‘एक क्रिकेटर की पत्नी होना आसान नहीं होता’ , जब महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी का छलका दर्द

क्रिकेट हमारे देश का सबसे लोकप्रिय खेल है और भारत देश में करोड़ों की संख्या में क्रिकेट प्रेमी मौजूद है ऐसे में क्रिकेट के खेल को भारत देश का एक सबसे महत्वपूर्ण खेल माना जाता है| भारतीय क्रिकेट टीम के क्रिकेटर्स भी लोगों के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर है और बात करें इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तो धोनी का नाम क्रिकेट की दुनिया का एक बहुत बड़ा नाम है और इन्होंने भारतीय टीम को ऊंचाइयों पर ले जाने में अपना बहुत बड़ा योगदान दिया है और यही वजह है कि महेंद्र सिंह धोनी की आज देश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया भर में लोकप्रियता देखने को मिलती है और उनके प्रशंसक आज भी महेंद्र सिंह धोनी को बेहद पसंद करते हैं|

महेंद्र सिंह धोनी इंडियन क्रिकेट टीम के एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो कि सोशल मीडिया पर तो कुछ खास एक्टिव नहीं रहते हालांकि इसके बावजूद भी इनकी देश और दुनिया में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है| वही महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी की बात करें तो साक्षी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती है और वह अक्सर ही अपने प्रशंसकों के साथ अपनी और अपने परिवार की लेटेस्ट तस्वीरें साझा करती रहती है|

महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चाओं में बनी रहती है | इसी बीच महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है दरअसल साक्षी धोनी ने हाल ही में एक यूट्यूब चैनल के जरिए एक क्रिकेटर की पत्नी होने का दर्द बयां किया है और अपने इसे वीडियो को लेकर साक्षी इन दिनों लगातार चर्चाओं में बनी हुई है|

इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी लेडी लव साक्षी के साथ साल 2010 में शादी रचाई थी और इस कपल की शादी को आज पूरे 12 साल हो चुके हैं| महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी धोनी की एक बेटी भी है जिसका नाम जीवा होनी है और जीवा देश की बेहद पॉपुलर और लोकप्रिय सेलिब्रिटी किड्स में से एक है| सोशल मीडिया पर साक्षी धोनी अपनी बेटी जीवा की क्यूट तस्वीरें आए दिन साझा करती रहती है| आपको बता दें महेंद्र सिंह धोनी के साथ-साथ उनका पूरा परिवार भी आए दिन चर्चाओं में बना रहता है|

वही इन दिनों महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी अपने एक बयान के चलते लगातार चर्चाओं में बनी हुई है दरअसल उन्होंने एक यूट्यूब चैनल पर एक क्रिकेटर की पत्नी होना कितना मुश्किल होता है इसके बारे में बताया है| साक्षी धोनी ने अपने वीडियो में अपना दर्द बयां करते हुए बताया है कि एक क्रिकेटर की पत्नी होने की वजह से लोकप्रियता तो हासिल हो जाती है परंतु हमें पर्सनल स्पेस मिल पाना बेहद मुश्किल होता है|

साक्षी धोनी ने बताया की हम कही भी जाते है तो मीडिया वाले और कैमरा मैन वहां पहले से ही मौजूद होते हैं और कई बार कैमरे के सामने लोग नॉर्मल हो जाते हैं परंतु कई बार ऐसा भी होता है कि हम कैमरे के सामने नार्मल नहीं हो पाते और जब भी कभी हम अपनी फ्रेंड के साथ पर्सनल टाइम स्पेंड करते हैं तो ऐसे में लोग कई बार हमें गलत तरीके से जांच करने लगते हैं| बता दे साक्षी धोनी ने अपने पति महेंद्र सिंह धोनी की जमकर तारीफ की और उन्होंने धोनी की पत्नी होने पर खुद को खुशकिस्मत बताया है|