शरीर के इस अंग पर छिपकली गिरे तो समझिए होने वाले हैं मालामाल, जानिए बाकी शुभ-अशुभ संकेत

अक्सर देखा गया है कि घरों के अंदर जब लोगों को छिपकली दिखाई देती है तो वह डर जाते हैं और उसे भगाने कि हर संभव कोशिश करते हैं। इसके अलावा कई बार अचानक से ही छिपकली शरीर के किसी ना किसी अंग पर गिर जाती है या फिर छिपकली छूकर निकल जाती है। वैसे देखा जाए तो छिपकली जहरीली होती है। अगर व्यक्ति के शरीर से छिपकली स्पर्श हो जाती है तो ऐसी स्थिति में अच्छे तरीके से नहाना चाहिए परंतु शरीर के कुछ हिस्सों पर छिपकली का गिरना बेहद शुभ माना जाता है। वहीं कुछ हिस्सों पर छिपकली का गिरना शुभ भी माना गया है।

आपको बता दें कि शकुन शास्त्र में छिपकली से जुड़े हुए शुभ-अशुभ संकेतों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई है। शकुन शास्त्र के अनुसार अगर छिपकली शरीर के भाग पर गिरे तो यह धन लाभ और सम्मान दिलाने की तरफ इशारा करती है। इसके अलावा कुछ अशुभ संकेत भी होते हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से छिपकली के शुभ-अशुभ संकेतों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

यहां जानिए छिपकली गिरने के शुभ-अशुभ संकेतों के बारे में

1. अगर आपको अपने घर के अंदर कहीं पर छिपकली लड़ती हुई नजर आती है तो इसका अर्थ होता है कि परिवार या मित्र से वाद-विवाद हो सकता है। इसके अलावा अगर छिपकली अलग होती हुई दिखाई देती है तो यह किसी प्रियजन से बिछड़ने का संकेत देता है।

2. अगर आप भोजन कर रहे हों और उसी दौरान आपको छिपकली की आवाज सुनाई देती है तो इसका अर्थ होता है कि बहुत ही जल्द आपको कोई बड़ी खुशखबरी या फिर लाभ मिलने की संभावना है परंतु ऐसा बहुत ही कम देखने को मिलता है क्योंकि छिपकली हमेशा रात के समय ही बोलती है।

3. अगर किसी व्यक्ति के माथे पर छिपकली गिर जाए तो यह बेहद शुभ संकेत माना जाता है। इसका अर्थ होता है कि उस व्यक्ति को बहुत ही जल्द संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है।

4. अगर किसी के दाहिने कान पर छिपकली गिरती है तो इसका अर्थ होता है कि उसे आभूषण मिल सकता है। इसके अलावा अगर बाएं कान पर छिपकली गिरती है तो यह आयु वृद्धि की तरफ इशारा करता है।

5. अगर छिपकली नाक पर गिरती है तो यह भाग्योदय की तरफ इशारा करता है।

6. अगर दाहिने कंधे पर छिपकली गिरती है तो ऐसी स्थिति में विजय प्राप्ति की तरफ इशारा करती है।

7. अगर किसी व्यक्ति के बालों पर छिपकली गिर जाए तो यह मृत्यु की तरफ इशारा करती है।

8. अगर किसी व्यक्ति की गर्दन पर छिपकली गिरती है तो इसका मतलब होता है कि उसके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।

9. अगर किसी व्यक्ति की भौंह पर छिपकली गिरती है तो इसका मतलब होता है कि धन हानि होने की संभावना है।

10 अगर किसी व्यक्ति के बाएं गाल पर छिपकली गिरती है तो इसका अर्थ होता है कि वह अपने किसी पुराने मित्र से मुलाकात कर सकता है।

11. अगर बाएं कंधे पर छिपकली गिरती है तो इसका अर्थ होता है कि नए शत्रुओं में वृद्धि होने की संभावना है।

12. अगर किसी व्यक्ति के चेहरे पर छिपकली गिरती है तो इसका अर्थ होता है कि उसको स्वादिष्ट भोजन या फिर खाने का निमंत्रण मिलने की संभावना है।