नेहा कक्कड़ जल्द ही करने जा रही है इस सिंगर के साथ शादी ,रिंग पहनाते हुए विडियो हुआ वायरल

नेहा कक्कड़ आज देश की बेहद जानी मानी सिंगिंग सेंसेशन बन चुकी है| आज इनके गाने के टैलेंट के लाखों की तदादा में चाहने वाले हैं| इतना ही नही आज इन्हें कई सारे मशहूर निर्माता निर्देशक अपनी फिल्मों में सोंग्स देने के लिए उत्सुक रहते हैं| वहीँ अगर बात करें इनके फैन्स की तो आज इनके लाखों की तादाद में चाहने वाले हैं| अगर बार करें इनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की तो यहाँ भी इनके फालोवर्स की तादाद लाखों में है| ऐसे में इनके कई फैन्स को इनकी असल जिन्दगी के बारे में भी जानने की काफी उत्सुकता रहती हैं|

 

इन्ही सब बातों के चलते नेहा कई बार सुर्ख़ियों में नजर आ जाती हैं| एक और असल जिंदगी की खबर जिसे लेकर अक्सर ही नेहा खबरों में बनी रहती हैं वह है उनकी शादी की खबर| और अब इस बात को लेकर एक बार फिर से नेहा खबरों में देखी गयी हैं| नेहा की बात करने तो इस बार इनके अपने दोस्त संग शादी करने की खबरे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है| यह कोई और नही इनकी करीबी दोस्त रोहनप्रीत सिंह हैं|

नेहा और रोहनप्रीत को लेकर टाइम्स ऑफ़ इंडिया नें लिखा है के ये दोनों इस महीने के अंत तक शादी के बंधन में बंधने वाले है| साथ ही ऐसा बताया जा रहा है के इनकी यह शादी दिल्ली में होने है जिसमे पान्डेमिक के चलते कम ही लोगो को शामिल भी किया जाना है| वहीँ अगर बात करें इस शादी की तारिख की तो इसे शायद इसी महीने की 24 तारिख को रखा जाना है|

वहीँ दूसरी तरफ रोहनप्रीत के मैनेजर का कहा जाना है के दोनों नें एक विडियो साथ में किया है जिसके बाद इन्हें ऐसे लिंक किया जा रहा है| और अभी रोहनप्रीत का ऐसा कोई प्लान नही है| दोनों के इस गाने का नाम ‘डायमंड का छल्ला’ था जिसमे नेहा ने रोहनप्रीत से लॉकडाउन में शादी करने को कहा है| और इसी के बाद इनकी शादी के लिए इसे एक हिंट माना जा रहा है|

इस विडियो के लिरिक्स की बात करें तो इसमें नेहा रोहनप्रीत से डायमंड रिंग पहनाने की डिमांड कर रही है और विडियो के लास्ट में नेहा के हीरो उन्हें रिंग भी पहनाते नजर आ रहे हैं| बताते चले के रोहनप्रीत मशहूर रियलिटी शो मुझसे शादी करोगे का भी हिस्सा रह चुके हैं जिसमे इन्हें शहनाज़ गिल को शादी के लिए इम्प्रेस करना था| और साथ ही टिकटाक फेम जन्नत जुबैर से भी रोहनप्रीत की अच्छी बोन्डिंग है|

वहीँ दूसरी तरफ नेहा की कहें तो अपने काफी बड़े फैनबेस के चलते कई बार इनकी शादी की खबरे वायरल हो चुकी हैं| रोहनप्रीत से पहले नेहा के आदित्य नारायण संग शादी की खबरें वायरल हुई थी| हालाँकि यह सब अधिक दिनन तक नही चल पाया और इसे महज़ दोनों का एक नाटक बताया गया| ऐसा करने के पीछे का कारण कई लोगों द्वारा शो की टीआरपी को बताया गया था|

हालाँकि नेहा या उनके मैनेजर की तरफ से इस रिश्ते को लेकर कोई कोई अपडेट्स अभी तक ऑफिसियल तौर पर नही मिल पायी है|