महेंद्र सिंह धोनी ने पोंछे दिव्यांग फैन के आंसू, बोले- ‘रोना नहीं…” माही की ये सादगी दिल जीत लेगी

भारत में क्रिकेट कितना लोकप्रिय है। यह बात सभी लोग अच्छी तरह से जानते हैं और पिछले एक दशक में जिस क्रिकेटर को भारत सहित दुनियाभर से सबसे ज्यादा प्यार मिला है, वह कोई और नहीं बल्कि महेंद्र सिंह धोनी हैं। मौजूदा समय में महेंद्र सिंह धोनी को अच्छे क्रिकेटर के रूप में कौन नहीं जानता। महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट जगत में भारत का नाम रोशन किया है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम दुनिया भर में महान क्रिकेटरों में गिना जाता है और आज यह एक कामयाब खिलाड़ी हैं।

महेंद्र सिंह धोनी की दुनिया भर में हजारों फैंस हैं, जो उनकी एक झलक के लिए बेसब्री से इंतजार करते हैं। वहीं धोनी भी अपने फैंस को कभी निराश नहीं करते हैं। बता दें कि आईपीएल 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम प्लेऑफ तक नहीं पहुंच सकी। चेन्नई सुपर किंग्स इस सीजन की पॉइंट टेबल में नौवें स्थान पर रही।

हालांकि इसके बावजूद भी महेंद्र सिंह धोनी की फैन फॉलोइंग कम नहीं हुई है। धोनी के फैंस उन्हें बहुत पसंद करते हैं। वहीं धोनी भी अपने फैंस के लिए कुछ ना कुछ करते रहते हैं। इसी बीच महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर से चर्चा का विषय बने हुए हैं। दरअसल, इस बार उनके सुर्खियों में आने की वजह उनका खेल नहीं बल्कि एक दिव्यांग फैन के साथ उन्होंने जिस तरह व्यवहार किया ,वह फिर से लोगों का दिल जीत रहा है।

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं महेंद्र सिंह धोनी अपनी सादगी के लिए क्रिकेट फैंस के बीच खासे लोकप्रिय हैं। इस बार धोनी ने अपनी दिव्यांग फैन के साथ मिलकर उसकी इच्छा पूरी की और बहुत ही प्यार के साथ धोनी ने अपनी फैन को समझाया। धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।

धोनी से मिलकर रोने लगी दिव्यांग फैन

महेंद्र सिंह धोनी का जो वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है उसमें देखा जा सकता है कि धोनी अपनी एक दिव्यांग फैन से मिलने के लिए पहुंचे। दिव्यांग बच्ची लावण्या बचपन से ही धोनी की बड़ी फैन रही है और वह उनसे मिलना चाहती थी।

महेंद्र सिंह धोनी ने उसकी यह इच्छा पूरी कर दी और खुद मिलने के लिए वह पहुंचे। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लावण्या ने तस्वीर के साथ साथ वीडियो भी साझा किया है। इसके साथ ही लावण्या ने लिखा है कि धोनी बहुत अच्छे हैं। लावण्या, धोनी से मिलने के बाद रोने लगी, तो उन्होंने उसके आंसू पोंछें।

महेंद्र सिंह धोनी जब लावण्या से मिलने के लिए गए थे तो वह उसके लिए गिफ्ट भी ले गए थे। लावण्या ने अपने इंस्टाग्राम पर यह लिखा कि “उनके साथ मुलाकात कुछ ऐसी चीज है, जिसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकती।

वो दयालु, अच्छे स्वभाव के और मृदुभाषी हैं। उन्होंने जिस तरह से मुझसे मेरे नाम की स्पेलिंग पूछी, मुझसे हाथ मिलाया और जब उन्होंने कहा कि रोना नहीं और मेरे आंसू पोछे तो यह मेरे लिए बहुत ही खास पल था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by LAVANYA PILANIA (@heartqueen_lavanya)

उन्होंने उनके स्केच के लिए मुझे धन्यवाद कहा और कहा कि मैं ले जाऊंगा। उन्होंने मुझसे जो शब्द कहे हैं वो मुझे जीवनभर याद रहेंगे। उन्होंने मुझे अपना कीमती समय दिया। यह कुछ ऐसा है, जिसे मैं शब्दों के जरिए बयां नहीं कर सकती। जब मैंने उनसे कहा कि आप बहुत अच्छे तो उनकी प्रतिक्रिया शानदार थी। 31 मई 2022 का दिन मेरे लिए हमेशा खास रहेगा।”