जर्मनी में हुआ TMKOC की मुनमुन दत्ता का एक्सीडेंट , एक्ट्रेस को आई गम्भीर चोटे

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा‘ टीवी का सबसे पॉपुलर और लोकप्रिय कॉमेडी शो में से एक है और इस शो के सभी किरदार दर्शकों के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर हो चुके हैं| वही ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो में बबीता जी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता आज किसी परिचय की मोहताज नहीं है और इस शो के बदौलत मुनमुन दत्ता को गजब की लोकप्रियता हासिल हुई है| मुनमुन दत्ता को उनके बबीता जी के किरदार के लिए दर्शक बेहद पसंद करते हैं और एक्ट्रेस की सोशल मीडिया फैन फॉलोइंग भी काफी जबरदस्त है|

इसी बीच मुनमुन दत्ता के प्रशंसकों के लिए एक परेशान करने वाली खबर सामने आई है और इस खबर को जानने के बाद मुनमुन दत्ता के फैंस एक्ट्रेस की सलामती के लिए दुआ कर रहे हैं| दरअसल मुनमुन दत्ता 1 हफ्ते पहले यूरोप ट्रिप पर गई थी और अब मुनमुन दत्ता को लेकर ऐसी खबर सामने आई है कि जर्मनी में एक्ट्रेस का एक एक्सीडेंट हो गया है जिसकी जानकारी खुद मुनमुन दत्ता ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करें लोगों को दी है|

दरअसल मुनमुन दत्ता ने अपने ऑफिशियल इंस्टा अकाउंट स्टोरी पर एक पोस्ट साझा कर इस बात की जानकारी दी है कि जर्मनी में उनका एक्सीडेंट हो गया था जिसके चलते उन्हें घुटने में काफी चोट आई है और उन्होंने अपने इंस्टा स्टोरी पर अपने चोट लगे घुटनों की फोटो भी दिखाई है| वही इस एक्सीडेंट की वजह से मुनमुन दत्ता ने अपनी ट्रिप कैंसिल करके वापस अपने घर लौट रही है|

मुनमुन दत्ता ने अपने ऑफिशल इंस्टा अकाउंट से कुछ वीडियोस भी पोस्ट किए हैं और इस पोस्ट को साझा करते हुए मुनमुन दत्ता ने अपने एक्सीडेंट की जानकारी लोगों के साथ शेयर की है| एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा है कि,” जर्मनी में मेरा एक छोटा सा एक्सीडेंट हो गया.. मेरे घुटने में बहुत बुरी तरह से चोट लगी है जिसकी वजह से मैं अपना ट्रिप छोड़कर अपने घर वापस लौट रही हूं”| सोशल मीडिया पर मुनमुन दत्ता की यह पोस्ट सामने आते ही जमकर वायरल हो गई है और वही एक्ट्रेस के फैंस इस पोस्ट को देखने के बाद काफी परेशान है|

इसके अलावा मुनमुन दत्ता ने अपने इंस्टा स्टोरी पर एयरपोर्ट पर लौटने का एक वीडियो भी साझा किया है और इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है कि,” खूबसूरत यादों और बाएं घुटने में चोट के साथ उड़ान भरने वाली हूं।‘ गौरतलब है कि मुनमुन दत्ता काफी समय से वेकेशन एंजॉय करने के लिए स्विट्जरलैंड गई हुई थी और इसके बाद जर्मनी में एक्ट्रेस वेकेशन एंजॉय करने जा रही थी परंतु इसी बीच उनका एक्सीडेंट हो गया जिसके चलते उन्हें अपनी ट्रिप कैंसिल करनी पड़ी और अब वह अपने घर वापस आ रही है|

तारक मेहता का उल्टा चश्मा कॉमेडी शो में मुनमुन दत्ता अपने बबीता जी के किरदार को लेकर गजब की पॉपुलर सिटी हासिल कर चुकी है और वही मुनमुन दत्ता को लेकर कई बार ऐसी खबरें भी सामने आएगी वह तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो छोड़ने वाली है परंतु हर बार एक्ट्रेस ने इन खबरों को अफवाह बता कर इन पर फुलस्टॉप लगाया है| मुनमुन दत्ता लंबे समय से तारक मेहता शो का हिस्सा है और वह अपनी बेहतरीन अदाकारी और कॉमिक अंदाज से दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब होती है|