बच्चों की पसंदीदा “सोनपरी” का अब बदल चुका है पूरा लुक, लेटेस्ट तस्वीरें देख फैंस बोले- सोना आंटी सबसे प्यारी

टेलीविजन पर आने वाला बच्चों का पसंदीदा “सोनपरी” (Sonpari) एक समय पहले टीवी का सबसे मशहूर शो हुआ करता था और यह शो लंबे समय तक टीवी पर प्रसारित किया गया था। बच्चे तो इस शो के दीवाने हो गए थे। इस शो के सालों बाद आज भी दर्शकों को इस टीवी सीरियल में नजर अब आने वाला हर किरदार बखूबी तरीके से याद है। वहीं इस शो में नजर आने वाले कई किरदार दर्शकों द्वारा खूब पसंद किए गए थे।

लेकिन इस शो में सोनपरी का किरदार ऐसा था, जो सबसे ज्यादा पसंदीदा हुआ करता था। इस शो में बच्चों के बीच सोना आंटी काफी लोकप्रिय थीं, जो फ्रूटी की सबसे अच्छी दोस्त बन कर उसकी सारी समस्याओं को दूर किया करती थीं। आपको बता दें कि इस शो में सोना आंटी का रोल अभिनेत्री मृणाल कुलकर्णी में निभाया था।

16 साल की उम्र में ही कर दी थी एक्टिंग करियर की शुरुआत

मृणाल कुलकर्णी का जन्म 21 जून 1971 को हुआ था। अभिनेत्री मृणाल कुलकर्णी की उम्र जब 16 वर्ष की थी, तभी उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत कर दी थी। मृणाल कुलकर्णी मराठी फिल्म इंडस्ट्री के एक जानी-मानी अभिनेत्री हैं। अभिनेत्री ने ब्यूटी प्रोडक्ट विको के कई टीवी विज्ञापनों में काम किया हुआ है।

मृणाल कुलकर्णी मराठी टीवी शो “स्वामी” में भी नजर आ चुकी हैं। इस धारावाहिक में उन्होंने पेशवा माधवराव की पत्नी रमाबाई पेशवा का किरदार निभाया था। इसके बाद मृणाल कुलकर्णी को श्रीकांत, द ग्रेट मराठा, हसरतें, द्रौपदी, मीराबाई, टीचर, खेल और स्पर्श जैसे टीवी शो में देखा गया था।

एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थीं मृणाल कुलकर्णी

मृणाल कुलकर्णी अपनी बेहतरीन अदाकारी के दम पर टीवी इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बनाने में सफल रही हैं। वह टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं लेकिन शायद ही किसी को इस बात का पता होगा कि मृणाल कुलकर्णी कभी एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थीं।

मृणाल कुलकर्णी ने पुणे यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री हासिल की है, जिसके बाद वह फिलॉसफी में पीएचडी करना चाहती थीं लेकिन उसी दौरान उन्हें एक्टिंग में ऑफर मिलने लगे थे और फिर उन्होंने इसी में अपना करियर बना लिया।

आपको बता दें कि मृणाल कुलकर्णी डायरेक्टर भी हैं। फिल्म “ती एंड ती” और “फरजंद” उनके निर्देशन में बनी थी, जो हिट साबित हुई थी। टीवी के अलावा मृणाल कुलकर्णी को कई हिंदी और मराठी फिल्मों में भी देखा गया है। वह कई बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में भी नजर आ चुकी हैं, जिनमें मेड इन चाइना, लेकर हम दीवाना दिल, कुछ मीठा हो जाए आदि शामिल हैं।

बेहद खूबसूरत दिखती हैं मृणाल कुलकर्णी

आपको बता दें कि मृणाल कुलकर्णी की उम्र 51 साल की हो गई हैं। भले ही आजकल यह टीवी की दुनिया से थोड़ा दूर ही रहती हैं, लेकिन उनकी खूबसूरती और स्टाइल में कोई भी कमी नहीं आई है। वह बेहद कम प्रोजेक्ट्स को चुनती हैं और अपनी एक्टिंग से हर बार प्रभावित करती दिखती हैं।

मृणाल कुलकर्णी सोनपरी सीरियल में सोना आंटी के नाम से पॉपुलर हुई थीं और उसके बाद उन्होंने अपने एक्टिंग करियर से ब्रेक ले लिया था। मगर फिटनेस और उनका ग्रेसफुल लुक अब भी बरकरार है। 51 साल की उम्र में भी वह बेहद खूबसूरत दिखती हैं।

मृणाल कुलकर्णी ने अपने बचपन के दोस्त से की शादी

आपको बता दें कि मृणाल कुलकर्णी ने अपने बचपन के दोस्त से शादी की थी। मृणाल कुलकर्णी ने 1990 में रुचिर कुलर्कणी संग शादी रचाई थी। उनका एक बेटा है, जिसका नाम विराजस है, जो मराठी फिल्म इंडस्ट्री में काम करता है। मृणाल कुलकर्णी काफी समय के बाद फिल्म “द कश्मीर फाइल्स” में नजर आई थीं।