काम पर लौटने से पहले नेहा कक्कड़ ने किया खुलासा, रोहनप्रीत संग शादी के बाद जिंदगी में आये हैं ऐसे बदलाव

बीते कुछ दिनों से बॉलीवुड की बेहद ही खूबसूरत लुक्स वाली मशहूर प्लेबैक सिंगर नेहा कक्कड़ काफी अधिक चर्चाओं में नजर आया रही है| अपनी शादी को लेकर नेहा इन दिनों काफी अधिक लाइमलाइट में नजर आ रही हैं और आये दिन इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं| बीते दिनों जहाँ शादी और अन्य शादी की रस्मों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं| वहीँ इसके बाद नेहा और रोहनप्रीत की हनीमून की तस्वीरें भी काफी अधिक चर्चाओं में आई थीं|

हालाँकि अब नेहा हनीमून से वापस लौट चुकी हैं और जल्द ही इनके काम पर लौटने की खबरें है| नेहा इस बार मशहूर सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल 2020’ की जज बनी हैं और इस शो की ऑन एयर डेट का खुलासा भी हो चूका है| जिसमे जजेस की कुर्सियों पर नेहा के साथ विशाल दादलानी और हिमेश रेशमिया भी दिखने वाले हैं| खबरों की माने तो ऐसा भी बताया जा रहा है के शो की शूटिंग भी शुरू कर दी गयी है|

बता दें के हाल ही में एक प्रेस कांफ्रेंस होस्ट की गयी थी जिसमे नेहा भी कुछ सवालों के जवाब देती नजर आई थीं| नेहा से सवाल किये गये थे के शादी के बाद काम पर लौटने का उनका अनुभव कैसा है जिसपर नेहा नें कहा के उनकी लाइफ पहले से और अधिक खूबसूरत हो गयी है| नेहा नें कहा के आपका पार्टनर जब एक अच्छा, समझदार और सुप्पोर्तिवे इंसान हो तो आपकी लाइफ हमेशा ही शादी के बाद और अधिक बेहतरीन ही होने वाली है|

नेहा नें आगे बताया के रोहनप्रीत एक अच्छे पार्टनर की भूमिका में खुद को स्थापित करने में काफी हद तक कामयाब रहे हैंऔर उनके साथ शादी करके नेहा बेहद ही खुश हैं| आगे नेहा नें कहा के बस वाहेगुरु और माता रानी की कृपा उनकी जोड़ी पर बनी रहे और किसी भी आने वाले हालातों से साथ खड़े रहने की प्रेरणा दें|

खबरों की माने तो 28 नवंबर, 2020 की तारिख को ‘इंडियन आइडल 2020’ ऑन एयर किया जाना है रोहनप्रीत के साथ शादी होने के बाद नेहा का यह पहला प्रोजेक्ट होने वाला है| वहीँ इस शो के नये सीजन का दर्शकों में भी ख़ासा क्रेज़ देखने को मिल रहा है| और इसका भी एक बड़ा कारण है के इस शो का प्रोमो अभी कुछ वक्त पहले ही रिलीज़ किया गया था|

इससे पहले भी नेहा कई शोज़ में बतौर जज काम कर चुकी है और यह तो हम सभी जानते है के महीने में कम से कम भी एक गाना तो जरूर नेहा के नाम से रिलीज़ हो ही जाया करता था और शादी के दौरान भी नेहा नें अपनी इस स्ट्रीक को टूटने नही दिया| वहीँ अगर बात करें इनके पति रोहनप्रीत की तो वो भी एक पंजाबी सिंगर और एक्टर हैं जो अक्सर ही अपनी परफॉरमेंस से लोगों के दिलों पर छाए नजर आते हैं|

बता दें के नेहा और रोहनप्रीत नें देश में कोरोना के बढ़ते केसेस और बिगड़ते हालातों को देखते हुए हाल ही में परिवार के कुछ सदस्यों और नजदीकी लोगों के बीच ही शादी रचाई थी|