Site icon NamanBharat

बॉलीवुड के इन सितारों के हमशक्ल को देखकर आंखों पर नहीं होगा भरोसा, देखिये तस्वीरें

इस दुनिया में ऐसी बहुत सी घटनाएं होती रहती हैं जिनको जानने के बाद अक्सर मनुष्य काफी सोच विचार में पड़ जाता है। आप सभी लोगों ने बहुत पुरानी एक कहावत तो सुनी ही होगी कि दुनिया में एक जैसी शक्ल के सात लोग होते हैं। आखिर यह कहावत कितनी सच है, इसका दावा तो नहीं किया जा सकता परंतु बॉलीवुड इंडस्ट्री के कुछ स्टार्स के भी चेहरे हैं जो आम दुनिया में घूम रहे हैं। आप इसको कुदरत का करिश्मा समझ सकते हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बॉलीवुड के कुछ सितारों के हमशक्ल के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, अगर आप उनकी तस्वीरें देखेंगे तो आप भी कुदरत पर भरोसा करने लगेंगे।

ऋतिक रोशन

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता ऋतिक रोशन के हमशक्ल ब्रैडली कूपर हैं। आपको बता दें कि यह एक अमेरिकन एक्टर हैं। यह दोनों ही अपनी-अपनी फिल्म इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा वेतन लेने वाले अभिनेताओं के लिस्ट में शुमार हैं।

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड इंडस्ट्री के साथ-साथ हॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकीं मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की डुप्लीकेट पाकिस्तानी मॉडल और एक्ट्रेस जाले सरहदी है। आपको बता दें कि जाले सरहदी सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। यह अक्सर अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस के बीच साझा करती रहती हैं। जाले सरहदी के करियर के शुरुआती दिनों में लोग उनसे यह कहते थे कि वह बिल्कुल प्रियंका चोपड़ा की तरह नजर आती हैं।

जैकलिन फर्नांडीस

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीस ने अपनी खूबसूरती और बेहतरीन अदाकारी से लाखों दर्शकों का दिल जीत लिया है। उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है और उनके अभिनय को लोग बेहद पसंद भी करते हैं। आपको बता दें कि बीते दिनों अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीस की हमशक्ल अमांडा सेर्नी के साथ एक पुरानी फोटो शेयर की थी। आप बता दें कि जैकलीन फर्नांडिस की डुप्लीकेट अमेरिकन एक्ट्रेस अमांडा सर्नी हैं। अगर आप तस्वीर देखेंगे तो आप खुद भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पाएंगे।

ऐश्वर्या राय

अभिनेत्री ऐश्वर्या राय की हमशक्ल साल 2005 में आई फिल्म “लकी: नो टाइम फॉर लव” से डेब्यू करने वाली अभिनेत्री स्नेहा उल्लाल हैं। स्नेहा उल्लाल बिल्कुल ऐश्वर्या राय की तरह ही दिखती थीं। जब दर्शकों ने स्नेहा उल्लाल को पहली बार पर्दे पर देखा था तो उनको खुद अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा था। सभी दर्शक यही सोच रहे थे कि यह ऐश्वर्या राय हैं। परंतु पहली ही फिल्म के बाद यह गुमनाम हो गईं।

अनुष्का शर्मा

भारतीय फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की हमशक्ल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पिछले दिनों काफी तेजी से वायरल हुई थीं। आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा के इस डुप्लीकेट का नाम जूलिया माइकल्स है जो एक सिंगर है। अगर आप जूलिया माइकल्स की तस्वीर देखेंगे तो आप खुद यकीन करने लग जाएंगे कि यह अनुष्का शर्मा से कितनी मिलती जुलती हैं। जूलिया के नैन-नक्श हूबहू अनुष्का शर्मा जैसे ही नजर आते हैं परंतु बालों का रंग दोनों का अलग है।

सैफ अली खान

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सैफ अली खान का डुप्लीकेट इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर काम करता है। तस्वीर देखकर आपकी आंखें भी धोखा खा जाएँगी।

Exit mobile version