तुला राशि में बुध ग्रह का गोचर, इन 7 राशि वालों को मिलेगी तरक्की, हर तरफ से मिलेंगे शुभ समाचार

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि ग्रहों की स्थिति किसी व्यक्ति की कुंडली में ठीक है तो इसकी वजह से व्यक्ति को शुभ नतीजे मिलते हैं, परंतु ग्रहों की स्थिति ठीक ना होने के कारण जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। आपको बता दें कि सभी ग्रहों के युवराज बुध अपनी चाल बदलने जा रहे हैं। बुध देव 22 सितंबर को कन्या से तुला राशि में प्रवेश करेंगे, जिसकी वजह से सभी 12 राशियों पर इसका शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ने वाला है। आखिर बुध का गोचर किन राशियों के लिए लाभदायक रहेगा और किसको नुकसान हो सकता है? चलिए जानते हैं इसके बारे में।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों के लिए बुध का गोचर जीवन में बहुत सी परेशानियां लेकर आ सकता है। घर-परिवार के किसी सदस्य से मतभेद होने की संभावना बन रही है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की आवश्यकता है। किसी भी मामले को आप शांतिपूर्वक सुलझाने की कोशिश कीजिए। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। दांपत्य जीवन में खटास उत्पन्न हो सकती है। किसी पुरानी बात को लेकर मानसिक चिंता बनी रहेगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों के लिए बुध का गोचर फलदाई रहने वाला है। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को मेहनत का पूरा-पूरा फल मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको उन्नति मिल सकती है। कोई वाद-विवाद दूर होगा। प्रेम जीवन में आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी। बुध का राशि परिवर्तन पुराने कर्ज से मुक्ति दिला सकता है। संतान की तरफ से खुशियां प्राप्त होंगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों के लिए बुध का गोचर परिवार के लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। घर-परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। मानसिक परेशानियां भूल कर आप अपने परिवार के लोगों के साथ पूरा इंजॉय करेंगे। जीवन साथी के साथ आपके रिश्ते अच्छे रहेंगे। करीबी मित्रों के साथ आप बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। आपके खर्चों में कमी आएगी। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आप अपनी आमदनी और खर्चों का बजट बनाकर चलेंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों के लिए बुध का राशि परिवर्तन अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी। माता से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। नौकरी के क्षेत्र में तरक्की मिलने की संभावना बन रही है। आर्थिक परेशानियां दूर होंगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। आप समय का सदुपयोग करेंगे। व्यवसाय में भारी मुनाफा मिलने के योग बन रहे हैं। किसी पुरानी बीमारी से राहत मिल सकती है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि जातकों के लिए बुध का गोचर भाई-बहनों के संबंधों में सुधार करेगा। परिवार के सभी लोग आपका सहयोग देंगे। संपत्ति के मामलों में आपको अच्छा फायदा मिल सकता है। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को भारी मुनाफा मिलने की संभावना है। आपका रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। मानसिक तनाव दूर होगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। आर्थिक क्षेत्र में आप लगातार प्रगति हासिल करेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों के लिए बुध का गोचर पारिवारिक जीवन के लिए अच्छा रहेगा। सामाजिक स्तर पर आपका प्रभाव बढ़ेगा। आप अपनी वाणी के दम पर लोगों को प्रभावित करने में सफल हो सकते हैं। कारोबार से जुड़े हुए लोगों की कोई पुरानी योजना का लाभ मिलेगा। मेहनत से आप अपने सभी कार्य पूरे करेंगे। किस्मत आप पर मेहरबान रहने वाली है। विद्यार्थियों को मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। ऑफिस में सहकर्मी आपकी पूरी सहायता करेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों के लिए बुध का गोचर परेशानियां खड़ी कर सकता है। कारोबार में कई प्रकार की बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से भटक सकता है। मानसिक चिंता अधिक होने की वजह से आप अपना ध्यान कामकाज में ठीक प्रकार से नहीं लगा पाएंगे। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की तबीयत खराब हो सकती है। आप किसी भी मामले में जल्दी बाजी से फैसला मत लीजिए अन्यथा आपको भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहें। कोई भी निवेश करने से बचना होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए बुध का गोचर आर्थिक चुनौतियां लेकर आया है। खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जिसके कारण आप काफी चिंतित रहेंगे। आपको धन की बचत करने की योजना बनाने की आवश्यकता है। विदेश में कार्य कर रहे लोगों का समय मिलाजुला रहेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से समय कमजोर रहने वाला है। आप बाहर के खानपान से दूर रहें। आप अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करने की कुछ योजनाएं बना सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों के लिए बुध का गोचर सकारात्मक रहेगा। आपको अपने जीवन में बहुत से अच्छे नतीजे देखने को मिलेंगे। कर्म क्षेत्र में आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी। नौकरी में तरक्की मिलने की संभावना बन रही है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। मित्रों के साथ आप अच्छा वक्त व्यतीत करेंगे। लंबे समय से चली आ रही शारीरिक परेशानी से राहत मिल सकती है। परिवार में कोई धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। अचानक आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों के लिए बुध ग्रह का राशि परिवर्तन कार्य क्षेत्र और नेतृत्व क्षमता पर असर डालने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिलने की संभावना है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों का लाभदायक समझौता हो सकता है। आप अपने अधूरे काम को पूरा करेंगे। अधूरी योजनाएं पूर्ण हो सकती है। कारोबार बढ़ाने के लिए यह समय बहुत ही बेहतर रहने वाला है। खास लोगों से मुलाकात होगी। करियर में आगे बढ़ने के नए मार्ग हासिल हो सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों के लिए बुध ग्रह का राशि परिवर्तन शुभ साबित होगा। मानसिक शांति बनी रहेगी। धर्म-कर्म के कामों में आपका अधिक मन लगेगा। पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाने की आप पूरी कोशिश करने वाले हैं। विद्यार्थियों का समय अच्छा रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में आपको सफलता हासिल होगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल हो सकते हैं। आपका भाग्य मजबूत रहेगा। कई क्षेत्रों से आपको भारी मुनाफा मिलने के योग बन रहे हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों के लिए बुध ग्रह का राशि परिवर्तन चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में बहुत ही परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। इस परिवर्तन की वजह से आपको काफी सावधान रहना होगा। आप कोई भी काम बिना सोचे-समझे मत कीजिए। धार्मिक कामों में आपका अधिक मन लगेगा। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आप सतर्क रहें। खानपान की आदतों में सुधार करने की आवश्यकता है अन्यथा सेहत खराब हो सकती है।