ये हैं लता मंगेशकर जी की तीसरी पीढ़ी, जो उनकी विरासत को आगे बढ़ाने के लिए हो रही तैयार, जानिए

स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी 92 वर्ष की आयु में इस दुनिया को हमेशा हमेशा के लिए छोड़ कर चली गईं। लता मंगेशकर जी को कोरोना हुआ था। इसके बाद उन्हें निमोनिया भी हो गया। वह एक महीने से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में एडमिट थीं परंतु आखिर में वह मौत से जंग नहीं जीत पाईं। 6 फरवरी की सुबह लता मंगेशकर जी ने अंतिम सांस ली।

आपको बता दें कि पूरा मंगेशकर परिवार ही लंबे समय से संगीत साधना में लगा हुआ है। बीते कई दशकों के लता मंगेशकर और उनके परिवार को संगीत का पर्याय माना जाता है और ऐसी स्थिति में भारत रत्न लता मंगेशकर जी के निधन के बाद उनके परिवार की तीसरी पीढ़ी भी संगीत साधना के लिए खुद को समर्पित कर चुकी है और खुद को लता दीदी के बताए गए मार्ग पर चलने के लिए तैयार कर रही है ताकि वह लता दीदी की संगीत विरासत को आगे बढ़ा पाएं।

लता मंगेशकर जी पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ी थीं। उनकी तीन बहने उषा, आशा, मीना हैं और उनके छोटे भाई का नाम हृदयनाथ हैं। पांचों भाई बहनों ने संगीत की दुनिया में एक कीर्तिमान स्थापित किया परंतु अभी तक मंगेशकर परिवार की तीसरी पीढ़ी के गायकों के विषय में अधिक जानकारी प्राप्त नहीं है। आज हम आपको लता मंगेशकर की विरासत को आगे कौन बढ़ा सकता है इसके बारे में बताने जा रहे हैं।

राधा मंगेशकर

लता मंगेशकर के भाई हृदयनाथ मंगेशकर की बेटी राधा मंगेशकर हैं। लता मंगेशकर जी अपनी भतीजी राधा मंगेशकर के सबसे करीब थीं। साल 2009 में लता मंगेशकर ने भतीजी राधा मंगेशकर की सोलो एल्बम Naav Majhe Shami को भी लॉन्च किया था। राधा मंगेशकर को गाने का भी शौक था। उन्होंने हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत की शिक्षा ली है।

जब राधा मंगेशकर की आयु 7 वर्ष की थी, तो उन्होंने इस छोटी सी उम्र में ही मंच पर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया था। राधा मंगेशकर, मंगेशकर परिवार की तीसरी पीढ़ी की सदस्या हैं। उन्होंने हिंदी के अलावा मराठी और बंगाली में भी गायन किया है। राधा मंगेशकर भविष्य में गायन और संगीत निर्माण करने की योजना बनाने में जुटी हुई हैं।

जनाई भोसले

जनाई भोसले, आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले की बेटी हैं। वह भी अपने बुजुर्गों के पद चिन्हों पर चलते हुए सिंगिंग में करियर बना रहीं हैं। उन्होंने भी बहुत छोटी उम्र में गाना शुरू कर दिया था। जनाई भोसले एक उभरती हुई गायिका हैं और उन्होंने “6 पैक” नामक एक म्यूजिक प्रोजेक्ट पर कार्य की शुरुआत की है, जो भारत का पहला ट्रांसजेंडर बैंड है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Zanai? (@zanaibhosle)

जनाई सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर आशा और लता जी की कई अनदेखी तस्वीरें देखने को मिलती हैं।

रचना खडीकर शाही

इस लिस्ट में मीना मंगेशकर की बेटी रचना खडीकर का नाम भी शामिल है। रचना ने महज 5 वर्ष की आयु में ही अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत कर दी थी। अगर रचना के पहले एल्बम की बात की जाए तो उनका पहला एल्बम मराठी बाल गीत था, जो काफी अधिक सुपरहिट साबित हुआ था और इसे बच्चों ने काफी ज्यादा पसंद किया था।

आपको बता दें कि रचना को आशा भोसले और लता मंगेशकर जी के साथ भी गाने का मौका मिल चुका है। इन्होंने मराठी थिएटर के साथ अभिनय में भी अपनी किस्मत आजमाई है।