दुल्हन के लिबास में कुछ इस तरह सजी थीं मुलायम सिंह यादव की बहुएं, यहां देखिए तस्वीरें

राजनीति के क्षेत्र में मुलायम सिंह यादव के परिवार का अपना एक अलग ही दबदबा है। मुलायम सिंह यादव के परिवार के तमाम सदस्य उत्तर प्रदेश की राजनीति में सक्रिय हैं। परिवार की कुछ बहुओं ने राजनीति का रुख किया है। वहीं कुछ ऐसी हैं, जो नौकरी करती हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से मुलायम सिंह यादव के परिवार की कुछ बहुओं के बारे में बताने वाले हैं, जो अपनी शादी में कुछ इस तरह से सजी-धजी थीं।

मुलायम सिंह यादव की बड़ी बहू डिंपल हैं। डिंपल, अखिलेश यादव की पत्नी हैं। अखिलेश यादव और डिंपल यादव 24 नवंबर 1999 को विवाह के बंधन में बंधे थे। अगर हम अखिलेश यादव और डिंपल की प्रेम कहानी पर एक बार नजर डालें तो इनकी प्रेम कहानी 90 के दशक में शुरू हुई थी। डिंपल पुणे में पैदा हुई थीं और वह उत्तराखंड की रहने वाली हैं। जब डिंपल और अखिलेश की मुलाकात हुई थी तब अखिलेश मुख्यमंत्री नहीं थे।

अखिलेश यादव की उम्र उस समय के दौरान सिर्फ 25 साल की थी। वहीं डिंपल की उम्र 21 साल की थी। अखिलेश और डिंपल यादव एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। प्रेम प्रसंग के बाद अखिलेश और डिंपल की शादी नवंबर 1999 में संपन्न हुई थी। डिंपल ने अपनी शादी में लाल रंग का जोड़ा पहना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अर्पणा यादव हैं। अर्पणा यादव की शादी मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक से हुई है। प्रतीक मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे हैं। आपको बता दें कि अर्पणा और प्रतीक ने परिवार की रजामंदी से प्रेम विवाह किया है। दोनों शादी से काफी पहले से एक-दूसरे को जानते थे। इन दोनों की मुलाकात स्कूलिंग लखनऊ से ही हुई है।

अर्पणा यादव और प्रतीक ने 2011 में सगाई की और फिर 2012 में शादी रचा ली। इस शादी में अमिताभ बच्चन भी शामिल हुए थे। अर्पणा ने अपनी शादी में लाल रंग का लहंगा पहना हुआ था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। आपको बता दें कि अपर्णा यादव ने लंदन की मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया है।

आपको बता दें कि लालू प्रसाद यादव कि 9 संतानों में से सबसे छोटी राजलक्ष्मी यादव हैं। राजलक्ष्मी यादव की शादी मुलायम सिंह यादव के पोते तेज प्रताप यादव से हुई है। दोनों की शादी दिल्ली में शाही तरीके से संपन्न हुई थी। अपनी शादी में राजलक्ष्मी ने ऑरेंज रेड और गोल्डन कलर का खूबसूरत लहंगा पहना हुआ था, जिस पर स्वारोस्की क्रिस्टल जड़े थे। लहंगे के साथ उन्होंने मैचिंग डायमंड ज्वेलरी पहनी हुई थी। अपनी शादी में राजलक्ष्मी बहुत खूबसूरत लग रही थीं।

मुलायम सिंह यादव के भतीजे और शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव की शादी राजलक्ष्मी सिंह से हुई है। राजलक्ष्मी डिंपल और अर्पणा की ही तरह राजपूत परिवार से ताल्लुक रखती हैं। राजलक्ष्मी की मां शारदा कुंवर सिंह राजपूताना मैहर स्टेट की राजकुमारी रही हैं। राजलक्ष्मी के पि‍ता संजय सिंह एक दौर में पूर्व पीएम राजीव गांधी के करीबि‍यों में शामिल रहे हैं। राजलक्ष्मी के नाना राजा कुंवर नारायण सिंह जूदेव तीन बार एमएलए रह चुके हैं। हिमाचल प्रदेश के सीएम वीरभद्र सिंह राजलक्ष्मी के नाना हैं। राजलक्ष्मी सिंह ने अपनी शादी में लाल रंग का डिजाइनर लहंगा पहना हुआ था।