मिलिए माही के परिवार के सभी 6 सदस्यों से, रियल लाइफ में ऐसी दिखती हैं धोनी की बहन, देखें तस्वीरें

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं भारत में कई खेल खेले जाते हैं लेकिन क्रिकेट को अन्य खेलों में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। भारत में कई महान क्रिकेटर खिलाड़ियों ने जन्म लेकर भारतीय क्रिकेट को बुलंदियों पर पहुंचाया है। उन्ही महान खिलाड़ियों में से एक महेंद्र सिंह धोनी हैं, जिन्हें एम.एस. धोनी के नाम से भी जाना जाता है।

महेंद्र सिंह धोनी को भारत सहित दुनियाभर से सबसे ज्यादा प्यार मिला है। उन्होंने क्रिकेट जगत में भारत का नाम रोशन किया है। छोटे से शहर से निकलकर एक महान क्रिकेटर का खिताब जीतने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने अपने जीवन में बहुत संघर्ष किया है और काफी संघर्षों के बाद आज वह इस मुकाम पर पहुंचे और दुनिया के सामने उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

7 जुलाई 1981 को रांची में जन्मे महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट की दुनिया में जो नाम कमाया है, वह हर एक क्रिकेटर का सपना होता है। टीम इंडिया के कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी के लिए दुनिया का जाना-माना क्रिकेटर बनने तक का सफर इतना आसान बिल्कुल भी नहीं था। उन्होंने अपने जीवन में कड़ा संघर्ष किया है और उनको अपने माता-पिता से कहीं ज्यादा बहन जयंती की मदद मिली।

आप सभी लोगों ने धोनी पर बनी फिल्म “एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी” तो देखी ही होगी? इस फिल्म में भी महेंद्र सिंह धोनी की बहन के बारे में बताया गया है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से धोनी के परिवार के सभी 6 सदस्यों के बारे में बताने वाले हैं।

जयंती (धोनी की बहन)

क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के लिए आम इंसान से स्टार क्रिकेटर बनने तक का सफर आसान नहीं रहा। अगर उनके साथ बहन जयंती का साथ नहीं होता तो उनका इस मुकाम तक पहुंचना असंभव था। मौजूदा समय में माही ने जो कामयाबी हासिल की है और आज जिस मुकाम पर खड़े हैं, वहां तक पहुंचने के लिए उनकी बड़ी बहन जयंती ने सबसे ज्यादा मदद की है।

दरअसल, महेंद्र सिंह धोनी के क्रिकेट खेलने की वजह से उनके माता-पिता नाराज हुआ करते थे। ऐसी स्थिति में महेंद्र सिंह धोनी को अगर किसी का सपोर्ट मिला तो वह हैं उनकी बहन जयंती। धोनी के पिता यह नहीं चाहते थे कि उनका बेटा क्रिकेट खेले। पिता हमेशा से ही अपने बेटे को पढ़ाई करने के लिए कहते थे और सरकारी नौकरी के लिए कहा करते थे। महेंद्र सिंह धोनी की बड़ी बहन जयंती स्कूल शिक्षक हैं।

पान सिंह (धोनी के पापा)

महेंद्र सिंह धोनी किसी अमीर परिवार में नहीं जन्मे थे। धोनी का जन्म रांची के एक साधारण परिवार में हुआ था। धोनी के पिताजी का नाम पान सिंह है, जो मूलतः उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के रहने वाले हैं। हालांकि, 1964 में वह रांची में बस गए। धोनी के पिता पान सिंह MECON कंपनी में कार्य किया करते थे, यहां पर वह शुरुआत में पंप ऑपरेटर थे और रांची के दोरंदा कॉलोनी में रहते थे।

देवकी देवी (धोनी की मम्मी)

महेंद्र सिंह धोनी की मम्मी देवकी देवी हाउसवाइफ हैं। उनका अपने बच्चों की परवरिश और पूजा-पाठ में ही ज्यादातर समय व्यतीत हुआ। धोनी की मम्मी को क्रिकेट के बारे में बिल्कुल भी जानकारी नहीं थी। लेकिन जब उन्होंने अपने बेटे को खेलते हुए देखा तो धीरे-धीरे उनकी भी इसमें दिलचस्पी जाग उठी।

नरेन्द्र सिंह धोनी (धोनी के बड़े भाई)

महेंद्र सिंह धोनी तीन भाई-बहन हैं और माही सबमें छोटे हैं। उनके बड़े भाई नरेंद्र सिंह धोनी समाजवादी पार्टी के नेता हैं। उन्होंने 2009 में बीजेपी से अपने पॉलीटिकल करियर की शुरुआत की थी। लेकिन 4 साल बाद बीजेपी को छोड़कर सपा में चले गए थे। ऐसा बताया जाता है कि उनके भाई नरेंद्र ने घर उस समय छोड़ दिया था जब धोनी 10 साल के थे।

धोनी की पत्नी साक्षी

महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी ने औरंगाबाद से होटल मैनेजमेंट की डिग्री हासिल की है। साक्षी के पापा भी धोनी के पिता के साथ मेकॉन लिमिटेड में काम करते थे। दोनों का एक-दूसरे के घर आना जाना था इसलिए माही और साक्षी पहले से ही एक दूसरे को जानते थे। धोनी और साक्षी ने 4 जुलाई 2010 को शादी रचाई थी। साक्षी उम्र में माही से 7 साल छोटी हैं। साक्षी का जन्म 19 नवंबर, 1988 को गुवाहाटी में हुआ था।

धोनी की बेटी जीवा

आपको बता दें कि शादी के करीब 5 साल के बाद 6 फरवरी 2015 को धोनी और साक्षी एक बेटी के माता-पिता बने थे जिसका नाम जीवा है। धोनी की बेटी जीवा का जन्म दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में हुआ था। अब उनकी बेटी 7 साल की हो चुकी है और वह अक्सर अपने पापा के साथ नजर आती हैं।