मुलायम सिंह यादव की पोती ने सीएम योगी का किया राजतिलक, वीडियो हो रहा वायरल

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा की जीत ने उन्हें भगवा दल के सबसे महत्वपूर्ण नेताओं की लिस्ट में पहुंचा दिया है। यूपी में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ हीरो बन गए हैं और हर तरफ उनकी तारीफ हो रही है। उत्तर प्रदेश में सिर्फ योगी योगी ही हो रहा है। इस जीत के बाद हर कोई गदगद है। भाजपा की जीत के बाद प्रदेश में एक बार फिर भगवा लहराया है। इस प्रचंड जीत के बाद शहर शहर में जुलूस निकाले जा रहे हैं और योगी की जय-जय कार हो रही है।

सीएम योगी आदित्यनाथ और भाजपा को मिली जीत के बाद उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू और भाजपा नेता अर्पणा यादव अपनी प्यारी सी बेटी के साथ योगी आदित्यनाथ से मिलने के लिए वहां पहुंची और जीत की बधाइयां देने के साथ ही उनका मां-बेटी ने योगी के माथे पर तिलक लगाया जिसका वीडियो सामने आया है और यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मुलायम सिंह यादव की मासूम पोती योगी आदित्यनाथ का तिलक लगाते हुए नजर आ रही हैं। यह नजारा हर किसी के दिल को जीत रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है।

मुलायम सिंह की पोती ने सीएम योगी आदित्यनाथ का किया राजतिलक

इंटरनेट पर जो वायरल वीडियो हो रहा है उसमें देखा जा सकता है कि सीएम आवास में पहुंचकर अर्पणा यादव और उनकी प्यारी सी बेटी ने योगी आदित्यनाथ के माथे पर राज तिलक किया। इस वीडियो में मां अपनी प्यारी सी बेटी के साथ योगी आदित्यनाथ का राजतिलक करते हुए नजर आ रही हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद सभी योगी और अर्पणा की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।

आपको बता दें कि अर्पणा यादव ने चुनाव से कुछ समय पहले ही सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हो गई थीं। जब अर्पणा भाजपा में शामिल हुईं तो उसके तुरंत बाद ही उन्होंने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया था। कई जिलों में भाजपा की महिला ब्रिगेड के साथ भाजपा का प्रचार भी किया। भाजपा की इस शानदार जीत में महिलाओं की प्रमुख भूमिका मानी जा रही है। ऐसी स्थिति में इसमें सबसे महत्वपूर्ण योगदान अर्पणा का भी बताया जा रहा है।

जानिए अर्पणा यादव और सीएम योगी आदित्यनाथ के बीच क्या है रिश्ता

आपको बता दें कि अर्पणा यादव मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे की पत्नी हैं। अर्पणा ने उनके बेटे प्रतीक से लव मैरिज की थी। जब दोनों हाई स्कूल में पढ़ते थे तभी से दोनों के बीच प्यार हो गया था। एक विदेशी चैनल को दिए इंटरव्यू के दौरान अर्पणा ने इस बात का खुलासा किया था।

बता दें जब सपा में अर्पणा यादव बिष्ट थीं, तभी भी वह सीएम योगी की खूब तारीफ करा करती थीं। यह दोनों उत्तराखंड के ही रहने वाले हैं और अर्पणा यादव सीएम योगी आदित्यनाथ को अपना बड़ा भाई मानती हैं।