धनतेरस पर आजमाएं ये सरल उपाय, पलट जाएगी किस्मत, देवी लक्ष्मी और कुबेर देव की कृपा से होगा लाभ

हिंदू धर्म में दीपावली के त्यौहार को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है परंतु दिवाली से पहले धनतेरस का त्यौहार आता है। धनतेरस का त्यौहार भगवान धनवंतरि का पर्व माना गया है। पौराणिक कथाओं में इस बात का उल्लेख किया गया है कि समुद्र मंथन के दौरान भगवान धनवंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। ऐसा माना जाता है कि अगर धनतेरस वाले दिन भगवान धनवंतरि की पूजा अर्चना की जाए तो इससे घर-परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है, इसके अतिरिक्त अगर आप धनतेरस वाले दिन कुछ सरल से उपाय अपनाते हैं तो इससे आपकी किस्मत पलट सकती है। जी हां, धनतेरस के उपायों से आप मनचाहा परिणाम हासिल कर सकते हैं। आज हम आपको धनतेरस पर किए जाने वाले कुछ उपायों के बारे में जानकारी देने वाले हैं जिनको अपना कर आपको लाभ मिलेगा।

धनतेरस के दिन अपनाएं ये सरल उपाय

घर में गिनती के इतने दीपक जलाएं

अगर आप अपने घर की दरिद्रता और अंधकार को दूर करना चाहते हैं तो धनतेरस के दिन 13 दीपक घर के अंदर और 13 दीपक घर के बाहर जला कर रखिये। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से दरिद्रता से छुटकारा मिलता है, इसके साथ ही आप धन की देवी माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर देवता को घर में आने का निमंत्रण दीजिए। इस उपाय को करने से देवी लक्ष्मी और कुबेर देव की कृपा से लाभ मिलेगा।

धनतेरस के दिन सुबह-सवेरे कर लें ये काम

ऐसा बताया जाता है कि यदि व्यक्ति के जीवन में नकारात्मक ऊर्जा का संचार है तो इसकी वजह से बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। ऐसी स्थिति में आप अपने जीवन को सकारात्मक बनाने के लिए ज्योतिष शास्त्र में बताया गया धनतेरस का यह उपाय कर सकते हैं। आप धनतेरस वाले दिन सुबह और सवेरे उठते ही सबसे पहले अपने दोनों हाथों को जोड़ लीजिए, इसके बाद आप अपने दोनों हाथों की लकीरों को मिलाकर चंद्रमा की आकृति बनाने का प्रयत्न कीजिए, इसके पश्चात आपको अपनी हथेलियों की रेखाओं को ध्यान पूर्वक देखना होगा, इसके पश्चात आप अपने हाथों को चूमते हुए अपने चेहरे पर से 3 बार फेरें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जिससे जीवन में शुभ परिणाम हासिल होते हैं।

धन की कमी दूर करने के लिए

अक्सर देखा गया है कि व्यक्ति अपनी मेहनत से पैसा कमा तो लेता है परंतु उसके पास पैसा नहीं टिकता है या फिर जीवन में हमेशा धन की कमी बनी रहती है। अगर आपके साथ भी कुछ इस तरह की परेशानियां उत्पन्न हो रही हैं तो धनतेरस से दिवाली के दिन तक आप देवी लक्ष्मी जी की पूजा के दौरान लौंग अर्पित जरूर कीजिए परंतु आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि पूजा के दौरान लौंग का केवल एक ही जोड़ा यानी कि 2 लौंग अर्पित कीजिए और लौंग टूटी हुई नहीं होनी चाहिए अर्थात आप साबुत लौंग अर्पित करें। अगर आप यह उपाय करते हैं तो इससे आपके जीवन से धन से जुड़ी हुई परेशानियां दूर होंगी और आपको लाभ मिलेगा।

धनतेरस के दिन यह पौधा जरूर लगाएं

अगर आप अपने जीवन में सफलता हासिल करना चाहते हैं तो धनतेरस वाले दिन किसी मंदिर में जाकर केले का पेड़ या फिर कोई सुगंधित पौधा लगा सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि जैसे-जैसे आपके द्वारा लगाया गया पौधा बड़ा होता है वैसे-वैसे आपको अपने जीवन में अधिक सफलता मिलने की संभावना रहती है। नौकरी के क्षेत्र में आप लगातार उन्नति हासिल करते हैं, इतना ही नहीं बल्कि व्यापार में भी तरक्की के मार्ग खुलने लगते हैं।

नई झाड़ू घर में लाने से मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं कि धनतेरस वाले दिन नए बर्तन खरीदना बेहद शुभ माना जाता है परंतु इसके अलावा अगर आप धनतेरस वाले दिन घर में नई झाड़ू खरीद कर लाते हैं तो इससे धन की देवी माता लक्ष्मी जी प्रसन्न होती हैं और आपके घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।