नीम करोली बाबा ने बताए थे ये संकेत, जब दिखने लग जाएं ये चीजें तो समझिए शुरू हो गए अच्छे दिन

उत्तराखंड में स्थित कैंची धाम मंदिर और बाबा नीम करोली महाराज के भक्त दुनिया भर में मौजूद हैं। नीम करोली बाबा को चमत्कारिक बाबा कहा जाता है। नीम करोली बाबा को उनके भक्त हनुमान जी का अवतार मानते हैं। आपको बता दें कि नीम करोली बाबा लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। उनके चमत्कार के किस्से लोग बड़े ही चाव से सुनना पसंद करते हैं। उनका जन्म उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के अकबरपुर गांव में 1900 के आसपास बताया जाता है।

लोगों का ऐसा बताना है कि नीम करोली बाबा बहुत ही सरल मिजाज के थे। नीम करोली बाबा के भक्त सिर्फ भारत में नहीं बल्कि विदेशों में भी मौजूद हैं। आपको बता दें कि नीम करोली बाबा ने यह बताया है कि जब व्यक्ति के अच्छे दिनों की शुरुआत होने वाली होती है, तो उसको क्या-क्या संकेत प्राप्त होते हैं। तो चलिए बताते हैं इनके बारे में…

पशु-पक्षी

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं किसी भी मनुष्य का जीवन एक समान व्यतीत नहीं होता है। कभी जीवन में सुख होता है, तो कभी दुख का भी सामना करना पड़ता है। अगर आप अपने जीवन में मुश्किलों का सामना कर रहे हैं या फिर बहुत ज्यादा असमंजस की स्थिति में हैं, तो ऐसे समय पर यदि आपको पशु-पक्षी दिखाई देते हैं या घर के गेट पर वह आते हैं, तो यह बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है।

अगर चिड़िया या गोरैया आपके घर में आकर कुछ देर ठहरती है तो यह भी शुभ संकेतों में से एक माना गया है। इसका अर्थ यह होता है कि आपके जीवन में सकारात्मकता आने वाली है और आपको अपनी जिंदगी की परेशानियों से बहुत ही जल्द छुटकारा मिल जाएगा।

सपने में पितरों का दिखाई देना

अगर आपको सोते समय सपने में पितरों के दर्शन होते हैं, तो यह अच्छे दिन आने के शुभ संकेत माने जाते हैं। अगर किसी व्यक्ति के सपने में पितृ दिखाई देते हैं तो वह बहुत ही भाग्यशाली होते हैं। यह इस बात को दर्शाता है कि आप पर पूर्वजों का आशीर्वाद बना हुआ है। लेकिन यह आवश्यक है कि वह मुस्कुराते हुए, आशीर्वाद देते हुए या प्रसन्न मुद्रा में दिखाई दें।

साधु-संतों के दर्शन होना

अगर आपको साधु या संत के दर्शन होते हैं, तो आपको समझ लेना चाहिए कि आपका भाग्य बहुत ही जल्द खुलने वाला है। जी हां, क्योंकि साधु-संतों को भगवान का भेजा हुआ दूत माना जाता है। वह आपके जीवन को एक नई राह दे सकते हैं। आप अपनी जिंदगी में जिन भी परेशानियों में घिरे हुए हैं, उनसे छुटकारा मिल सकता है। यदि आपका मन साधु-संतों की भूमि पर जाने का कर रहा है, तो इसे भी बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है।

भक्ति करते हुए आंखों से आंसू बहने लगना

अगर कोई भक्ति में इतना डूब गया हो कि उसकी आंखों से आंसू निकलने लगे, तो यह बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है। इस समय के दौरान व्यक्ति को भगवान से एक कनेक्शन महसूस होने लगता है। यह संकेत यह दर्शाता है कि भगवान ने खुद आपको बुलाया है। भगवान चाहते हैं कि आप मंदिर जाकर पूजा-पाठ कर उनके दर्शन करें और आशीर्वाद लें। जब व्यक्ति बहुत परेशान हो जाता है और उसे कोई भी मार्ग नहीं नजर आता है, उस दौरान व्यक्ति के साथ यह सब होता है।

अंतर्मन की आवाज

अक्सर ऐसा होता है कि इंसान कई बार ऐसी मुश्किलों में फंस जाता है जिससे बाहर निकलने का मार्ग उसे प्राप्त नहीं होता है। मुश्किल समय में हमेशा इंसान भगवान को ही याद करता है और इस समय दिल से आवाज आने लगती है। इसके बाद आपको मुश्किलों से निकलने के लिए क्या करना और क्या नहीं करना है, यह बात धीरे-धीरे समझ आता है। जब अंतर्मन से आवाज आने लगे, जिनके बारे में आपने पहले विचार ना किया हो, तो समझ लेना चाहिए कि भगवान आपके साथ हैं।