Site icon NamanBharat

ये हैं देश की सबसे खूबसूरत महिला राजनेता, जो बॉलीवुड की अभिनेत्रियों से नहीं हैं कम

देशभर में खूबसूरत महिलाओं की कमी नहीं है। देश की ऐसी बहुत सी महिलाएं हैं जिन्होंने मिस वर्ल्ड से लेकर मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी कुछ ऐसी अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने अपनी खूबसूरती के बलबूते देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी नाम कमा रहीं हैं। यह अभिनेत्रियां हॉलीवुड की फिल्मों में भी काम कर रही है। इन्होंने अपनी खूबसूरती और एक्टिंग का लोहा विदेशों में भी बनवाया है परंतु आज हम आपको किसी बॉलीवुड अभिनेत्री के बारे में नहीं बल्कि महिला राजनेता के बारे में बताने वाले हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी महिला राजनेताओं के बारे में जानकारी देंगे जो अपनी खूबसूरती के लिए पहचानी जाती हैं। अगर आप उनकी तस्वीरें देखेंगे तो आपकी निगाहें उन्हीं पर टिक जाएंगीं।

अंगूरलता डेका

अंगूरलता डेका मशहूर मॉडल और अभिनेत्री होने के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी की खूबसूरत महिला राजनेता भी हैं। वर्ष 2016 में अंगूरलता डेका छह महिला उम्मीदवारों में से एक थीं, जिन्हें भारतीय जनता पार्टी की तरफ से असम विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए टिकट मिला, जिसमें उन्होंने जीत हासिल की थी। आपको बता दें कि अंगूरलता डेका ने मुख्य रूप से बंगाली और असमिया फिल्मों में काम किया है। उन्हें गीत गाना भी अत्यधिक पसंद है, जिसकी वजह से उन्होंने कई गाने भी गाए हैं। अंगूरलता डेका खूबसूरत महिला राजनेताओं की लिस्ट में शामिल हैं। जैसा कि आप लोग इनकी तस्वीर को देख सकते हैं कि यह बहुत ही सुंदर हैं।

अल्का लांबा

अलका लांबा ने राष्ट्रीय छात्र संघ के छात्र नेता बनकर राजनीति करियर की शुरुआत की थी। आपको बता दें कि कांग्रेस पार्टी को बतौर छात्रसंघ एनएसयूआई (NSUI) को ज्वाइन किया था। उस समय उनकी उम्र महज 19 वर्ष की थी परंतु आगे चलकर अलका लांबा ने कांग्रेस पार्टी को छोड़कर अरविन्द केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को ज्वाइन कर लिया। दिल्ली में 2015 के विधानसभा चुनावों में उन्हें दिल्ली के चांदनी चौक निर्वाचन क्षेत्र के विधायक के रूप में निर्वाचित किया गया।

दिव्या स्पंदना यानी राम्या

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक दिव्या स्पंदना का नाम भी आता है। यह साउथ सिनेमा का एक बड़ा चेहरा हैं। आपको बता दें कि दिव्या स्पंदना को फिल्म इंडस्ट्री में राम्या के नाम से जाना जाता है। दिव्या स्पंदना ने वर्ष 2013 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य के रूप में कर्नाटक में मांड्या निर्वाचन क्षेत्र में उपचुनाव जीतकर राजनीति के क्षेत्र में अपना कदम रखा था। आपको बता दें कि उन्होंने तमिल और तेलुगू फिल्मों में भी काम किया है।

डिंपल यादव

आपको बता दें कि डिंपल यादव अखिलेश यादव की पत्नी हैं और मुलायम सिंह यादव की बहू हैं। डिंपल यादव कन्नौज से दो बार समाजवादी पार्टी की सांसद रह चुकी हैं। यह देश की सुंदर और ग्लैमरस महिला राजनेता में शामिल हैं।

गुल पनाग

गुल पनाग एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री होने के साथ-साथ राजनेता भी हैं। आपको बता दें कि हिंदी सिनेमा जगत में इन्होंने अपने दमदार किरदार और अभिनय के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। गुल पनाग वर्ष 2014 में आम आदमी पार्टी से जुड़ गई थीं। वर्ष 2014 लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने इन्हें चंडीगढ़ से प्रत्याशी घोषित किया था।

Exit mobile version