ये हैं “Yeh Rishta Kya Kehlata Hai” शो के इन 12 एक्टर्स के रियल लाइफ पार्टनर्स, देखिए PHOTOS

छोटे पर्दे के ऐसे बहुत से सीरियल हैं जो लोगों के बीच काफी लोकप्रिय बने हुए हैं। उन्हीं में से एक स्टार प्लस पर टेलीकास्ट होने वाला “ये रिश्ता क्या कहलाता है” (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) शो दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है। पिछले कई सालों से ये शो दर्शकों का मनोरंजन करता हुआ आ रहा है। इस शो में भूमिका निभाने वाले कई किरदार ऐसे हैं, जिन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाई है और दर्शकों को उनका किरदार बहुत पसंद भी आता है।

वैसे देखा जाए तो Yeh Rishta Kya Kehlata Hai शो में अक्सर कई रिश्ते बने तो कई बिगड़े भी। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से ये रिश्ता क्या कहलाता है टीवी सीरियल के कुछ एक्टर्स के रियल लाइफ पार्टनर्स की फोटोस दिखाने वाले हैं।

पूजा जोशी

पूजा जोशी ने इस शो में वर्षा महेश्वरी की भूमिका निभाई थी और इनका किरदार भी दर्शकों को काफी पसंद आया था। पूजा जोशी ने छोटे पर्दे से बाहर मनीष अरोरा के साथ शादी रचाई हैं। मनीष अरोरा एक बिजनेसमैन हैं। इनका छोटे पर्दे से दूर दूर तक कोई भी ताल्लुक नहीं है। पूजा जोशी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वह आए दिन अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी हुई कोई ना कोई तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।

क्षिती जोग

ये रिश्ता क्या कहलाता है धारावाहिक में क्षिती जोग ने अक्षरा की सास यानी कि देवयानी गोयंका की भूमिका निभाई थी। उनके पति ने छोटे पर्दे से नहीं बल्कि तमिल सिनेमा से जुड़े हुए हैं। क्षिती जोग के पति का नाम हेमंत धोमे है, जो मराठी एक्टर हैं।

शिरीन सेवानी

शिरीन सेवानी ने टीवी का मशहूर धारावाहिक ये रिश्ता क्या कहलाता है में जसमीत कौर महेश्वरी की दमदार भूमिका निभाते हुए नजर आती हैं। इस शो में जसमीत कौर महेश्वरी अक्षरा के छोटे भाई अंशु की पत्नी थीं। आपको बता दें कि शिरीन सेवानी के पति छोटे पर्दे से ताल्लुक नहीं रखते हैं बल्कि वह एक पायलट हैं ,जी हाँ, शिरीन सेवानी के पति उदयन सचान एयर इंडिया में पायलट हैं।

मोहिना सिंह

ये रिश्ता क्या कहलाता है में कीर्ति की दमदार भूमिका मोहिना सिंह निभाती थीं परंतु विवाह के बंधन में बंधने के बाद वह शो से बाहर हो गईं. मोहिना सिंह ने हाल ही में सुयश रावत के साथ शादी की थी।

सचिन त्यागी

इस शो में सचिन त्यागी मनीष गोयनका का किरदार निभा रहे हैं। उनकी पत्नी का नाम रक्षंदा खान है। रक्षंदा खान भी टीवी इंडस्ट्री की फेमस पर्सनालिटी रही हैं।

पारुल चौहान

शो में स्वर्णा मनीष गोयनका का किरदार पारुल चौहान निभाती थीं। पारुल ने टीवी एक्टर चिराग ठक्कर से शादी रचाई है।

चारू असोपा

ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल की स्नेहा चारू सोपा ने अभिनेता राजीव सेन से शादी रचाई है। राजीव सेन बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा व पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन के भाई हैं।

अली हसन

अली हसन इस शो में अखिलेश गोयनका का किरदार निभाते हैं। उनकी पत्नी सबा है।

लता सभरवाल

इस शो में राजश्री का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री लता सभरवाल के पति का नाम संजीव सेठ है, जो इस शो में उनके पति का किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं। असल जिंदगी में ही वह उनके पति भी हैं।

निधि उत्तम

निधि उत्तम इस शो में नंदनी सिंघानिया का किरदार निभाती हैं। उनके पति का नाम मोहित पाठक है, जो पेशे से एक सिंगार हैं।

पंखुड़ी अवस्थी

इस शो में वेदिका के रोल में पंखुड़ी अवस्थी नजर आईं हैं। उन्होंने अभिनेता गौतम रोडे से शादी रचाई है।

विशाल ढींगरा

इन शो में नैतिक की भूमिका विशाल ढींगरा निभाते हुए नजर आ रहे हैं। उनकी पत्नी का नाम अदिति वाही है।