महज 19 की उम्र में सलमान खान का आया था इस लड़की पर दिल, खूब लगाया करते थे कॉलेज के चक्कर लेकिन…

सलमान खान एक ऐसे अभिनेता हैं, जो किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। मौजूदा समय में सलमान खान फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं। इनके नाम से ही फिल्में हिट हो जाती हैं। दुनिया भर में सलमान खान के चाहने वालों की संख्या करोड़ों में है। सलमान खान का जन्म 27 दिसंबर 1965 को इंदौर में सलीम खान और सुशीला चरक के घर पर हुआ था। सलमान खान ने अपने जीवन में जो कामयाबी हासिल की है, उसके लिए अभिनेता ने काफी संघर्ष किया है और आखिर में यह इंडस्ट्री में खुद को स्थापित करने में सफल हुए।

सलमान खान ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत 1988 में फिल्म “बीवी हो तो ऐसी” से की थी. इसके बाद सलमान खान बतौर लीड एक्टर “मैंने प्यार किया’ फिल्म में नजर आए। इस फिल्म ने सलमान खान की किस्मत ही बदल कर रख दी। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई और इसके बाद सलमान खान ने अनगिनत हिट फिल्में बॉलीवुड को दीं।

सलमान खान ने अपने फिल्मी करियर में लगभग सभी तरह के किरदार निभाए हैं और लोगों को उनका अभिनय बेहद पसंद आता है। पर्दे पर रोमांटिक हीरो बनने वाले सलमान खान देखते ही देखते लोगों के लिए भाईजान और टाइगर बन गए।

सलमान खान की उम्र 56 साल की हो गई है परंतु इस उम्र में भी अभिनेता ने शादी नहीं की है। अक्सर फैंस भी कई बार अपने पसंदीदा एक्टर सलमान खान से यह पूछते हैं कि आखिर वह शादी तब करेंगे, लेकिन सलमान खान अपने ही अंदाज में बात टाल देते हैं।

सलमान खान गर्लफ्रेंड के मामले में सबसे आगे रहे हैं। अभिनेता का नाम बॉलीवुड इंडस्ट्री की कई हसीनाओं के साथ जुड़ चुका है। अपने अफेयर के चक्कर में कई बार तो सलमान खान को विवादों का भी सामना करना पड़ा। सलमान खान की जिंदगी में संगीता बिजलानी, सोमी अली, ऐश्वर्या राय, कैटरीना कैफ ना जाने कितनी लड़कियां आईं और चली गईं परंतु आज भी सलमान खान कुंवारे ही बैठे हुए हैं।

शायद ही किसी को इस बात का पता होगा कि महज 19 साल की उम्र में सलमान खान की पहली गर्लफ्रेंड बनी थीं। जी हां, और वह लड़की थी जिस पर पहली बार सलमान खान का दिल आया था। इतना ही नहीं बल्कि सलमान खान इस लड़की के लिए उन दिनों अपने लाल रंग की स्पोर्ट्स कार में कॉलेज के खूब चक्कर भी लगाते थे।

सलमान खान जिस लड़की को अपना दिल दे बैठे थे, वह लड़की कोई और नहीं बल्कि शाहीन जाफरी थीं, जो पेशे से मॉडल थीं। यह प्रेम कहानी उस समय की है, जब सलमान खान फिल्म स्टार नहीं बने थे। उस समय के दौरान मुंबई के सेंट जेवियर कॉलेज में सेकंड ईयर के स्टूडेंट थे। सलमान खान की शाहीन जाफरी से मुलाकात कियारा की मां ने जेनेविव आडवाणी ने करवाई थी और यह दोनों एक-दूसरे को डेट भी करने लगे थे।

सलमान खान और शाहीन जाफरी के परिवार को भी यह रिश्ता स्वीकार था। इतना ही नहीं बल्कि शाहीन को सलमान खान का परिवार भी बहुत पसंद करता था। सलमान खान के पहले प्यार का जिक्र बायोग्राफी बीईंग सलमान में किया गया है। संगीता बिजलानी से पहले सलमान खान शाहीन जाफरी को बेइंतेहा मोहब्बत किया करते थे। सलमान खान शाहीन जाफरी से इतना प्यार करते थे कि वह उनसे मिलने के लिए उनके घर दूध और ब्रेड तक पहुंचाते थे।

सलमान खान और शाहीन जाफरी दोनों ही एक दूसरे से प्यार करने लगे थे और यह उम्मीद भी की जा रही थी कि बहुत ही जल्द दोनों विवाह के बंधन में बंद सकते हैं परंतु सारी उम्मीदों पर पानी फिर गया क्योंकि ऐसा बिल्कुल भी नहीं हुआ। इसी बीच सलमान खान की मुलाकात उस समय के दौरान की मशहूर मॉडल और 1980 की मिस इंडिया रह चुकी संगीता बिजलानी से हुई और फिर क्या था दोनों के बीच धीरे धीरे प्यार जागने लगा।

जिसके बाद शाहीन जाफरी से सलमान खान दूर होते चले गए और इन दोनों का रिश्ता खत्म हो गया। ऐसा बताया जाता है कि संगीता बिजलानी और सलमान खान शादी करने वाले थे। इतना ही नहीं बल्कि शादी के कार्ड भी छप चुके थे लेकिन आखिर में सलमान खान संगीता बिजलानी के साथ भी शादी के सात फेरे ना ले पाए।