ये हैं बॉलीवुड इंडस्ट्री की बेहद जानी मानी सास बहु की जोड़ियाँ, जाने कैसे हैं घर में इनके बीच के सम्बन्ध

अगर बात हो टेलीविज़न की दुनिया की तो सास- बहु की जोड़ी एक ऐसी जोड़ी है जिसके बिन लगभग फिल्म या सीरियल के बारे में सोचना भी व्यर्थ है| दिन एक ऐसी जोड़ी के सीरियल की शायद नीव भी न बने| वहीँ असल जिंदगी में भी अगर बात करें तो साल-बहु का रिश्ता घर को एक बनाये रखने में मदद करता है|

आज हम आपको ऐसे ही बॉलीवुड के कुछ मशहूर सास और बहु के बारे में बताये जा रहे हैं|

जया बच्चन

लिस्ट में पहला नाम आता है दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन की पत्नी और बच्चन परिवार की नीव जया बच्चन का| इनकी बहु की बात करें तो विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय इनकी बहु हैं| कई मीडिया रिपोर्ट्स में इनके रिश्ते के बीच दराराने या फिर दूरियों की बात बताई जाती है| हालाँकि इस जोड़ी ने ऐसी खबरों को पूरी तरह से गलत बताया है| कई मौकों पर इस सास – बहु की जोड़ी को बिलकुल दोस्तों की तरह देखा गया है|

शर्मिला टैगोर

शर्मीला टैगोर की बात करें तो अपने वक्त की ये बहुत ही मानी जानी एक्ट्रेस रही हैं| वहीं इनकी बहु करीना की भी कहानी कुछ कम नहीं है| इन दोनों की सास –बहु की जोड़ी को बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश जोड़ी का करार दिया जाता है| इतना ही नहीं बहु करीना की तारीफें सासू माँ के मुंह से आज शादी के इतने वक्त बाद भी कम नहीं होती हैं|

डिंपल कपाड़िया

असल में हमे सुपरस्टार का मतलब समझाने वाले अभिनेता राजेश खन्ना की पत्नी डिम्पल भी असल ज़िन्दगी में एक अच्छी सास की भूमिका बखूबी निभाते नजर आती हैं| बता दें की इनकी सिर्फ दो बेटियां हैं| ऐसे में अपनी बेटी के पति अक्षय को लेकर इनके विचार और सम्बन्ध बहुत अच्छे हैं| उन्होंने अक्षय को मीडिया के सामने अक्सर अपने बेहद नटखट और प्यारे दामाद के रूप में दिखाया है|

सलमा और हेलेन

बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे मॉडर्न सोच रखने वाली सास की लिस्ट में एक हैं सलमा और हेलेन| अपनी बहुओं की ये अक्सर ही प्रशंसा करते मीडिया में दिखती हैं| वहीँ सलमा और हेलेन मलाइका अरोड़ा खान के लिए भी सास से ज्यादा बढ़कर हैं| इन्हें कई बार फ़िल्में देखते, साथ शॉपिंग करते और ट्रिप्स पर जाते देखा गया है जिससे इनके रिश्ते का पता चलता है|

हेमा मालिनी

पूरे बॉलीवुड में ‘ड्रीम गर्ल’ के नाम से अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री असल जिंदगी में कईयों के लिए ड्रीम सासू माँ भी है| हालाँकि इनकी दो बेटियाँ हैं| लेकिन मीडिया इंटरव्यू में हेमा ने कहा था के मेरी सिर्फ दो बेटियाँ हैं ऐसा कहना गलत होगा, इनके अतिरिक्त भरत तख्तानी और वैभव वोहरा के रूप में मेरे पास दो दो बेटे भी हैं| ऐसे बयान देते हुए हेमा मालिनी ने सबके सामने एक आदर्श सास की छवि छोड़ी है|

पामेला चोपड़ा

अक्सर ही खबरें मीडिया में आती हैं के अभिनेत्री रानी मुख़र्जी अपनी सास पामेला चोपड़ा को पसंद नहीं हैं| लेकिन पामेला और रानी की इस सास बहु की जोड़ी नेह्मेशा ऐसी खबरों का खंडन किया है| अक्सर कई मौकों पर दोनों एक दुसरे की तारीफें करते ही नजर आये हैं| और पामेला के अनुसार रानी बहु के रूप में बहुत डाउन टू अर्थ हैं और उनकी काफी इज्जत करती हैं।

तनुजा

बॉलीवुड के बेहद जाने मने अभिनेता ने काजोल से शादी की है| वहीँ काजोल की माँ तनुजा उन्हें कभी भी एक दामाद जैसा नहीं महसूस होने देती| वो अजय के साथ अक्सर दुनिया के सामने और असल जिंदगी में भी अपने बेटे सा ही बर्ताव करते नजर आई हैं| वहीँ अजय देवगन भी सासू माँ की तारीफें करते नहीं थकते हैं|