत हैं, जिन्होंने अपनी गायकी से बिहार के साथ देशभर के लोगों के दिलों पर राज किया है। मनोज तिवारी ने अभिनय के क्षेत्र में भी खूब नाम कमाया है। भोजपुरी फिल्मों में जलवा बिखेरने वाले मनोज तिवारी ने एक स्टार से पॉलीटिशियन बनने तक का सफर तय किया है। वहीं मनोज तिवारी अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी हमेशा ही सुर्खियों में छाए रहते हैं।

मनोज तिवारी ने अपने जीवन में दो शादियां रचाई हैं। लेकिन वह अपनी पहली पत्नी से तलाक ले चुके हैं। पहली पत्नी रानी से तलाक के बाद मनोज तिवारी ने दूसरी शादी सुरभि तिवारी से करके नया सफर शुरू किया। मनोज तिवारी ने 2 जून को पत्नी सुरभि तिवारी का बर्थडे सेलिब्रेट किया। मनोज तिवारी ने सोशल मीडिया पर बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो भी शेयर किया है।

मनोज तिवारी ने शेयर किया पत्नी के बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो

भोजपुरी एक्टर-सांसद मनोज तिवारी अपने काम में चाहे कितने भी व्यस्त क्यों ना हों, लेकिन परिवार के लिए समय निकालना नहीं भूलते हैं। मनोज तिवारी ने अपनी पत्नी सुरभि तिवारी का जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सुरभि मनोज तिवारी के साथ केक काटती नजर आ रही हैं। वहीं उनकी गोद में उनकी बेटी भी बैठी हुई नजर आ रही है। इसके साथ ही वीडियो में कुछ और लोग भी दिखाई दे रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manoj Tiwari (@manojtiwari.mp)


इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मनोज तिवारी भी बड़े ही प्यार से इस सेलिब्रेशन को देख रहे हैं। साथ ही इस वीडियो में मनोज तिवारी की आवाज में गाया “राम सिया राम” गाना भी सुनाई दे रहा है। पत्नी के बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो शेयर करते हुए मनोज तिवारी ने कैप्शन में यह लिखा है कि “सांसद की पत्नी के रूप में जिम्मेदारियां भी अलग होती हैं और जीवन भी.. पर आप अच्छा निभा रहे हो सुरभि.. happy birthday.. stay blessed खुश रहिए स्वस्थ रहिए…”

2020 में मनोज तिवारी ने की थी सुरभि से दूसरी शादी

आपको बता दें कि मनोज तिवारी की पहली शादी रानी से हुई थी। लेकिन वह अब अपनी पहली पत्नी से तलाक ले चुके हैं। पहली पत्नी रानी से तलाक के बाद मनोज तिवारी के जीवन में सुरभि तिवारी की एंट्री हुई। सुरभि तिवारी में उन्हें अपना प्यार मिला। मनोज तिवारी ने 2020 में लॉकडाउन के दौरान सुरभि तिवारी से दूसरी शादी की थी। हालांकि, शादी की खबर उन्होंने सभी से छुपा कर रखी थी। सुरभि, मनोज तिवारी के प्रशासनिक काम देखती थीं। सुरभि तिवारी एक सिंगर भी हैं, उन्होंने मनोज तिवारी के एक म्यूजिक एल्बम में अपनी आवाज भी दी है। मनोज तिवारी की पत्नी पटना की रहने वाली हैं, जो भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी-मानी सिंगर हैं।


इसके बाद 2022 में 51 साल की उम्र में मनोज तिवारी तीसरी बार पिता बने। आपको बता दें कि मनोज तिवारी की तीन बेटियां हैं। पहली बेटी पूर्व पत्नी रानी से है और बाकी दो बेटियां सुरभि से हैं। मनोज तिवारी ने बेटी के जन्म पर अस्पताल से अपनी और पत्नी की तस्वीर को भी शेयर करते हुए सबको खुशखबरी दी थी। मनोज तिवारी ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था “बड़े हर्ष के साथ सूचित करना है कि मेरे घर में लक्ष्मी के बाद सरस्वती का आगमन हुआ है.. आज घर में प्यारी सी बिटिया पैदा हुई है.. उसपे आप सभी का आशीर्वाद बना रहे.. सुरभि-मनोज तिवारी।”