हार्दिक पंड्या संग झूमे धोनी ,तो साक्षी संग किया रोमांस.. माही की प्राइवेट पार्टी की तस्वीरे और विडियो हुए वायरल

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और हमारे देश के सबसे लोकप्रिय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी सोशल मीडिया पर कुछ खास एक्टिव नहीं रहते हालांकि इसके बावजूद भी माही की सोशल मीडिया फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है और उनके फैंस क्रिकेटर से जुड़ी हर अपडेट जाने के लिए बेकरार रहते हैं| वही महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी एक एक्टिव सोशल मीडिया यूजर है जो कि आए दिन अपनी और अपनी फैमिली लाइफ की खूबसूरत तस्वीरें अपने प्रशंसकों के साथ शेयर करती रहती है|

वहीं इन दिनों महेंद्र सिंह धोनी दुबई में है और फुल मस्ती मूड में नजर आ रहे हैं| बीते दिनों सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो सामने आया था जो कि एक पार्टी का था जिसने महेंद्र सिंह धोनी पार्टी में डांस करते हुए नजर आ रहे थे और वही सोशल मीडिया पर अब महेंद्र सिंह धोनी का एक और लेटेस्ट वीडियो सामने आया है जोकि जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है| दरअसल इस वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी अपनी लविंग वाइफ साक्षी धोनी के साथ रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं और सोशल मीडिया पर भी महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी की तस्वीरें ताबड़तोड़ वायरल हो रही है जिस पर क्रिकेटर के फैंस दिल खोलकर प्यार बरसा रहे हैं|

दरअसल चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से इस पार्टी की कुछ नई तस्वीरें और वीडियोस पोस्ट किया है| सामने आए वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी एक दूसरे का हाथ थामे हुए एक दूसरे को निहारते हुए दिखाई दे रहे हैं| वही चेन्नई सुपर किंग्स ने एक वीडियो भी साझा किया है जिसमें महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और ईशान किशन के साथ जोरदार ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं| साक्षी धोनी ने भी अपने इंस्टा अकाउंट पर इस पार्टी की कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किया है |


वही साक्षी धोनी ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें माही पार्टी में अपने दोस्तों के साथ बैठे हुए नजर आ रहे हैं और वह खूब सारी मस्ती करते हुए देखे जा सकते हैं| इसके अलावा हार्दिक पांड्या और अन्य लोग इस पार्टी में झूम कर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं | वही एक और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और महेंद्र सिंह धोनी डीजे पर धमाकेदार डांस करते हुए देखे जा सकते हैं और इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी का बेहद ही मस्ती भरा अंदाज देखने को मिला है|

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Chennai Super Kings (@chennaiipl)


बीते दिनों दुबई में हुई इस पार्टी का एक वीडियो भी सामने आया था जिसमें महेंद्र सिंह धोनी, हार्दिक पांड्या, ईशान किशन, क्रुणाल पांड्या के साथ डीजे पर जबरदस्त ठुमके लगाते हुए नजर आए थे और इस पार्टी में बॉलीवुड के जाने-माने रैपर बादशाह भी नजर आए थे | इस पार्टी में जहां बादशाह रैप कर रहे थे वही पार्टी में मौजूद सभी क्रिकेटर उनकी धुनों पर जोरदार ठुमके लगाते हुए दिखाई दे रहे थे|

चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस वीडियो को साझा करते हुए बहुत ही मजेदार कैप्शन भी दिया है| चेन्नई सुपर किंग्स ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि,” थाला एमएस धोनी की प्राइवेट पार्टी में आपका स्वागत है”| सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी का यह डांस वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और वही साक्षी धोनी के साथ उनका रोमांटिक अंदाज भी प्रशंसकों को बेहद पसंद आ रहा है|