Site icon NamanBharat

मुकेश अंबानी ने फैमिली संग ऐसे सेलिब्रेट किया आजादी का पर्व, पोते पृथ्वी ने लहराया तिरंगा

भारत आज यानी 15 अगस्त 2022 को अपना 76वां स्वतंत्रता दिवस सेलिब्रेट कर रहा है। इस मौके को “अमृत महोत्सव” के रूप में सेलिब्रेट किया जा रहा है। हर कोई इसमें बढ़-चढ़कर भाग ले रहा है। बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हस्तियों के साथ-साथ पॉलीटिशियन और बिजनेसमैन ने भी आजादी का पर्व मनाया। राजधानी दिल्ली स्थित लाल किला से लेकर दूर-दराज के गांवों तक लोग तिरंगा फहराकर आजादी का जश्न मना रहे हैं।

इसी क्रम में देश की सबसे बड़ी लिस्टेड कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी भी आज सोमवार को अपनी फैमिली के साथ आजादी का पर्व मनाते हुए दिखे। मुकेश अंबानी ने इसे बेहद उत्साह के साथ सेलिब्रेट किया। इस मौके पर अंबानी फैमिली के सबसे छोटे सदस्य यानी मुकेश अंबानी के पोते पृथ्वी अंबानी तिरंगा लहराते हुए नजर आए। इसकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

कंपनी के कर्मचारियों संग मनाया स्वतंत्रता दिवस

आपको बता दें कि अंबानी फैमिली के स्वतंत्र दिवस मनाने का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, अंबानी परिवार का यह वीडियो न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने पोस्ट किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मुकेश अंबानी, उनकी पत्नी नीता अंबानी और पोता पृथ्वी अंबानी तिरंगा लहराते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि मुकेश अंबानी ने अपने पोते पृथ्वी को अपनी गोद में उठाया हुआ है।

वहीं नीता अंबानी हाथों में तिरंगा लहराते हुए नजर आ रही हैं। इस वीडियो के आखिर में नीता अंबानी पोते पृथ्वी अंबानी को तिरंगा थमाते हुए नजर आ रही हैं। ऐसा भी बताया जा रहा है कि अंबानी परिवार अपनी कंपनी के कर्मचारियों के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह मना रहा था। यह वीडियो उसी मौके का बताया जा रहा है।

भव्य लाइटिंग से सजा ‘एंटीलिया’

आपको बता दें कि इसी वर्ष आजादी के 75 साल पूरे हो चुके हैं। इस मौके पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देश के हर नागरिक को जोड़ने के लिए “हर घर तिरंगा” अभियान का आह्वान किया था। मुकेश अंबानी ने भी अपने मुंबई स्थित घर एंटीलिया में तिरंगा लगाया। इतना ही नहीं बल्कि एंटीलिया को तिरंगे की रोशनी से जगमगाया गया। एंटीलिया की तस्वीरें और वीडियोस सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

एंटीलिया के सामने सेल्फी लेते नजर आए लोग

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुकेश अंबानी का घर एंटीलिया को दुल्हन की तरह सजाया गया। इसे तिरंगे के कलर वाली लाइट से डेकोरेट किया गया। इसकी झलकियां भी सामने आई हैं, जिसमें उनके भव्य महल की सुंदरता लोगों का मन मोह रही है।

न सिर्फ अंबानी परिवार के घर को तिरंगे के रंग में सजाया गया. बल्कि एंटीलिया के आसपास कुछ किलोमीटर तक सड़कों को दोनों तरफ से रंग बिरंगी रोशनी में नहलाया गया। एंटीलिया की सजावट देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग यहां पर पहुंचने लगे।

अंबानी परिवार ने सजावट देखने आ रहे लोगों के लिए कोल्ड ड्रिंक और चॉकलेट आदि का भी इंतजाम किया हुआ था। ऐसा बताया जा रहा है कि अंबानी परिवार के घर की सजावट को देखने के बाद लोग वहीं पर रुक कर सेल्फी लेने लगे।

ऐसा भी बताया जा रहा है कि अंबानी परिवार के घर को स्वतंत्रता दिवस के जश्न के लिए रात भर सजावट कर तैयार किया गया है। इसकी तस्वीरें और वीडियोस सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

 

 

 

 

Exit mobile version