गूगल में इंडस्ट्री हेड है बॉलीवुड से गुमनाम हो चुकी एक्ट्रेस मयूरी कांगो, फिल्म छोड़ने के बाद लोगों को दिया बड़ा मैसेज

बॉलीवुड की चकाचौंध भरी जिंदगी में कई ऐसे स्टार्स भी रहे हैं जिनकी पहली फिल्म ही फ्लॉप हो गई लेकिन बाद में वो छा गए। हालांकि इंडस्ट्री में ज्यादा दिन न दिखो तो लोग आपको भुलाते ज्यादा देर नहीं लगाते। आज आपको एक ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने फिल्म के फ्लॉप होने के बाद भी हार नहीं मानी और आज एक जाना माना नाम बन चुकी हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड में अपनी सुंदरता के कारण लाखों लोगों को दीवाना बनाने वाली एक्ट्रेस मयूरी कांगो की जो आज कॉरपोरेट वर्ल्ड का नामचीन चेहरा हैं। मयूरी कांगो गूगल इंडिया की इंडस्ट्री हेड हैं।

करियर में पढ़ाई ही काम आई-

बता दें कि मयूरी कांगो गूगल इंडिया के इंडस्ट्री हेड का पद संभाल रही हैं। इससे पहले वो गुरुग्राम की नामी कंपनी में मैनेजिंग डायरेक्टर थी। हालांकि मयूरी का फिल्मी दुनिया से नाता हमेशा के लिए टूट गया है। आपको बता दें कि मयूरी का सिलेक्सन आईआईटी में हो गया था लेकिन इतने अच्छे ऑफर को ठुकरा कर वो अपने एक्टिंग करियर को आगे बढाने में लग गईं थी हालांकि वक़्त का कमाल यह था कि करियर के इतने बुरे वक्त में उनकी पढ़ाई ही उनके काम आई।

इस फिल्म से मिली थी पहचान-

मयूरी कांगो ने बॉलीवुड में फिल्म ‘पापा कहते हैं’ में काम किया था। जिसके बाद मयूरी को पापा कहते हैं गर्ल के नाम से भी जाना जाने लगा। साल 1996 में रिलीज हुई फिल्म ‘पापा कहते है’ में मयूरी ने जुगल हंसराज के साथ काम किया। जहां फिल्म का म्यूजिक फिल्म रिलीज से पहले ही सुपरहिट हो चला था लेकिन फिल्म फ्लॉप हो गई। लेकिन दूसरी तरफ मयूरी को इंडस्ट्री में पहचान मिल गई। इसके अलावा मयूरी ने अजय देवगन और अरशद वारसी के साथ फिल्म होगी प्यार की जीत में भी कां किया लेकिन मयूरी को यहां भी कुछ खास कवरेज नहीं मिली।

महेश भट्ट ने मयूरी को किया लॉन्च-

बॉलीवुड करियर की बात करें तो मयूरी को महेश भट्ट ने लॉन्च किया था। वहीं बॉलीवुड में नाकाम होने के बाद मयूरी ने छोटे पर्दे की तरफ रुख किया। ‘नरगिस’, ‘थोड़ा गम, थोड़ी खुशी’, ‘डॉलर बाबू’ और ‘किट्टी पार्टी’ जैसे डेली सोप में काम करने के बाद भी उनका एक्टिंग करियर जोर नहीं पकड़ पाया। जिसके बाद मयूरी ने बॉलीवुड छोड़ अब ‘गूगल इंडिया’ जॉइन कर लिया है। मयूरी को इंडस्ट्री हेड की कमान दी गई है।

आपको बता दें कि इस जॉब से पहले मयूरी ‘पब्लिसिस ग्रुप’ की इकाई ‘Performix.Resultrix’ की पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर थीं। मयूरी की निजी जिंदगी की बात करें तो मयूरी ने एनआरआई आदित्य ढिल्लन से शादी की है। दोनों की मुलाकात कॉमन फ्रेंड के जरिए पार्टी में हुई थी। वहीं शादी के बाद मयूरी पति के साथ अमेरिका शिफ्ट हो गई हैं। उनका 8 साल का एक बेटा कियान है। फिलहाल मयूर बॉलीवुड से दूर अपने परिवार के साथ समय बीता रही हैं।