परिवार संग अपनी प्री वेडिंग सेरेमनी में झूमती दिखी नेहा कक्कड़, जल्द रचाने वाली हैं रोहनप्रीत सिंह संग शादी

इन दिनों नेहा कक्कड़ अपनी शादी की खबरों को लेकर कितनी अधिक छायी हुई हैं ये तो हम सभी को पता है| इनसे जुडी तमाम खबरें इन दिनों सोशल मीडिया और सुर्ख़ियों में काफी अधिक देखने को मिल रही हैं| ऐसे में बीते कुछ वक्त पहले इनका लॉकडाउन को लेकर एक गाना आया था जिसमे इनके साथ एक्टर और पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत सिंह नजर आई थे| इस गाने का नाम ‘डायमंड का छल्ला’ था| बता दें के रोहनप्रीत संग नेहा के रिश्ते की खबरों की शुरुवात भी इसी गाने के विडियो को लेकर ही शुरू हुई थी जब गाने में रोहनप्रीत नेहा को एक डायमंड रिंग पहनाते नजर आये थे|

जिसके बाद अब जाकर नेहा नें एक विडियो शेयर किया है जिससे इस बात की पुष्टि हो गयी है के जल्द ही नेहा और रोहनप्रीत एक दुसरे के होने वाले हैं| बता दें के यह विडियो  इन्नेंहों अपने ऑफिसियल इन्स्ताग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जिसमे के ये बेहद खूबसूरत दिख रही हैं| बता दें के यह विडियो नेहा और रोहनप्रीत की रोका सेरेमनी का है जिसमे के एक साथ में दोनों बेहद खुशहाल नजर आ रहे हैं|

अपनी इस सेरेमनी के दौरान नेहा एक गुलाबी ड्रेस में दिख रही हैं वहीँ रोहनप्रीत भी गोल्डन रंग की शेरवानी में कुछ कम नही लग रहे हैं| इन्होंनें ही नही होने वाली पति रोहनप्रीत नें भी अपने इन्स्टाग्राम पर विडियो पोस्ट कर इस सेलिब्रेशन की खुशियों में अपने चाहने वालों को शामिल किया है| बता दें के इस हाइप्ड जोड़ी का यह विडियो काफी तेजी से वायरल भी हो रहा है लाखों लोग इसे शेयर भी कर रहे हैं|

अगर बात करें इस विडियो की तो इसमें नेहा और रोहनप्रीत एक दूसरा का हाथ थामे चलते नजर आ रहे हैं जिसमे के पीछे से ढोल बजने की आवाजें सुनाई दे रही हैं| साथ ही इन्होने एक मजेदार कैप्शन भी दिया है जिसमे नेहा लिखती हैं- ‘नेहू द ब्याह का वीडियो कल रिलीज होगा, तब तक मेरे फैन्स के लिए एक छोटा सा गिफ्ट। आगे नेहा नें लिखा है के यह हमारी रोका सेरेमनी की क्लिप है। रोहनप्रीत और उनके परिवार से मै बेहद प्यार करती हूं।’ इसके बाद अपने पेरेंट्स को उन्होंने इस शानदार इवेंट के लिए धन्यवाद दिया है|

देखें INSTAGRAM विडियो :

वहीँ रोहनप्रीत नें भी इस विडियो को पोस्ट किया है जिसमे के नेहा की लिखी बातों को ही उन्होंने कॉपी किया है| रोहनप्रीत नें इससे पहले भी एक विडियो शेयर किया था जिसमे देखकर ऐसे लग रहा है के नेहा पहली बार उनके घर पहुंची हों| इसके कैप्शन में रोहन नें लिखा है के के नेहा का हाथ थामना उनके लिए सारी दुनिया का हाथ थामने के बराबर है|

इससे पहले भी नेहा की शादी को लेकर खबरें तेज हुई थी जब इंडियन आइडल में आदित्य नारायण संग इन्हें कपल पोज़ देते देखा गया था| हालाँकि बाद में इस बात का खुलासा आदित्य के पिता उदित नारायण नें किया के इन दोनों के बीच ऐसा कुछ नही है और महज़ इंडियन आइडल शो की पॉपुलैरिटी के लिए ये नाटक कर रहे थे|

वहीँ आदित्य और नेहा की यह ट्रिक काफी सफल भी रही थी और इंडियन आइडल की टीआरपी भी तेजी से बढ़ी थी|