नीतू कपूर ने किया खुलासा, ऋषि कपूर संग फेरे लेते वक्त नशे में थे वो दोनों, शादी में आ गए थे जेबकतरे

80 और 90 के दशक की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक नीतू कपूर भी थीं। नीतू कपूर अपने समय की बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्रियों में से एक रही हैं। नीतू कपूर प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर की पत्नी हैं और अभिनेता रणबीर कपूर की मां हैं। दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर और नीतू कपूर बॉलीवुड के ओरिजिनल पावर कपल हैं, जिनकी प्रेम कहानी किसी बॉलीवुड फिल्म से कम दिलचस्प नहीं है। उस जमाने में इन दोनों ने जिस प्रकार से दोस्ती से शादी तक का सफर तय किया, वह आज के कपल्स के लिए मिसाल है।

आपको बता दें कि नीतू कपूर की मासूमियत पर दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर अपना दिल हार गए थे। दोनों की मुलाकात साल 1974 में फिल्म “जहरीला इंसान” के सेट पर हुई थी और जल्द ही यह एक दूसरे से प्यार करने लगे। यह कपल उस समय का सबसे पसंदीदा जोड़ा था। ऋषि कपूर और नीतू कपूर ने 22 जनवरी 1980 में एक भव्य शादी की थी। इस शादी में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हुई कई बड़ी-बड़ी हस्तियां आई थीं।

मौजूदा समय में भी लोग इन्हें काफी पसंद करते हैं और इनके बारे में जानना चाहते हैं। इसी बीच एक लेटेस्ट इंटरव्यू के दौरान नीतू कपूर ने अपनी शादी से जुड़ा हुआ एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने यह बताया कि कैसे वो और ऋषि कपूर दोनों अपनी शादी में भी बेहोश हो गए थे। अभिनेत्री नीतू कपूर ने यह खुलासा किया कि शादी में लोगों की भीड़ देखकर दोनों घबरा गए थे और अपनी घबराहट को दूर करने के लिए दोनों ब्रांड पी रहे थे, जिसकी वजह से नीतू कपूर और ऋषि कपूर फेरे लेते वक्त नशे में थे।

नीतू कपूर और ऋषि कपूर ने नशे में की थी शादी

नीतू कपूर ने हाल ही में स्विगी के यूट्यूब चैनल के साथ अपनी फिल्म “जुग जुग जियो” के को-एक्टर्स अनिल कपूर, वरुण धवन और कियारा आडवाणी के साथ एक इंटरव्यू के दौरान अपनी शादी के दिनों को याद करते हुए बड़ा खुलासा किया। जब वरुण धवन ने नीतू कपूर से यह सवाल पूछा कि “क्या वो अनिल कपूर की शादी में शामिल हुई थीं?” तो इस पर अनिल कपूर ने मजाक में कहा “मेरी शादी में मैं खुद नहीं था। इतने कम लोग थे कि मुझे अपनी शादी में खुद को ढूंढना पड़ा।”

इसके बाद नीतू कपूर ने अपनी शादी को याद करते हुए कहा कि अनिल कपूर की शादी, मेरी और ऋषि कपूर की शादी से बिल्कुल अलग थी। नीतू कपूर ने बताया कि उनकी शादी में सिर्फ 5 लोग थे और हमारी शादी में 5000 लोग मौजूद थे। अनिल कपूर भी नीतू कपूर और ऋषि कपूर की शादी में शामिल हुए थे।

नीतू कपूर ने आगे यह बताया कि “जब हम शादी कर रहे थे, तो मैं बेहोश हो गई और मेरे पति भी बेहोश हो गए। हम दोनों बेहोश हो गए। मैं बेहोश हो गई क्योंकि बहुत सारे लोग थे और ऋषि कपूर को भीड़ से डर लगता था, तो घोड़े पर चढ़ने से पहले वह बेहोश हो गए। हम दोनों ब्रांडी पी रहे थे, इसलिए हमारी शादी ऐसी थी। फेरे लेते समय तो मैं नशे में थी।”

नीतू कपूर की शादी में जेबकतरे भी आए थे

नीतू कपूर ने यह भी खुलासा किया कि “मेरी शादी में जेबकतरे थे। उन्होंने मुझे तोहफे दिए, जिनके अंदर पत्थर और चप्पलें थीं। वह सभी तैयार होकर हमारी शादी में आ गए। हमने सोचा कि वह मेहमान हैं। वैसे भी वह बहुत बड़ी शादी थी। जब हमने गिफ्ट खोले तो हमें पत्थर और चप्पलें मिलीं। यह बहुत अजीब था।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54)

खैर, बताते चलें कि फिल्म “जुग जुग जियो” शुक्रवार 24 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है।