“जोधा अकबर” में ऐश्वर्या राय के लिए 200 किलो सोने से यूं बनकर तैयार हुई थी जूलरी, फिल्म में एक भी गहने नहीं थे नकली

ऐश्वर्या राय एक ऐसी भारतीय अभिनेत्री हैं, जिन्होंने अपने अभिनय और कला से अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है। ऐश्वर्या राय बच्चन को लोग विश्व सुंदरी भी कहते हैं। वह अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाने में सफल हुई हैं। इन्हें इनकी सुंदरता और अभिनय के लिए देश-विदेश में जाना जाता है।

अक्सर ऐश्वर्या राय अपने लुक को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। यह एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जो हर फिल्म में कुछ नई और बेहतरीन भूमिकाएं निभाती हैं। इनके नृत्य कौशल और अभिनय के हुनर ने हर किरदार में एक नई जान डाल दी है। इनके द्वारा निभाए गए किरदार फैंस के मन में अपनी अलग जगह बना लेते हैं।

ऐश्वर्या राय ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं और लोग इनके अभिनय के साथ-साथ इनकी खूबसूरती की भी तारीफ करते हुए नहीं थकते हैं। आप सभी लोगों ने ऐश्वर्या राय और ऋतिक रोशन की फिल्म “जोधा अकबर” तो देखी ही होगी।

फिल्म “जोधा अकबर” तो सुपरहिट थी ही लेकिन सबसे ज्यादा हिट तो ऐश्वर्या राय के लुक्स और गहने हुए थे। साल 2008 में जब यह फिल्म रिलीज हुई तो उस दौरान की दुल्हनों के सिर ऐश्वर्या राय की जोधा लुक का क्रेज बढ़ गया। लहंगे से लेकर जूलरी में इनकी झलक साफ दिखाई देती थी। फिल्म में ऐश्वर्या राय का लुक और उनके गहने पर सभी की नजर थी। आज हम आपको उनके खूबसूरत गहनों के बारे में बताने वाले हैं।

आपको बता दें कि “जोधा अकबर” फिल्म में ऐश्वर्या राय ने जो गहने पहने हुए थे उनमें से एक भी कहना नकली नहीं था। जी हां, सोना ही नहीं बल्कि उनके गहने देश के कीमती रत्नों और मोतियों से बनाए गए थे, जिसमें ऐश्वर्या राय किसी असली महारानी से कम नहीं लग रही थीं।

ऐश्वर्या राय के लिए जो गहने तैयार किए गए थे उनका वजन करीब 400 किलो था। इसे बनाने के लिए असली सोना और महंगी मोतियों का इस्तेमाल किया गया था। सभी गहनों में करीब 200 किलो गोल्ड, अलग-अलग कीमती स्टोन्स, मोती आदि का इस्तेमाल किया गया था।

बता दें कि गहनों को तैयार करने में करीबन 70 कारीगर लगे थे। इस गहनों की सुरक्षा के लिए 50 गार्डों ने चौकसी की थी। “जोधा अकबर” फिल्म में ऐश्वर्या राय ने रानी जोधा का किरदार निभाया था। इस किरदार में वह बहुत खूबसूरत नजर आ रही थीं। इस फिल्म के हर सीन को लेकर मेकर्स रियल लुक देना चाहते थे और जरा भी कोताही नहीं करना चाहते थे।

शायद इसी वजह से ऐश्वर्या राय का चौथा लुक आज भी महिलाओं के सिर चढ़कर बोलता है। इस फिल्म के रिलीज के बाद यह राजपूत गहने खूब डिमांड में आ गए थे। फिल्म में भारी से भारी कपड़ों और गहनों को पहने ऐश्वर्या राय सच में किसी महारानी से कम नहीं लग रही थीं। हालांकि, पर्दे पर वह इन्हें पहन जितनी सहज नजर आती थीं। उतनी ही दिक्कत उन्हें असल में होती थी।

एक इंटरव्यू के दौरान खुद ऐश्वर्या राय ने यह बताया था कि फिल्म के लिए तैयार होने में सबसे बड़ा चैलेंज जूलरी पहना था। ऐश्वर्या राय ने इस बात पर हैरानी जताई थी कि ना जाने कैसे उस दौरान की राजघराने की महिलाएं इतने भारी गहने दिनभर पहनती थीं। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय और ऋतिक रोशन की जोड़ी को फैंस के द्वारा काफी पसंद किया गया था।