बेटे आकाश को मुकेश अम्बानी नें इस बात के लिए लगायी थी डांट, ले गये वाचमैन से माफ़ी मांगने

मुकेश अम्बानी आज पूरे एशिया के सबसे अमीर शख्स बन चुके हैं| इसके साथ ही पूरी दुनिया में भी इनकी कुल कमाई को लेते हुए इन्हें 5वे स्थान पर रखा गया है| अक्सर ही अपने रौयल और लग्जरी लाइफस्टाइल के चलते अम्बानी परिवार चर्चाओं का विषय बना रहता है| ख़ास तौर पर मुकेश अम्बानी की पत्नी नीता अम्बानी और इनके बेटे आकाश अम्बानी इन सुर्ख़ियों के मुख्य पात्र रहते हैं| अक्सर ही खबरों और सुर्ख़ियों में इनकी रोजमर्रा की जिंदगी से जुडी खबरें हमे चौकाती रहती हैं|

मुकेश अम्बानी नें आज जो भी मुकाम पाया है उसके लिए वो अपना सबसे बड़ा श्रेय अपने पिता धीरुभाई अम्बानी को देते हैं जिन्होंने पहला तो उन्हें बहुत ही अच्छा स्टार्टअप दिया और दूसरी सबसे बड़ी चीज़ उन्हें हमेशा जमीन से जुड़ा रहते हुए आगे बढ़ना सिखाया जिसके चलते आज वो इस मुकाम पर पहुंचे हैं| अम्बानी का यह मानना है के विकास जरूरी है लेकिन इसके लिए हमे अपने दायरों से बाहर नही जाना चाहिए|

इस बात को अम्बानी एपीआई असल जिन्दी में भी भलीभाँती लागू करते हैं और हमेशा अपने संस्कारों पर खरे नजर आते हैं| इसका एक किस्सा काफी चर्चित है जिसमे अपने बेटे आकाश अम्बानी को यह संस्कार सिखाने के लिए उन्होंने एक गार्ड से माफ़ी मांगने को कहा था| जी हाँ यह एक सत्य घटना है जिसके बारे में हम आपको बाटंने जा रहे हैं|

यह बात लगभग छ साल पहले की है जब मुकेश अम्बानी अपनी पत्नी नीता और बेटे आकाश के साथ सिमी गरेवाल के टॉक शो में पहुंचे थे| इस शो का नाम ‘Rendezvous With Simi Garewal’ था|

अम्बानी की पत्नी नीता का इस बारे में कहना है के मुकेश अम्बानी एक डाउन तो अर्थ स्वभाव वाले व्यक्ति हैं| इन्हें कभी भी इस बात का गुरूर नही हुआ है के ये एशिया के सबसे अमीर शख्स है और हमेशा से ये सभी के लियुए काफी विनम्र रहे हैं| साथ ही उन्होंने बताया के अपने बच्चों को भी वो हमेशा से ऐसा ही देखना चाहते हैं| वो चाहते हैं के उनके बच्चे हमेशा पैसों की अहमियत समझे और ये द्म्झे के कितनी मेहनत से पैसे कमाए जाते हैं| और इसके साथ उनमे कभी भी पैसों को लेकर कोई घमंड न आये|

नीता नें बताया के उनके घर का ही एक वाकया था जब उनका बेटा आकाश बंगले के वॉचमैन से काफी ऊंची आवाज में बात कर रहा था और काफी गुस्से में था जैसे के लगभग वो उसे डाट ही रहा हो| ऐसे में पिता अम्बानी भी उस वक्त बालकनी में ही खड़े थे और उन्होंने उपर से सब देख लिया था| जब आकाश घर आये तो उन्होंने बेटे को उसके इस बर्ताव के लिए काफी डांटा था|

इतना ही नही बल्कि उन्होंने खुद ही आकाश को तुरंत नीचे चलने को कहा जहाँ के अपने बेटे को उन्होंने वाचमैन से माफ़ी मांगने को कहा| और जब आकाश नें बेतेसे माफ़ी मांग ली तब कहीं जाकर अम्बानी का गुस्सा शांत हुआ| इसके बाद भी घर तक आकाश हो वो डाटते हुए ही ले आये थे|

और आगे भी मुकेश अम्बानी नें अपने बेटे को हर शख्स की इज्जत करने को कहा था|