फेक विडियो देख नेहा के एक्स बॉयफ्रेंड का फूटा गुस्सा, सोशल मीडिया पर कह डाली ऐसी बातें

बॉलीवुड की बेहद ही मशहूर और जानी मानी सिंगिंग सेंसेशन सिंगर नेहा कक्कड़ बीतें दिनों काफी अधिक खबरों और सुर्खियों में नजर आ रही थी| यह खबरें किसी छोटे मोटे इवेंट की नही बल्कि नेहा की जिंदगी के सबसे अहम लम्हों की थी जो के इनकी शादी थी| हर किसी के जीवन में शादी एक सबसे अहम फैसला होता है और ये इंसान के लगभग पूरे जीवन का निर्धारण भी करता है| और शादी के पल किसी भी इंसान के जीवन के सबसे हसीं पलों में से एक होता है| जहाँ नेहा की शादी की खबरें अब कम नजर आने लगी थी वहीँ अब इनकी शादी से ही जुडी कुछ खबरें एक बार फिर से सामने आ रही हैं|

जैसा के हम सभी को पता है के नेहा नें अपने अच्छे फ्रेंड और मशहूर पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत सिंह को अपने हमसफर के रूप में चुना है| पर रोहनप्रीत से पहले नेहा की जिंदगी में एक और नाम था जो के हिमांश कोहली का था| हिमांश कोहली कोई और नही बल्कि नेहा के एक्स बोयफ्रेंड रहे हैं और बीते दिनों ये भी एक विडियो के चलते चर्चाओं में नजर आये थे| इस विडियो की बात करें तो इसमें ऐसे दावे किये गये थे के हिमांश नें इस विडियो में नेहा से माफ़ी मांगी है|

दरअसल यह विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और कुछ जांचों में ऐसा बताया जा रहा है के यह एक फेक विडियो है| हिमांश को इसमें नेहा से माफ़ी मांगते दिखाया गया है जो के उनकी एक्स गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं| और इसी सब के कारण हिमांश काफी गुस्से में देखे गये| और अपने इस गुस्से को हिमांश नें अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिये ज़ाहिर किया|

हिमांश नें अपना गुस्सा जताते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट इन्स्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की जिसमे हिमांश का कहना है के वो इस तरह की बातों से हैरान है के सोशल मीडिया पर यह तोड़ मरोड़कर बनने वाले कंटेंट्स कब बैन किये जाएँगे| और आगे हिमांश का कहना है के ऐसी बकवास चीज़ों से आखिर असली फायदा किन्हें होता है? इसके साथ इन्होने कहा के इतना तो उन्हें समझ आता है पर ये कौन लोग हैं जो इसे बिना जाने समझे शेयर करते हैं|

नेहा और हिमांश के रिलेशनशिप की बात करें तो इनका बीते 2 सालों पहले ही इनका ब्रेकअप हो चूका है और अब तो अपनी अपनी जिंदगियों में दोनों ही आगे बढ़ चुके हैं| पिछले महीने यानि के अक्टूबर में नेहा नें 24 तारिख को रोहनप्रीत संग शादी भी रचा ली और इतने दिनों के बाद भी इनकी शादी और इनकी शादी की तमाम तस्वीरें और वीडियोस सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते नजर आ रहे हैं|

अभी की कहें तो नेहा अपने पति रोहनप्रीत के साथ हनीमून के लिए भी रवाना हो चुकी है जिसकी कुछ तस्वीरें नेहा नें अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट के जरिये अपने चाहने वालों तक पहुंचाई थी| फिलहाल नेहा और रोहनप्रीत हनीमून मनाने के लिए दुबई गये हुए हैं|

नेहा और रोहन दुबई की सडकों पर इन दिनों ख़ासा एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं|