10 सितंबर से शुरू हो रहा गणेशोत्सव, गणपति को चढ़ाएं उनकी ये प्रिय चीजें, हर इच्छा कर देंगे पूरी

10 सितंबर से गणेशोत्‍सव शुरू हो रहा है। आपको बता दें कि भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी मनाई जाती है। इस दिन भगवान गणेश जी की मूर्ति की स्थापना लोग अपने घरों में करते हैं और सभी लोग भगवान गणेश जी कि 10 दिन तक सेवा करते हैं। इस दौरान भगवान अपने भक्तों के साथ रहते हैं। भक्त भगवान गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए गणेश चतुर्थी पर तरह तरह के काम करते हैं। नए कपड़े पहनते हैं, उत्सव मनाते हैं, भगवान की विशेष पूजा अर्चना करते हैं। इतना ही नहीं बल्कि उन्हें तरह-तरह के भोग लगाते हैं।

अगर आप गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश जी की पूजा कर रहे हैं तो उस दौरान अगर आप भगवान के कुछ प्रिय चीजें चढ़ाते हैं तो इससे गणेश जी अति प्रसन्न होते हैं और आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। गणेशोत्सव के दौरान गणपति की विधि-विधान पूर्वक पूजा करनी चाहिए, ऐसा माना जाता है कि इससे घर में सुख-समृद्धि आती है। इसके अलावा अगर आप कुछ खास चीजें भगवान गणेश जी को अर्पित करते हैं तो आपको लाभ मिलेगा। तो चलिए जानते हैं आखिर गणपति महाराज को कौन सी चीजें प्रिय हैं और उन्हें कौन सी चीजें जरूर अर्पित करनी चाहिए।

गणपति को जरूर चढ़ाएं उनकी ये प्रिय चीजें

सिंदूर

आप भगवान गणेश जी की पूजा करने के दौरान आप उनको सिंदूर का तिलक जरूर लगाएं। इसके साथ में भगवान गणेश जी को तिलक लगाने के बाद खुद के माथे पर भी सिंदूर का तिलक जरूर लगा लीजिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो इससे सफलता-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

दूर्वा अर्पित करें

भगवान गणेश जी की पूजा के दौरान आप उन्हें दूर्वा जरूर अर्जित कीजिए। गणेश जी को दूर्वा अति प्रिय है। आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आप ऐसी दूर्वा अर्पित कीजिए जिसके ऊपरी हिस्से में 3 या 3 से अधिक पत्तियां हों।

मोदक

भगवान गणेश जी के मोदक अति प्रिय है। आप गणेश जी की पूजा के दौरान उन्हें मोदक और मोतीचूर के लड्डू भोग के रूप में अर्पित कर सकते हैं। गणेशोत्सव के दौरान आप भगवान गणेश जी को मोदक और लड्डू का भोग लगाना बिल्कुल भी ना भूलें।

केला

भगवान गणपति जी को केला ही बहुत प्रिय है इसलिए आप गणेशोत्सव के दौरान उनकी पूजा में केले का भोग जरूर अर्पित कीजिए परंतु आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आप भगवान को एक साथ दो जुड़े हुए केले ही अर्पित करें।

खीर

आप भगवान गणेश जी को खीर का भोग अर्पित कर सकते हैं। ऐसा करने से गणपति जी की कृपा प्राप्त होती है।

गणेश पूजन की विधि

1. गणेश पूजा के लिए भक्तों को सुबह सूर्य उदय पर पहले उठकर स्नान आदि से निवृत्त होकर साफ कपड़े पहन लेना चाहिए।

2. अब गणेश जी के समक्ष बैठकर पूजा शुरू कीजिए।

3. गणेश जी का गंगाजल से अभिषेक करें।

4. गणेश जी को अक्षत फूल, दुर्वा आदि अर्पित करें।

5. आप गणेश जी की प्रिय चीज मोदक का भोग लगा है। उसके बाद धूप, दीप और अगरबत्ती लगा कर उनकी आरती कीजिए।

6. अब गणेश जी के मंत्रों का जाप करें और दोबारा से आरती कर पूजा समाप्त कीजिए।