टीवी इंडस्ट्री के ये कपल्स एक दुसरे से करते हैं बेइन्तेहा मोहब्बत, रिश्ते पर नही पड़ा उम्र के फासलों का फर्क

ऐसा कहा जाता है के जब दो चाहने वाले एक दुसरे से सच्ची महब्बत करते हैं तो उन्हें दुनिया की कोई भी ताकत अलग नही कर सकती| और इस बात पर ये मशहूर शादीशुदा जोडियाँ बिल्कुल खरी नजर आई जिन्होंने न सिर्फ यह साबित किया के शादी के बंधन में सिर्फ प्रेम और विशवास जरूरत होती है| बल्कि दुनिया को यह भी बताया के उम्र का कभी भी किसी रिश्ते में उतना अधिक महत्व नही है| साथ ही आज भी ये जोडियाँ एक दुसरे संग बेहद कॉंफिडेंट नजर आती हैं और इन्हें देखकर शायद ही कोई ऐसा कह सकता है के इनकी उम्र में इतने फांसले हैं|

तो चलिए हम एक एक करके बाते हैं टीवी जगत की इन मशहूर जोड़ियों और इनके उम्र के अंतर के बारे में-

गौतम रोड़े और पंखुड़ी अवस्थी

टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस पंखुडी अवस्थी नें अभिनेता गौतम रोड़े संग शादी रचाई है| ये दोनों ही अभिनय की दुनिया के मशहूर नामों में शामिल हैं| पर शादी की बात करें तो इनके रिश्ते के बारे में काफी बातें बनाई जाती हैं| ऐसा इसलिए क्योंकि साल 2018 में शादी के बंधन में बंधी इस जोड़ी में पंखुड़ी जहाँ सिर्फ 28 साल की ही हैं वहीँ गौतम की उम्र 42 हैं|

सचिन और सुप्रिया पिलगांवकर

टीवी इंडस्ट्री के साथ साथ हिंदी फिल्मों में भी नजर आ चुके मशहूर बॉलीवुड अभिनेता सचिन आज एक मशहूर सेलेब्रिटी बन चुके हैं| और अगर बात करें इनकी नीजी जिंदगी की तो इन्होने साल 1985 में सुप्रिया पिलगांवकर संग शादी रचाई थीं| पर इनकी इस जोड़ी में पूरे 10 सालों का फांसला है|

कृतिका सेंगर और निकितिन धीर

अभी हाल ही में ‘रक्तांचल’ नाम की फेमस वेब सीरीज में नजर आये अभिनेता निकितिन धीर नें एक्ट्रेस कृतिका सेंगर संग शादी रचाई है| पर अगर बात करें इनके रिश्ते की तो इन दोनों की उम्र में 6 सालों का फांसला है| हालाँकि इन दोनों के रिश्ते में इस फांसले का कोई अधिक अंतर देखने को नही मिलता है| साथ ही कई पार्टीज और इवेंट्स में भी ये दोनों एक साथ बेहद खुश नजर आते हैं|

तनाज़ और बख्तियार ईरानी

टीवी इंडस्ट्री के एक और जाने माने कपल हैं तनाज इरानी और बख्तियार इरानी जो के साल 2007 में एक दुसरे संग शादी के बंधन में बंधे थे| इनकी यह शादी भी काफी चर्चाओं में रहती है जिसकी पहली वजह तो इनकी पॉपुलैरिटी है और दूसरा यह के इन दोनों की उम्र में 8 सालों का फांसला भी है| हालांकि इन दोनों के रिश्ते पर आज भी इस सब का कोई असर देखने को नही मिलता है|

रुबीना दिलाइक और अभिनव शुक्ला

टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी और बेहद खूबसूरत अभिनेत्री रुबीना दिलाईक नें अपने ही ऑन स्क्रीन अभिनेता अभिनव शुक्ल संग शादी रचाई है| बीते साल 2018 में ही ये दोनों एक दुसरे संग शादी के बंधन में बंधे थे और आज भी ये दोनों एक लविंग कपल की तरह हर जगह नजर आते हैं| इन्हें देखकर आज भी यह कहना थोडा नामुमकिन सा ही होने वाला है के इन दोनों की उम्र में 4 सालों का फांसला है|