मां लक्ष्मी कृपा से इन 5 राशियों के सितारों का सुधरेगा हाल, होगा धनलाभ, खुलेंगें उन्नति के द्वार

ज्योतिष नजरिए से देखा जाए तो ग्रह-नक्षत्रों की लगातार बदलती स्थिति मनुष्य के जीवन, व्यापार, परिवार, नौकरी पर भिन्न-भिन्न प्रकार से प्रभाव डालती है। यदि ग्रहों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से हर क्षेत्र में शुभ नतीजे मिलते हैं परंतु ग्रहों की चाल ठीक ना होने के कारण कठिन समय से गुजरना पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों के शुभ प्रभाव की वजह से कुछ राशियों के लोगों के ऊपर मां लक्ष्मी जी की कृपा दृष्टि बनी रहेगी और इन राशियों के लोगों की किस्मत के सितारे शुभ संकेत दे रहे हैं। धन लाभ के साथ-साथ तरक्की के रास्ते मिलेंगे। आखिर यह भाग्यशाली राशियों के लोग कौन से हैं? चलिए जानते हैं इनके बारे में।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों के ऊपर मां लक्ष्मी जी की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आपका मजबूत आत्मविश्वास कई मुश्किलों से बाहर निकालने में सहायता कर सकता है। कार्यालय में आप अपने सभी काम समय के अनुसार करेंगे। बड़े अधिकारी आपकी सराहना करेंगे। आप अपनी किसी गलती में सुधार कर सकते हैं। प्रेम जीवन में सुखद नतीजे मिलेंगे। कारोबार को आगे बढ़ाने में आप सफल रहेंगे। आपकी योग्यता और विचारों से लोग प्रभावित हो सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों को अपने जीवन में कुछ कठिनाइयों से गुजरना पड़ सकता है। शत्रु पक्ष आपके ऊपर हावी होने की कोशिश करेंगे, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। कर्म क्षेत्र में सहकर्मियों के साथ तालमेल कमजोर हो सकते हैं। आप अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यापार में आपको सामान्य फल की प्राप्ति होगी। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य अधूरा रह सकता है, जिसके चलते आप काफी चिंतित रहेंगे। आप अपने किसी भी कामकाज में जल्दीबाजी ना करें अन्यथा भविष्य में परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का समय लाभकारी सिद्ध होगा। मां लक्ष्मी जी की कृपा से आर्थिक क्षेत्र में आप लगातार तरक्की हासिल करेंगे। नौकरी पेशा वाले लोग अपने कामकाज पर पूरा फोकस करेंगे। आप अपने कार्यों में बेहतर प्रदर्शन दिखाने वाले हैं। पार्टनरशिप में यदि आप कोई काम शुरू करते हैं तो इसका आपको अच्छा फायदा मिलेगा। आपकी किस्मत मजबूत रहेगी। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। परिवार के लोगों के साथ आप कहीं बाहर घूमने की प्लानिंग बना सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों के सर्व कार्य सिद्ध होंगे। आप अपनी बुद्धिमानी का प्रयोग करके कठिन परिस्थितियों का हल निकाल सकते हैं। मां लक्ष्मी जी की कृपा से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। ऑफिस के अधूरे कार्य आप पूरे करेंगे। बड़े अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपके कारोबार में विस्तार हो सकता है। आपकी सोच नकारात्मक रहेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का मन धर्म-कर्म में अधिक लगेगा, जिससे आपके मन को शांति प्राप्त होगी। आप कार्य क्षेत्र में कामकाज के तरीकों में बदलाव करने की कोशिश करेंगे। आप नकारात्मक गतिविधियों से दूर रहें। आपको अपनी सोच सकारात्मक रखनी होगी। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहें। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद होने की संभावना बन रही है। संतान की तरफ से कष्ट उत्पन्न हो सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का सामाजिक दायरा बढ़ेगा। सफलता के कई नए अवसर आपके हाथ लग सकते हैं। कर्म क्षेत्र में आपको थोड़ा संभलकर रहने की आवश्यकता है। व्यर्थ की बहसबाजी होने की संभावना बन रही है। आपको सहकर्मियों के साथ अच्छे तालमेल बनाए रखने की आवश्यकता है। किसी बात को लेकर बड़े अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं। व्यापार में मिला-जुला फायदा मिलेगा। जीवनसाथी की सेहत को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का समय अति उत्तम रहेगा। आप अपने सोचे हुए काम मनमुताबिक पूरा कर सकते हैं। आपका समय आनंददायक रहने वाला है। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलेगी। धन संबंधित मामलों में आपको अच्छा फायदा मिल सकता है। व्यापार में आप किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जिससे आपका मुनाफा बढ़ेगा। भागीदार आपका पूरा सहयोग देंगे। बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। पारिवारिक परिस्थितियों में सुधार आने के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों को पैसों के लेन-देन में सतर्क रहने की आवश्यकता है अन्यथा आपको धन हानि हो सकती है। घरेलू चीजों की खरीदारी के पीछे अधिक धन खर्च होने की संभावना बन रही है। आपको अपनी आमदनी के अनुसार खर्चों पर लगाम रखना होगा अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ सकता है। ऑफिस में आपको अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को किसी भी महत्वपूर्ण मामले में निर्णय लेने से पहले अपने परिवार के बड़े बुजुर्गों की सलाह लेनी चाहिए। ऑफिस का वातावरण ठीक-ठाक रहेगा, लेकिन किसी पुरानी बात को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे। व्यापार में आपको लाभ मिलने की संभावना नजर आ रही है। आप अपनी वाणी पर थोड़ा लगाम रखें। किसी से भी बातचीत करने के दौरान आप अपने शब्दों पर ध्यान दीजिए। आप किसी से भी पैसा उधार ना लें। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों के मन में एक साथ कई विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जिसके चलते आप थोड़े हतास रहेंगे। मानसिक तनाव अधिक होने के कारण कामकाज में मन नहीं लगेगा। कार्यालय में सहकर्मियों की मदद लेनी पड़ेगी। खान-पान पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है अन्यथा स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी के लिए अभी थोड़ा इंतजार और करना पड़ेगा। माता की सेहत में सुधार आ सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का मन प्रभु की आराधना में अधिक लगेगा। आप अपने घर के कुछ कार्यो में अधिक बिजी रहेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी नौकरी मिल सकती है। ऑफिस में आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। आप अपने मित्रों के साथ मिलकर किसी नए व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें आपको सफलता हासिल होगी। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कोर्ट कचहरी के कामों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। प्रेम जीवन में सुधार आने के योग बन रहे हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को अपने लक्ष्य पर फोकस करने की जरूरत है। आप अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। आपकी आमदनी में कमी आएगी, जिसके चलते आप काफी परेशान रहेंगे। आपको कठिन परिस्थितियों में धैर्य और संयम बनाए रखना होगा। व्यापार से जुड़े हुए लोगों का समय मिला-जुला रहेगा। शेयर बाजार से जुड़े हुए लोग पूंजी निवेश करने से पहले सोच-विचार अवश्य करें। भाई के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट होने के संकेत मिल रहे हैं।