इन मुस्लिम अभिनेत्रियों ने हिन्दू पति को चुना था अपना हमसफर , पर फ्लॉप साबित हुई इनकी शादी ,हो चूका है डाइवोर्स

कहते हैं प्यार उम्र ,जाति या धर्म जैसे  सभी बंधनों से परे  होता है जब किसी को किसी से प्यार होता है तब  वो  धर्म ,जाति या  उम्र के बंधन को  तोड़कर बस अपने प्यार को अपना बनाता है   और जीवन में जिसे  उसका सच्चा प्यार मिल जाता है वह खुद को दुनिया का सबसे खुशनसीब इंसान समझता है| वही हमारे बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में जाति धर्म और उम्र के  बंधनों को तोड़कर प्रेम विवाह करना एक बेहद ही आम बात है  और बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज ने धर्म की दीवार तोड़ कर  अपने प्यार को अपना हमसफर बनाया है और एक मिसाल पेश की है|

बॉलीवुड इंडस्ट्री की कई मुस्लिम अभिनेत्रियों ने हिंदू अभिनेताओं के साथ शादी रचाई है जिनमें से कुछ तो आज अपने मेरी लाइफ में बेहद खुश हैं  और  पति के साथ खुशहाल जिंदगी बिता रही है तो वही कुछ अभिनेत्रियों की शादी फ्लॉप साबित हुई और इनका तलाक हो चुका है और आज हम आपको बॉलीवुड की उन्हीं अभिनेत्रियों के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने हिंदू अभिनेताओं के साथ शादी रचाई थी पर आज इनका   अपने हिंदू पति के साथ डाइवोर्स हो चुका है और ये  सिंगल ही अपनी लाइफ बिता रही हैं तो आइए डालते हैं इन अभिनेत्रियों के लिस्ट पर एक नजर

फराह नाज

इस लिस्ट में पहला नाम बॉलीवुड की  मशहूर अभिनेत्री फराह नाज  का शामिल है जोकि बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री तब्बू की बहन भी है  और फराह नाज ने  साल 1996 में  दारा सिंह के बेटे बिंदु दारा सिंह के साथ शादी रचाई थी हालांकि इनकी शादी  ज्यादा लंबी चलना पाई  और शादी के कुछ सालों बाद ही  फराह नाज और बिंदु दारा सिंह का तलाक हो गया और इस कपल की   एक बेटी भी है जो कि फराह नाज के साथ ही रहती है|

नीलिमा अजीम

इस लिस्ट में अगला नाम बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री नीलिमा अजीम का शामिल है   और नीलिमा अजीम ने  साल 1979 में पंकज कपूर के साथ शादी रचाई थी और  शादी के बाद नीलिमा अजीम ने शाहिद कपूर को जन्म दिया था और वही शादी के कुछ सालों बाद ही इन दोनों के रिश्ते का अंत हो गया और दोनों ने एक दूसरे  को  तलाक देकर अपनी राहे अलग कर ली|

नुसरत जहां

इस लिस्ट में  अभिनेत्री और टीएमसी सांसद नुसरत जहां का नाम भी शुमार है और नुसरत जहां ने साल 2019 में निखिल जैन के साथ शादी रचाई थी हालांकि शादी के 2 साल बाद ही इन दोनों के रिश्ते में कड़वाहट आनी शुरू हो गई और  दोनों एक दूसरे से तलाक ले चुके हैं|

सुजैन खान

इस लिस्ट में सुजैन खान का भी नाम शाम शामिल है और सुजैन खान ने साल 2000 में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रितिक रोशन के साथ शादी रचाई थी और शादी के बाद इस कपल के दो बेटे हुए लेकिन इस कपल का रिश्ता भी ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाया और साल 2016 में सुजैन खान और रितिक रोशन का तलाक हो गया और आज सुजैन खान अपने दोनों बेटों के साथ सिंगल मदर बनकर उनकी परवरिश कर रही है|