रोजाना माँ के पांव छूने से लेकर शाकाहारी भोजन करने तक के अपने इन 5 उसूलों से मुकेश अम्बानी कभी नहीं करते समझौता

बेशुमार दौलत और बेहिसाब शोहरत के मालिक मुकेश अंबानी  जो की एक भारतीय बिजनेस टाइकून  के रूप में जाने जाते हैं,  और  रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के प्रमुख हैं और दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से एक हैं। आज के समय में मुकेश अम्बानी की गिनती देश और दुनिया के सबसे शक्तिशाली हस्तियों में की जाती है और मुकेश अम्बानी का पूरा ही परिवार अक्सर ही सुर्ख़ियों में बना रहता है |बता हाल ही में मुकेश अम्बानी दादा बने है और इ वजह से इनके घर में इस समय जश्न का माहौल बना हुआ है |

बता दे मुकेश अम्बानी के बड़े बेटे आकाश अम्बानी और श्लोका मेहता एक बेबी बॉय के पेरेंट्स बने है और मुकेश अम्बानी  घर में आये इस नन्हे चिराग की वजह से  बेहद ही खुश है और उन्होंने अपने पोते के साथ एक खुबसूरत तस्वीरे भी पोस्ट की थी जो की काफी वायरल हुई थी |वही मुकेश अम्बानी के बारे में कहा जाता है की मुकेश अम्बानी अपने उसूलों के बहुत  पक्के है और आज इतना नाम और शोहरत कमाने के बावजूद भी मुकेश अम्बानी ने अपनी कुछ आदते आज तक नहीं बदली है और यही खासियत मुकेश अम्बानी को औरों से अलग बनाती है और आज वे जिस मुकाम पर पहुंचे है वो सिर्फ अपनी  मेहनत  और बड़ो के आशीर्वाद की वजह से पहुंचे है

आज हम आपको मुकेश अम्बानी  की ऐसी 5 आदतों के बारे में बताने जा रहे है  जिसे पूरा किये बिना उनकी दिनचर्या शुरू ही नहीं होती और वे चाहे कितने भी व्यस्त क्यों न रहे पर अपने  इन उसूलों से जरा भी समझौता नहीं करते है तो आइये जानते है क्या है वो उसूल

1.बेशुमार दौलत के मालिक होने के बावजूद भी मुकेश अम्बानी बेहद ही सादगी भरा जीवन जीना पसंद करते है और वे कभी भी मांस मछली को हाँथ नहीं लगाते और हमेशा ही शाकाहारी भोजन करते है और मुकेश अम्बानी को खाना बनाने का भी बहुत शौक है और जब भी वे घर पर खाली होते है तब वे अपने इस कुकिंग के शौक को जरुर पूरा करते है और खाना बनाते है औ  पूरे परिवार के साथ खाते है |

2.मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक मुकेश अम्बानी ने  आज तक शराब को हाँथ भी नहीं लगाया है और वे किसी भी तरह के नशे से खुद को कोसो दूर रखते है और बहुत ही साधारण जीवन जीन पसंद करते है |

3.मुकेश अम्बानी सुबह 5 : 30 बजे अपना  बिस्तर छोड़ देते है और ये उनकी रोजाना की आदत है और वे देर तक सोना पसंद नहीं करते है और सुबह जल्दी जागने के बाद वे वर्क आउट करते है और फिर स्नान ध्यान करने के बाद ही अपनी दिनचर्या शुरू करते है |

4.मुकेश अम्बानी की ये बचपन से आदत है की जब भी वे घर से बाहर जाते है तब वे  अपनी माँ के पांव जरुर छुते है और बिना माँ  का आशीर्वाद लिए मुकेश अम्बानी घर से बाहर कदम नहनी रखते |

5.मुकेश अम्बानी का कारोबार बहुत बड़ा है और वे बहुत व्यस्त भी रहते है पर फिर भी अपने इस बिजी  शूड्यूल से थोड़ा वक्त निकालकर वे अपने परिवार के साथ समय जरुर बिताते है और हर रविवार वे अपने  परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड जरुर करते है |