Site icon NamanBharat

शादी के बाद पहली बार पति संग नजर आईं मौनी रॉय, मांग में सिंदूर-कानों में झुमके, लाल बनारसी साड़ी में ढा रहीं कहर

टीवी की खूबसूरत नागिन मौनी रॉय (Mouni Roy) ने अपने बैंकर बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार (Suraj Nambiar) से 27 जनवरी 2022 को गोवा में शादी रचाई। मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने एक दूसरे की परंपराओं का सम्मान किया और दोनों ने मलयाली और बंगाली रीति-रिवाजों के मुताबिक शादी की। इन्होंने अपने कुछ करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में शादी रचाई, जिसकी तस्वीरें और वीडियोस सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार शादी के बाद पहली बार साथ में मुंबई वापस लौटे और दोनों को एयरपोर्ट से हाथों में हाथ डाले हुए बाहर निकलते हुए देखा गया था। इस दौरान इस खास मौके पर मौनी रॉय ने हाथ जोड़कर मीडिया का अभिनंदन किया और इस जोड़े ने पैपराजी के लिए भी साथ में शानदार पोज भी दिए।

मौनी रॉय इस दौरान लाल रंग की खूबसूरत बनारसी रेशम की साड़ी पहने हुए दिखीं, जिसमें वह बहुत सुंदर लग रही थीं। मौनी रॉय ने अपने कानों में बड़े-बड़े झुमके भी डाले हुए थे, उनके हाथों में मेहंदी लगी हुई थी और मांग में सिंदूर उनके लुक को चार चांद लगा रहा था।

वहीं अगर हम उनके पति सूरज नांबियार की बात करें तो वह इस दौरान सफेद रंग का कुर्ता पायजामा पहने हुए नजर आए। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सूरज ब्लैक कलर के गॉगल्स लगाए हुए हैं जो कि उनके लुक पर काफी सूट कर रहा है। इस जोड़े की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस जमकर अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

आपको बता दें कि अभिनेत्री मौनी रॉय शादी के बाद पहली बार पति सूरज के साथ मुंबई लौटीं हैं। जब अभिनेत्री को सुर्ख साड़ी और मांग में सिंदूर लगाए देखा गया तो हर किसी की नजर उन्हीं पर टिक गई थीं। इस दौरान मौनी रॉय बेहद खूबसूरत लगीं।

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मौनी रॉय बेहद खुश नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने पति सूरज के साथ पैपराजी को जमकर पोज दिए। इसके साथ ही दोनों बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान मौनी रॉय ने अपनी मेहंदी भी फ्लॉन्ट की, जैसा की तस्वीरों में देखा जा सकता है।

वहीं सूरज नांबियार भी इस दौरान मौनी रॉय का ख्याल रखते हुए नजर आए। उन्होंने उनका हाथ थामा हुआ था।

आपको बता दें कि मौनी रॉय ने अपनी एक शादी की रस्मों की तस्वीरें भी साझा की थीं, जिन्हें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था कि “आखिरकार मैंने उन्हें ढूंढ ही लिया।” उन्होंने आगे कहा कि “हाथ में हाथ डाले परिवार और दोस्तों का आशीर्वाद, हम शादीशुदा हैं। आपके प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है।” वहीं उनकी सबसे अच्छी दोस्त मंदिरा बेदी और आशका गोराडिया ने भी दुल्हन की शानदार तस्वीरें शेयर कीं।

मंदिरा बेदी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटोस को शेयर करते हुए लिखा “मेरे पसंदीदा लोगों मिस्टर एंड मिसेज नांबियार के साथ रहने और रोमांचित होने के लिए उत्साहित हूं।” मंदिरा बेदी मौनी रॉय की बेस्ट फ्रेंड हैं। मौनी रॉय और सूरज नांबियार की मुलाकात मंदिरा बेदी के घर पर हुई थी।

वहीं आशका ने बताया कि कैसे मौनी और सूरज का रिश्ता एक गाने की तरह है, जिसे वह हमेशा के लिए गुनगुना सकती हैं। बता दें मौनी रॉय जहां इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा हैं। वहीं सूरज इन सभी से दूर एक इन्वेस्टमेंट बैंकर हैं। अभिनेत्री के पति सूरज नांबियार दुबई में रहते हैं। वह बेंगलुरु के जैन परिवार से ताल्लुक रखते हैं।

 

 

Exit mobile version