मीनाक्षी शेषाद्री ने अपनी अदाकारी और खूबसूरती से बॉलीवुड पर किया था राज, इंडस्ट्री छोड़ करती हैं ये काम

भारत की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक नाम मीनाक्षी शेषाद्री का भी शुमार है। मीनाक्षी शेषाद्री अपने 80 और 90 के दशक की सुपरहिट अभिनेत्रियों में से एक थीं। उन्होंने अपनी बेहतरीन अदाकारी और खूबसूरती से लाखों फैंस का दिल जीत लिया था। मीनाक्षी शेषाद्री ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अच्छा खासा नाम कमाया है। इन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं परंतु सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचने के बाद अचानक से ही मीनाक्षी शेषाद्री फिल्म इंडस्ट्री से दूर हो गईं।

मीनाक्षी शेषाद्री ने हिंदी सिनेमा जगत में काफी लंबे समय तक काम किया है और इन्होंने अपनी बेहतरीन अदाकारी और खूबसूरती से दुनिया भर में नाम कमाया है। मीनाक्षी शेषाद्री ऋषि कपूर से लेकर सनी देओल तक के साथ काम कर चुकी हैं। मीनाक्षी शेषाद्री का फिल्मी करियर सफल होने के बावजूद भी उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ने का निर्णय ले लिया।

आपको बता दें कि मीनाक्षी शेषाद्री का जन्म 16 नवंबर 1963 को हुआ था। फिल्म “विजय”, “साधना”, “दामिनी”, “बड़े घर की बेटी” में काम करने वाली अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्री की खूबसूरती के दीवाने बॉलीवुड के कई एक्टर रह चुके हैं। मीनाक्षी शेषाद्री का नाम अनिल कपूर से लेकर गायक कुमार सानू तक जोड़ा गया था। आपको बता दें कि मीनाक्षी शेषाद्री और कुमार सानू के अफेयर की खबरें काफी लंबे समय तक सुर्खियों में छाई रही थीं। उस समय के दौरान कुमार सानू शादीशुदा थे लेकिन इसके बावजूद भी ऐसा माना जा रहा था कि कुमार सानू और मीनाक्षी शेषाद्री एक दूसरे से विवाह कर सकते हैं।

अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्री और कुमार सानू की मुलाकात महेश भट्ट की फिल्म “जुर्म” के सेट पर हुई थी। इसी फिल्म के सेट के बाद इन दोनों की बातचीत हुई और इसके बाद इन दोनों को कई मौकों पर एक साथ देखा गया था। खबरों के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि मीनाक्षी शेषाद्री और कुमार सानू ने लगभग 3 वर्षों तक अपने अफेयर की बात छुपाए रखा था। कुमार सानू शादीशुदा थे जिसकी वजह से इन दोनों के अफेयर की वजह से उनका शादीशुदा जीवन खराब हो रहा था और कुमार सानू की शादीशुदा जिंदगी में तलाक तक की नौबत आ गई थी।

कुमार सानू ने अपनी शादीशुदा जिंदगी को बचाने के लिए मीनाक्षी शेषाद्री से बातचीत की और दोनों ने एक-दूसरे की सहमति से अलग होने का फैसला ले लिया। मीनाक्षी शेषाद्री उस समय के दौरान फिल्म इंडस्ट्री में अच्छा खासा नाम कमा रही थीं। एक सफल अभिनेत्री होने के बावजूद भी मीनाक्षी शेषाद्री ने फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था।

आपको बता दें कि बॉलीवुड इंडस्ट्री पर राज करने वाली अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्री ने साल 1950 में इन्वेस्टमेंट बैंकर हरीश मैसूर के साथ शादी कर ली थी। फिर शादी के बाद मीनाक्षी शेषाद्री ने अमेरिका के टेक्सास में जाकर रहने का निर्णय लिया। अपने जमाने की खूबसूरत अभिनेत्री मिनाक्षी शेषाद्री को डांस का बहुत शौक था। फिल्मों से अपने आपको दूर करने के बाद उन्होंने डांस से खुद को जोड़े रखा और टेक्सास में मीनाक्षी अपना डांस स्कूल चैरिश डांस स्कूल चलाती हैं।

बताते चलें कि मीनाक्षी शेषाद्री ने महज 17 साल की उम्र में साल 1981 में मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया था। उसके 3 साल बाद फिल्म “पेंटर बाबू” से बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। भले ही मीनाक्षी शेषाद्री फिल्म इंडस्ट्री से दूर हो चुकी हैं परंतु फैंस आज भी उनके बारे में जानने के उत्सुक रहते हैं। मीनाक्षी शेषाद्री ने “दामिनी” फिल्म में अपनी एक्टिंग से सबको अपना दीवाना बना दिया था। फिल्म इंडस्ट्री में उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं।