इस माह बुध देव तुला राशि में चलेंगे वक्री चाल, इन राशियों के लिए रहेगा शुभ, खुलेगा भाग्य

ग्रह-नक्षत्रों की चाल समय के अनुसार लगातार बदलती रहती है, जिसकी वजह से मनुष्य के जीवन, परिवार, व्यापार, नौकरी पर प्रभाव पड़ता है। ग्रहों की अच्छी बुरी स्थिति के अनुसार ही व्यक्ति को अपने जीवन में फल मिलते हैं। आपको बता दें कि बुध देव 14 अक्टूबर 2020 को तुला राशि में वक्री चाल चलेंगे और यह 3 नवंबर को मार्गी होने वाले हैं। बुध ग्रह की उल्टी चाल की वजह से सभी 12 राशियों पर इसका कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ेगा। आज हम आपको ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस परिवर्तन का किन राशि के लोगों को शुभ-अशुभ फल मिलेगा? इसकी जानकारी बताने जा रहे हैं।

बुध देव की वक्री चाल का 12 राशियों पर ऐसा पड़ेगा प्रभाव

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों को बुध ग्रह की चाल में परिवर्तन की वजह से मिले-जुले समय का सामना करना पड़ेगा। आपके ऊपर इस परिवर्तन का प्रभाव उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। धन संबंधित मामलों में आपको संभल कर चलने की आवश्यकता है। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। कोई भी नया काम शुरू करने के लिए यह समय ठीक नहीं है अन्यथा आपको हानि का सामना करना पड़ सकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों को इस समय के दौरान धन का लेनदेन करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। बुध ग्रह का वक्री होना आपके निजी जीवन पर प्रभाव डालेगा। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आपको अपने रिश्तो को सुधारने की जरूरत है। प्रेम संबंधों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आप किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचें।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों को इस अवधि के दौरान शुभ फल की प्राप्ति होगी। आप अपने भविष्य को लेकर कोई महत्वपूर्ण योजना बना सकते हैं, जिसका आपको अच्छा लाभ मिलेगा। घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम संपन्न हो सकता है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। आमदनी के स्रोत हासिल होंगे। नौकरी के क्षेत्र में आपको तरक्की मिलने की प्रबल संभावना बन रही है। इस परिवर्तन की वजह से प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। जीवन साथी के साथ चल रही नोकझोंक दूर होगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों को इस समय के दौरान अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आपको नौकरी के क्षेत्र में अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ तालमेल बनाकर चलना होगा। बड़े अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं, जिसकी वजह से आपको नुकसान उठाना पड़ेगा। आप अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें। पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों को इस समय के दौरान सफलता पाने में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। किसी यात्रा से आपको लाभ मिल सकता है। आप अपने अधूरे कामकाज पूरे करेंगे। यह परिवर्तन व्यापार पर प्रभाव डालेगा। व्यापार में लाभदायक समझौता हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। प्रभावशाली लोगों से जान-पहचान बढ़ सकती है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों के लिए बुध ग्रह का परिवर्तन शुभ साबित होगा। आपको आर्थिक लाभ मिलने की प्रबल संभावना बन रही है। घर-परिवार की आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार आएगा। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। खर्चों में कमी आएगी। समाज में लोकप्रियता बढ़ेगी। आप इस समय के दौरान कोई नया व्यापार आरंभ कर सकते हैं, जिसका आपको अच्छा फायदा मिलने वाला है। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। माता की सेहत में सुधार आएगा। किसी पुराने निवेश का आपको अच्छा नतीजा मिलेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को इस समय के दौरान किसी बात को लेकर टेंशन हो सकती है। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन रहेगा। किसी महत्वपूर्ण काम में अधिक मेहनत करने के बाद सफलता हासिल होगी। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद में ना पड़े। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। जीवन साथी के साथ अच्छे तालमेल बने रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। जमीन-जायदाद के मामलों में आपको मिलाजुला फायदा मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए यह समय चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। आपको अपने कामकाज संभलकर करने होंगे अन्यथा महत्वपूर्ण काम बिगड़ सकता है। कार्यालय में बड़े अधिकारी आपके कार्यों पर नजर रख सकते हैं। आप किसी पर भी अधिक उम्मीद ना रखें। आपको अपने काम खुद पूरे करने होंगे। समाज में कुछ नए लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा, जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध होंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों के लिए बुध का यह परिवर्तन लाभदायक सिद्ध होगा। कार्य क्षेत्र में आपको लाभ मिलने की प्रबल संभावना बन रही है। जो लोग नौकरी-व्यापार से जुड़े हुए हैं उनको इस समय के दौरान अच्छा फायदा मिलेगा। व्यापार में विस्तार होने की संभावना है। नौकरी के क्षेत्र में उच्च पद की प्राप्ति के साथ-साथ वेतन में वृद्धि हो सकती है। परिवार के लोगों के साथ आप किसी अच्छी जगह घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में चल रही परेशानियां दूर होंगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को इस समय के दौरान अच्छे-अच्छे फल मिलेंगे। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। ईश्वर की भक्ति से आपका मन शांत रहेगा। कामकाज की योजनाओं पर आप ठीक प्रकार से ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। बच्चों की तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे घर-परिवार का माहौल खुशनुमा बनेगा। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन मिल सकता है। आप अपने करियर में लगातार उन्नति हासिल करेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों को इस परिवर्तन का उचित फल मिलेगा। कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। आपको उन्नति के कई मार्ग हासिल हो सकते हैं। आपके द्वारा की गई मेहनत रंग लाएगी। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। प्रेम जीवन की स्थिति में जबरदस्त सुधार देखने को मिलेगा। आपका प्रेम विवाह होने की संभावना है। इस राशि के जातक अपनी योजनाओं में अच्छा फायदा प्राप्त करेंगे। घरेलू सुख-साधन बढ़ेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को इस समय के दौरान थोड़ा सतर्क रहना होगा। विशेष रूप से आप धन के मामले में सावधान रहें अन्यथा धन हानि होने की आशंका बन रही है। कोई भी काम आप जल्दीबाजी में ना करें। किसी भी महत्वपूर्ण मामले में आप सोच-विचार करने के बाद ही फैसला लीजिए अन्यथा यह आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।