सनी देओल की ये अभिनेत्री शादी के बाद US जाकर बन गई बावर्ची, खुद इस पॉपुलर शो में किया खुलासा

बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे कई अभिनेत्रियां रही हैं, जिन्होंने अपने बेहतरीन अभिनय से इंडस्ट्री में अच्छा खासा नाम और शोहरत कमाया है। इनमें से बहुत सी अभिनेत्रियां अब फिल्मी पर्दे से दूर हो गई हैं परंतु इसके बावजूद भी यह लाखों दिलों पर राज करती हैं। इन्ही अभिनेत्रियों में से एक 80-90 के दशक की बेहद मशहूर और खूबसूरत अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्री हैं। मौजूदा समय में भी मीनाक्षी शेषाद्री की फिल्में और उनकी एक्टिंग के लोग दीवाने हैं।

मीनाक्षी शेषाद्री ने अपने फिल्मी करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं और अपने बेहतरीन अभिनय से यह लोगों के दिलों में अपने लिए खास जगह बनाने में सफल रही हैं। मीनाक्षी शेषाद्री अपने एक्टिंग करियर में कई बड़े-बड़े स्टार्स के साथ काम कर चुकी हैं। हालांकि, शादी के बाद मीनाक्षी शेषाद्री अपने पति के साथ विदेश चली गई थीं। वहीं अब सालों बाद अभिनेत्री ने खुलासा किया है कि वह यूएस में बावर्ची बन गई हैं। इस बात का खुलासा उन्होंने इंडियन आइडल शो में किया।

इंडियन आइडल शो में पहुंचीं मीनाक्षी शेषाद्री

भले ही मीनाक्षी शेषाद्री काफी लंबे समय से फिल्मी पर्दे से दूर हैं। लेकिन अब कई साल बाद मीनाक्षी शेषाद्री ने मनोरंजन की दुनिया की तरफ एक बार फिर रुख किया है। हाल ही में वह सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल में नजर आईं। दरअसल, इंडियन आइडल शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें मीनाक्षी शेषाद्री शो की जज नेहा कक्कड़, विशाल ददलानी और हिमेश रेशमिया के लिए साउथ इंडियन फूड लाकर उन्हें सरप्राइज कर देती हैं।

इतना ही नहीं, मीनाक्षी शेषाद्री ने इंडियन आइडल के मंच पर आकर अपनी जिंदगी को लेकर कई खुलासे किए और उन्होंने यह भी बताया कि किस तरह से शादी के बाद वह अमेरिका जाकर बावर्ची बनी। सामने आए प्रोमो में मीनाक्षी शेषाद्री कहती है कि “मैं यूएई पत्नी बनने के बाद मां बनी और इसके साथ ही बावर्ची भी बनी। अब मैं कह सकती हूं कि मैं साउथ इंडियन वेजीटेरियन खाना काफी अच्छा बना लेती हूं। तो इस वजह से मैं अपने हाथ का बना खाना आपके लिए लेकर आई हूं।”

मीनाक्षी शेषाद्री की बात सुनकर सभी खाने को बड़े मजे के साथ खाते हैं। मीनाक्षी शेषाद्री का यह प्रोमो वीडियो देखकर अभिनेत्री के फैंस काफी खुश हो गए, क्योंकि काफी समय बाद मीनाक्षी शेषाद्री किसी शो में नजर आ रही हैं। इस प्रोमो वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं।

मीनाक्षी शेषाद्री की शादी

आपको बता दें कि मीनाक्षी शेषाद्री ने साल 1995 में इन्वेस्टमेंट बैंकर हरीश मैसूर से शादी रचाई थी। शादी के बाद वह फिल्मी दुनिया को अलविदा कहकर यूएस में शिफ्ट हो गई थीं। भले ही मीनाक्षी शेषाद्री फिल्मों और इंडिया से दूर थीं परंतु वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और सोशल मीडिया के जरिए मीनाक्षी शेषाद्री अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी और अपने परिवार के साथ की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिन्हें फैंस के द्वारा काफी पसंद किया जाता है। मौजूदा समय में भी मीनाक्षी शेषाद्री के फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जो भी पोस्ट शेयर करती हैं, वह देखते ही देखते वायरल हो जाती हैं।