इन बॉलीवुड सितारों नें अपनी जिद पर रचाई एक दुसरे संग शादी, फिर खुद ही लिया अलग होने का फैसला

बॉलीवुड फिल्म जगत आज हज़ारों सितारों का घर बन चूका है| ऐसे में किसी सितारे का किसी दुसरे पर दिल आना लाज़मी है| इन्ही सब के साथ अक्सर देखा जाता है के कई सितारों की लव स्टोरी अक्सर मीडिया के सामने नजर आ ही जाती है| इतना ही नही अक्सर ही यहाँ रिश्तों के जुड़ने और टूटने की खबरें आये दिन आती रहती हैं| हालाँकि कई ऐसे सितारे भी हमारे सामने हैं जिन्होंने प्यार कर शादी की और अपने रिश्ते को मरते दम तक निभाया लेकिन वहीँ दूसरी तरफ कुछ सितारे ऐसे भी हैं जिन्होंने प्यार कर शादी तो की लेकिन अधिक वक्त तक रिश्ते को लेकर नही चल पाए|

फरहान अख्तर – अधुना

बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता फरहान अख्तर संग अधुना की जोड़ी को काफी सराहा जता था| खबरों की अनुसार फरहान पहली ही मुलाकात में मशहूर बॉलीवुड हेयर स्टाइलिस्ट पर दिल हार गये थे| इतना हीं नही इन्होने रिलेशनशिप नही बल्कि अधुना को सीधे शादी के लिए प्रोपोज कर दिया था| पर साल 2001 में जुदा इनका यह रिश्ता साल 2016 तक ही चला और लगभग 15 साल बाद इन्होने तलाक ले लिया|

सैफ अली खान – अमृता सिंह

एक दुसरे से अलग होकर अपनी अपनी जिंदगियों में आगे बढ़ चुके सैफ अली खान और अमृता सिंह में एक वक्त बेंइतेहा मोहब्बत हुआ करती थी| शायद ये इनके बीच का इश्क ही था के 33 सालों की अमृता से सैफ नें महज़ 21 की उम्र में शादी रचा ली| हालांकि साल 1991 में जुड़ा यह रिश्ता साल 2004 में टूट गया और कुछ वक्त बाद ही दोनों नें तालाक भी ले लिया| इस शादी एक सैफ दो बच्चो के पिता बने जिनके नाम इब्राहीम अली खान और सारा अली खान हैं|

कमल हासन – सारिका

अभिनेत्री सारिका और कमल हसन की जोड़ी की एक वक्त बॉलीवुड में मिसाल दी जाती थी| इतना ही नही इनके बारे में तो खबरें यहाँ तक थीं के सारिका नें कमल के लिए अपना सारा फ़िल्मी करियर भी छोड़ने का फैसला ले लिया था| कमल के साथ लिव इन में रह रही सारिका माँ बन गयी थीं जिसके बाद दोनों नें शादी का फैसला ले लिया| हालंकि इनका यह रिश्ता 10 सालों बाद टूट गया|

विक्रम भट्ट – सुष्मिता सेन

बॉलीवुड की कुछ बेहद चर्चित प्रेम कहानियों में शामिल रही अभिनेत्री सुष्मिता सेन और फिल्म प्रोडूसर विक्रम भट की जोड़ी| इस रिलेशनशिप के वक्त पहले से शादीशुदा विक्रम एक बेटी के पिता भी थे लेकिन बावजूद इसके उन्होंने इस रिश्ते को स्वीकार किया| दोनों नें बिल्कुल अचानक से ही एक दिन शादी का प्लान बनाया औरविवाह बंधन में बंध गये| हालाँकि इनका यह रिश्ता बहुत कम वक्त तक ही चल पाया|

ऋतिक रोशन – सुजैन खान

बॉलीवुड के जाने माने एक्शन हीरो हृतिक रोशन की लवस्टोरी किसी फिल्म से कम नही है| ऋतिक का दिल सुजैन खान पर जा अटका था जिनसे इन्होने शादी तक कर ली| पर इनके बीच नजाने क्या हुआ और यह प्यारा कपल साल 2014 में अलग हो गया| पर अब भी अपने दोनों अपने बच्चों की खातिर साथ में अक्सर वेकेशन मनाते और घुमते फिरते नजर आ ही जाते हैं|