सूर्य देव को इन उपायों से करें प्रसन्न, पूरी होगी मनोकामना, कई तरह की बाधाएं होंगी दूर

सूर्यदेव मान-सम्मान के कारक माने गए हैं। ऐसा माना जाता है कि यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में सूर्य ग्रह की स्थिति मजबूत है तो इसकी वजह से जीवन की बहुत सी परेशानियां दूर हो जाती हैं। व्यक्ति को सभी क्षेत्र में सफलता हासिल होती है। कामकाज की बाधाएं दूर हो जाती हैं। इसके अलावा अगर कुंडली में सूर्य की स्थिति कमजोर है तो इसके कारण जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। लाख कोशिश करने के बावजूद भी व्यक्ति सफल नहीं हो पाता है।

आजकल के समय में लोगों की यही इच्छा रहती है कि वह अपने कामकाज में लगातार तरक्की हासिल करें। आज के दौर में सरकारी नौकरी को लेकर लोगों में लगातार चाहत बनी हुई है परंतु तमाम कोशिशों के बावजूद भी लोगों को सरकारी नौकरी नहीं मिलती है। ऐसे में लोग परेशान हो जाते हैं। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार सरकारी नौकरी का मुख्य कारक सूर्य होता है। वहीं आपके मान-सम्मान का भी कारक सूर्य ही माना जाता है। अगर किसी को सरकारी नौकरी की चाहत है तो उनको सूर्य भगवान का आशीर्वाद अवश्य प्राप्त करना चाहिए।

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से सूर्य देव को प्रसन्न करने के कुछ ज्योतिषीय उपाय बताने जा रहे हैं। अगर आप इन उपायों को करते हैं तो इससे आपकी मनोकामना पूरी होगी। इतना ही नहीं बल्कि हर क्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी। तो चलिए जानते हैं सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए कौन से उपाय करने चाहिए।

सूर्य देव को जल चढ़ा कर करें प्रसन्न

रविवार का दिन सूर्य देव का दिन माना जाता है। अगर आप रविवार के दिन सूर्य देव को जल अर्पित करते हैं तो इससे सूर्य भगवान प्रसन्न होते हैं। आप रविवार के दिन स्नान करने के पश्चात सूर्य उदय के समय यह उपाय कीजिए। सिर्फ रविवार ही नहीं बल्कि आपको रोजाना नियमित रूप से सूर्य देव को जल अर्पित करना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जल अर्पित करने से सूर्य देवता प्रसन्न हो जाते हैं।

सफलता के लिए

आजकल के समय में ऐसे बहुत से लोग हैं जो अपने जीवन में सफलता हासिल करने के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं परंतु उनको सफलता नहीं मिल पाती है। अगर आपको भी धन, वैभव और यश की चाहत है तो रविवार के दिन प्रत्यक्ष देवता सूर्य देव की साधना जरूर करें। आप रविवार के दिन सूर्य भगवान की विधि-विधान पूर्वक पूजा, आराधना और व्रत कीजिए। इससे आपके जीवन की तमाम तरह की बाधाएं दूर होती हैं। इतना ही नहीं बल्कि सरकारी नौकरी, कारोबार में सफलता मिलने के भी योग बनते हैं।

गुड़ का करें दान

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रविवार के दिन गुड़ का दान करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं। रविवार के दिन दान करने का विशेष महत्व माना जाता है।

इस मंत्र से पूरी होगी मनोकामना

अगर आप अपने जीवन में सुख-समृद्धि, अच्छी सेहत और सरकारी नौकरी की प्राप्ति करना चाहते हैं तो इसके लिए सूर्य ग्रह के मंत्र बेहद कारगर माने जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि सूर्य की साधना में मंत्रों का जाप करने से मनोकामनाएं बहुत ही जल्द पूरी हो जाती हैं। अगर आप निम्नलिखित मंत्र का जाप करते हैं तो इससे आपके अंदर एक नई ऊर्जा का संचार होगा।

सूर्य मंत्र-

एहि सूर्य सहस्त्रांशो तेजोराशे जगत्पते
अनुकम्पय मां भक्त्या गृहणाध्र्य दिवाकर।।

ॐ घृणि सूर्याय नमः।।
ॐ ऐहि सूर्य सहस्त्रांशों तेजो राशे जगत्पतेए अनुकंपयेमां भक्त्याए गृहाणार्घय दिवाकररू।।
ॐ ह्रीं घृणिः सूर्य आदित्यः क्लीं ॐ।।