मुंबई के बार छापा, 15 घंटे चली तलाशी के बाद पुलिस को मिला सीक्रेट रूम, जिससे इस हालत में मिली 17 लड़कियां

देश-दुनिया से आए दिन हर तरह की खबरें निकल कर सामने आती हैं, जिनमें से कुछ खबरें ऐसी होती हैं, जिसे देखकर या जानकर हर कोई आश्चर्यचकित हो जाता है। वहीं कुछ खबरें ऐसी होती हैं, जो शर्मसार कर देती हैं। इसी बीच मुंबई में डांस बार से भी कई बार ऐसी खबरें आती रहती हैं जो शर्मसार कर देती हैं। इसी बीच मुंबई के अंधेरी से चौंका देने वाली घटना निकलकर सामने आई है।

दरअसल, शहर के अंधेरी इलाके में एक बार में एक सीक्रेट रूम का पता चला है, जहां से 17 बार गर्ल्स को बरामद किया गया है। यह घटना रविवार की बताई जा रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि लड़कियों को यहां के मेकअप रूम में बने सीक्रेट रूम में छुपाया गया था।

लड़कियों को इस तरह से छुपाया गया था कि पुलिस लगातार 15 घंटों तक तलाश करती रही परंतु उसके बावजूद भी लड़कियों का पता लगाने में वह कामयाब ना हो पाई। जिस छोटे से कमरे में इन लड़कियों को छुपाया गया था, वहां पर खाने पीने से लेकर सभी सुविधाओं की व्यवस्था की गई थी।

आपको बता दें कि एक एनजीओ ने मुंबई पुलिस की समाज सेवा शाखा के एक अधिकारी को शिकायत दी थी कि बार में कोविड-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन हो रहा है। शिकायत में यह बताया गया था कि बार में भारी भीड़ जमा होती है और ग्राहक प्रतिदिन लाखों रुपए पैसा खर्च करते हैं। बार गर्ल्स के चलते बार पूरी रात ही खुला रहता है और स्थानीय पुलिस को इस विषय में कोई भी जानकारी नहीं है। जैसे ही शिकायत मिली तो तुरंत इस पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने शनिवार देर रात इस बार पर छापेमारी की।

जब पुलिस के द्वारा देर रात को छापेमारी की गई तो काफी ढूंढने की कोशिश पुलिस ने की परंतु वहां उनको यहां पर कोई भी बार गर्ल मिली। पुलिस ने बार के बाथरूम, स्टोरेज रूम और किचन सहित कई अन्य जगहों की भी तलाशी ली थी परंतु इसके बावजूद भी कोई भी बार गर्ल वह ढूंढने में सफल नहीं हो पाए। इतना ही नहीं बल्कि कई घंटों तक पुलिस बार के कर्मचारियों से भी पूछताछ करते रहे परंतु उन्होंने यही कहा कि यहां कोई बार गर्ल नहीं है। कर्मचारियों ने वहां पर बार गर्ल होने से साफ साफ मना कर दिया था।

पुलिस तलाशी करते करते थक चुकी थी परंतु उनको कोई भी बार गर्ल नहीं मिली। इसके बाद सुबह होते ही समाज सेवा शाखा के डीसीपी मौके पर पहुंचे। शिकायत के आधार पर एक बार फिर से रविवार की सुबह तलाशी शुरू कर दी गई। मेकअप रूम में पुलिस को एक संदिग्ध शीशा मिला। जब पुलिस ने उस शीशे को तोड़ा तो इसके पीछे एक दरवाजा मिला, जिसे रिमोट से कंट्रोल किया जाता है।

पुलिस ने इस दरवाजे को खोलने की काफी कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद जब वह इस दरवाजे को खोलने में सफल हो गए तो यहां से 17 लड़कियां निकाली गईं। पुलिस सीक्रेट रूम के रिमोट कंट्रोल का पता लगाने की कोशिश में जुटी हुई है। इसके साथ ही घटना से जुड़े 20 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके बार को सील कर दिया गया है।