Site icon NamanBharat

फ्लाइट में सोते हुए धोनी का एयर होस्टेस ने चुपके से बनाया वीडियो, देखकर गुस्सा हुए लोग

महेंद्र सिंह धोनी का नाम दुनिया के महान क्रिकेटरों में गिना जाता है। “महेंद्र सिंह धोनी” यह सिर्फ एक नाम ही नहीं बल्कि करोड़ों लोगों के दिलों की धड़कन है। महेंद्र सिंह धोनी के फैंस की संख्या दुनिया भर में लाखों-करोड़ों में है और सभी लोग इनसे बहुत प्यार करते हैं। धोनी भी अपनी सादगी से लोगों का दिल जीतने में माहिर हैं। पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की दीवानीगी किसी से छिपी नहीं है। इस खिलाड़ी की फैन फॉलोइंग गजब की है। थैंक्स महेंद्र सिंह धोनी की एक झलक पाने को बेकरार रहते हैं।

महेंद्र सिंह धोनी सोशल मीडिया से दूर ही रहते हैं और वह लाइमलाइट से दूर रहकर सादा जीवन जीना पसंद करते हैं। इसी वजह से जब भी सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी का कोई भी वीडियो आता है, तो वह देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो जाता है। इसी बीच महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वह फ्लाइट की इकॉनमी क्लास में सोते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को एयर होस्टेस ने बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया।

एयर होस्टेस ने फ्लाइट में सोते हुए धोनी की चुपके से बनाई वीडियो

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ फ्लाइट में जा रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी के बगल में साक्षी धोनी बैठी हुई नजर आ रही हैं। साक्षी मोबाइल चलाती हुई नज़र आ रही हैं। वहीं कैप्टन कूल फ्लाइट में झपकी लेते हुए दिख रहे हैं। वहीं फ्लाइट में मौजूद एयर होस्टेस महेंद्र सिंह धोनी के साथ वीडियो बनाते हुई नजर आ रही है। महेंद्र सिंह धोनी एयर होस्टेस के वीडियो बनाने से अनजान हैं।

इस दौरान एयर होस्टेस के चेहरे पर अपने चहेते खिलाड़ी के लिए गजब की दीवानगी देखने को मिल रही है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स लगातार कमेंट कर अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोगों को यह वीडियो पसंद आया है, तो कुछ लोग इसे गलत भी बता रहे हैं और वीडियो देख कर नाराज नजर आ रहे हैं।


दरअसल, सोशल मीडिया पर जहां कुछ लोग इसे क्यूट वीडियो मान रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर इस वीडियो को लोग धोनी की प्राइवेसी की नजरिए से गलत भी ठहरा रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद कई लोगों ने धोनी और उनकी पत्नी की प्राइवेसी पर हमला करने के लिए एयर होस्टेस की आलोचना की है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि “यह एक व्यक्ति की प्राइवेसी पर हमला है।” एक अन्य यूजर में लिखा “धोनी और उनकी पत्नी की प्राइवेसी पर हमला कर रही है बिल्कुल गलत।” लगातार वीडियो पर तरह तरह के कमेंट आ रहे हैं।

गौरतलब है कि पिछले दिनों महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2023 का खिताब अपने नाम किया। कैप्टन कूल इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं, लेकिन वह आईपीएल में खेल रहे हैं। इस साल महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स को अपनी कप्तानी में पांचवीं बार चैंपियन बनाया था।

 

 

 

 

Exit mobile version