महिला डॉक्टर ने मुंह से सांस देकर बचाई नवजात बच्ची की जान, आप भी देखिए वायरल Video

डॉक्टर हमारे समाज का एक अभिन्न अंग होता है। डॉक्टर हमारे लिए भगवान होते हैं। इस संसार में हर व्यक्ति को डॉक्टर की जरूरत पड़ती है। जब भी हमें कोई बीमारी होती है, तो हम अपना इलाज कराने के लिए डॉक्टर के पास जाते हैं। डॉक्टर वह होता है, जो हमें किसी भी बीमारी से छुटकारा दिलाने में मदद करता है।

कई बार तो डॉक्टर मरीज को मृत्यु के मुंह से भी बाहर निकाल लाते हैं। इसी वजह से डॉक्टर को दूसरा भगवान माना जाता है और कई बार यह कहावत चरितार्थ भी होती हुई नजर आ जाती है। इसी बीच कुछ ऐसे ही घटना सामने आई है, जब एक महिला डॉक्टर ने नवजात बच्ची के मुंह में सांसे फूंककर उसकी जिंदगी बचाई।

यह सब उस समय हुआ था जब पैदा होते ही उस बच्ची की सांसे रुक गई थीं और उसे तत्काल ऑक्सीजन सपोर्ट की आवश्यकता थी। इसके बाद डॉक्टर ने वह किया, जिसे देखकर हर कोई महिला चिकित्सक की सराहना कर रहा है।

डॉक्टर ने मुंह से सांस देकर बचाई नवजात की जान

दरअसल, आज हम आपको जिस मामले के बारे में बता रहे हैं इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो कुछ पुराना है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह घटना इसी साल मार्च महीने में आगरा में हुई, जिसका वीडियो एक बार फिर से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में नजर आ रहीं पीडियाट्रीसियन डॉक्टर सुरेखा चौधरी हैं, जिन्होंने इस बच्चे की जिंदगी बचाई है। इस वीडियो को देखने के बाद महिला डॉक्टर की लोग तारीफ करते हुए नहीं थक रहे और लोग उनके जज्बे को सलाम कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक महिला ने सामान्य प्रसव से बेटी को जन्म दिया। जन्म के कुछ देर बाद नवजात बच्ची की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी।

अस्पताल की डॉक्टर सुरेखा ने जांच की तो नवजात को सांस लेने में परेशानी हो रही थी। इस बच्ची को ऑक्सीजन लगाई लेकिन कोई लाभ नहीं मिला। इसके बाद डॉ सुरेखा ने नवजात बच्ची को अपने मुंह से सांस देना शुरू कर दिया। डॉक्टर सुरेखा नवजात की जिंदगी बचाने की जद्दोजहद में जुटी रहीं। वह करीब 7 मिनट तक उसे सांस देती रहीं। आखिरकार उनका प्रयास सफल हुआ।

यहां देखें वीडियो

दरअसल, इस वीडियो को ट्विटर पर उत्तर प्रदेश पुलिस के अधिकारी सचिन कौशिक ने साझा किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा “डॉक्टर सुलेखा चौधरी, पीडियाट्रीसियन, CHC, आगरा। बच्ची का जन्म हुआ लेकिन शरीर में कोई हलचल नहीं थी। बच्ची को पहले ऑक्सीजन सपोर्ट दिया, लेकिन जब उससे भी लाभ नहीं हुआ तो लगभग सात मिनट तक ‘माउथ टू माउथ रेस्पिरेशन’ दिया, बच्ची में सांस आ गई।

भले ही यह वीडियो कुछ सेकंड का है लेकिन इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को 1.1 मिलियन से भी ज्यादा लोगों द्वारा देखा जा चुका है। वहीं एक लाख से भी ज्यादा लोग इस वीडियो को लाइक कर चुके हैं। लोग बड़ी संख्या में वीडियो को शेयर भी कर रहे हैं। इसके साथ ही वीडियो देखने के बाद लोग अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं। हर कोई महिला डॉक्टर की तारीफ कर रहा है।