PICS: धोनी के फार्म हाउस में स्ट्रॉबेरीज़ की आई बहार, मार्किट में हर दिन बिक रही है 80 से 120 किलो

मशहूर क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धोनी देश विदेश में चर्चित खिलाड़ी हैं. इन्होंने खेल जगत में बहुत कामयाबी हासिल की है. इनके चाहने वालों की संख्या लाखों करोड़ों में हैं. इनके खेल की पूरी दुनिया दीवानी है. हालाँकि महेन्द्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है लेकिन उसके बावजूद भी महेन्द्र सिंह धोनी को चाहने वालों की संख्या कम नहीं हुई. वहीं महेन्द्र सिंह धोनी अब अपने फार्म के चलते सुर्खियों में हैं.

दरअसल महेंद्र सिंह धोनी के रांची में स्थित 43 एकड़ के फार्म हाउस में इन दिनों स्ट्रॉबेरी की लाली बिखरी दिखाई दे रही है. धोनी ने करीब डेढ़ एकड़ में स्ट्रॉबेरी की खेती की हुई है, जो इन दिनों अपने चरम पर है. इसकी चर्चा पूरे सोशल मीडिया पर है. इससे पहले भी महेन्द्र सिंह धोनी अपने फार्म और उसकी सब्जियों के चलते सुर्खियों रह चुके हैं. हालाँकि क्रिकेट का मैदान रहा हो या फिर किसानी की बात हो. अचानक अपने फैसले से चौंकाने वाले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और रांची के देसी हीरो महेंद्र सिंह धोनी की आदत में शामिल रहा है. महेंद्र सिंह धोनी के रांची स्थित 43 एकड़ के फार्म हाउस में इन दिनों स्ट्रॉबेरी की लाली बिखरी देखने को मिल रही है. धोनी ने करीब डेढ़ एकड़ में स्ट्रॉबेरी की खेती करवाई हुई है, जो कि देखने में भी काफी प्यारा लग रहा है.

आपको बता दें कि माही ने अपने इजा फार्म हाउस में विंटर डाउन किस्म की स्ट्रॉबेरी लगा रखी है. जो स्वाद से बेहद रसीली और सेहत के लिए बेहद फायदेमंद भी हैं. खासकर इस किस्म के स्ट्रॉबेरी अपने यूनिक फ्लेवर लिए फेमस हैं. फार्म हाउस में हर दिन करीब 80 से 120 किलो स्ट्रॉबेरी तोड़कर बाजारों में भेज रहे है. हालांकि, तोड़ने के समय खासी सावधानी रखनी होती है. वहीं धोनी के फार्म हाउस से बाजारों में जाने वाली इस स्ट्राबेरी की बेहद मांग है. रांची में कई जगहों पर बनाए गए काउंटर पर इजा फार्म हाउस की स्ट्रॉबेरी 400 से 500 रुपये प्रतिकिलो बिकती है. धोनी लगातार ऑर्गेनिक खेती की तरफ बढ़ते रहे हैं. उनके फार्म हाउस में रासायनिक खादों का इस्तेमाल नहीं होता बल्कि पारंपरिक ऑर्गेनिक खाद का ही प्रयोग होता है.

दरअसल सभी जानते हैं कि धौनी और उनकी पत्नी साक्षी को स्ट्रॉबेरी बेहद अच्छी लगती है और स्ट्रॉबेरी को लेकर अपनी पसंद के कारण ही धोनी ने अपने फार्म हाउस में बड़े पैमाने पर स्ट्रॉबेरी की खेती करवाई है. बता दें कि स्ट्रॉबेरी में पर्याप्त मात्रा में उपस्थित विटामिन-सी त्वचा और बालों के लिए गुणकारी होता है. खास कर वजन कम करने में जहां यह सहायक है वहीं, कैंसर के खतरे को भी यह कम करता है. इसके अलावा ह्रदय, दांत और हड्डियों को मजबूत बनाने में भी सहायक है.