नेहा धूपिया ने ससुर बिशन सिंह बेदी और पति अंगद बेदी संग बेटे गुरिक का मनाया पहला जन्मदिन ,गोल्डन टेम्पल में नतमस्तक हुई एक्ट्रेस

बॉलीवुड के स्टार कपल नेहा धूपिया और अंगद बेदी दो प्यारे प्यारे बच्चों की माता-पिता भी है और हर माता-पिता की तरह यह दोनों अपने बच्चों से बेहद प्यार करते हैं और उन्हें दुनिया की हर खुशियां देना चाहते हैं| वही हाल ही में नेहा धूपिया और उनके पति अंगद बेदी ने अपने बेटे गुरिक बेदी का पहला जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से सेलिब्रेट किया है और अपने बेटे के पहले बर्थडे को सबसे स्पेशल बनाने के लिए इस कपल ने एक ग्रैंड बर्थडे पार्टी का भी आयोजन किया था जिसकी खास झलक नेहा धूपिया ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें साझा कर दिखाई है|

गौरतलब है कि पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी की बहू नेहा धूपिया ने अपने बेटे गुरिक बेदी का पहला जन्मदिन अपने ससुराल अमृतसर में स्थित अपने पुश्तैनी घर में सेलिब्रेट किया है और अपने बेटे का यह खास दिन स्पेशल बनाने के लिए इस कपल ने एक शानदार बर्थडे पार्टी का आयोजन किया था|

इसके अलावा अंगद बेदी और नेहा धूपिया ने अपने बेटे के 1 साल के होने पर अपनी फैमिली के साथ गोल्डन टेंपल में मत्था भी टेका जिसकी तस्वीरें नेहा धूपिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम और टि्वटर पर शेयर किया है| सामने आई तस्वीरों में नेहा धूपिया अपने पति अंगद बेदी बेटी मेहर और बेटे गुरिक बेदी के साथ नजर आ रही है और सभी बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं|

गौरतलब है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने साल 2018 में क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के बेटे और अभिनेता अंगद बेदी के साथ सीक्रेट तरीके से शादी रचाई थी और शादी के वक्त नेहा धूपिया प्रेग्नेंट भी थी जिसके चलते शादी के कुछ महीने बाद ही नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने अपनी बेटी का इस दुनिया में स्वागत किया जिसका नाम इन्होंने मेंहर रखा है| वही पिछले साल 2021 में नेहा धूपिया और अंगद बेदी दूसरी बार माता-पिता बने और इस कपल ने अपने बेटे गुरिक बेदी का अपनी जिंदगी में स्वागत किया| अब यह कपल एक बेटी और एक बेटी के माता पिता बन चुके हैं और दोनों ही बेहद खुशहाल फैमिली लाइफ एंजॉय कर रहे हैं|

आपको बता दें पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी भले ही अब दिल्ली में सेटल हो चुके हो परंतु आज भी उनका मोह अमृतसर से कम नहीं हुआ है और वह हर साल अपने पुश्तैनी घर में आते जाते रहते हैं|

हालांकि इस बार बिशन सिंह बेदी के बेटे बहू अंगद और नेहा धूपिया ने अपने इसी पुश्तैनी घर में अपने बेटे गुरमीत का पहला जन्मदिन सेलिब्रेट किया | इसके बाद नेहा धूपिया अपनी फैमिली के साथ गोल्डन टेंपल मत्था टेकने पहुंची और फिर अपने पुश्तैनी घर पुतलीघर में अपने ससुराल वालों के साथ एक्ट्रेस ने काफी अच्छा टाइम स्पेंड किया|

सोशल मीडिया पर नेहा धूपिया ,अंगद बेदी और उनके दोनों बच्चों की गोल्डन टेंपल से जो तस्वीरें सामने आई है वह सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है और वही अपने ससुराल पहुंची नेहा धूपिया का पंजाब में एक अलग ही अंदाज देखने को मिला| सामने आई तस्वीरों में नेहा धूपिया दुपट्टे से अपना सिर ढके हुए नजर आई और उन्होंने अपने बेटे के उज्जवल भविष्य के लिए ईश्वर से प्रार्थना की|

वही नेहा धूपिया ने अपनी अमृतसर की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की है जिसमें एक्ट्रेस का बेहद खूबसूरत अंदाज देखने को मिल रहा है| इन तस्वीरों पर नेहा धूपिया के फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं और वही गुरिक बेदी को उनके पहले जन्मदिन की ढेरों बधाइयां भी दे रहे हैं|