दुबई से सामने आई रोहनप्रीत और नेहा की हनीमून की तस्वीरें, एक दुसरे पर कुछ यूँ प्यार लुटाते आये नजर

बॉलीवुड की सिंगिंग सेंसेशन नेहा कक्कड़ बीते कुछ दिनों से काफी अधिक खबरों और सुर्ख़ियों में नजर आ रही हैं| अभी हाल ही में बीते कुछ दिनों पहले नेहा नें शादी रचाई थी जिसके बाद से लगातार अपने इस नये रिश्ते को लेकर इन्हें खबरों में देखा जा रहा है| बता दें के मशहूर पंजाबी सिंगर और एक्टर रोहनप्रीत सिंह के साथ नेहा नें शादी रचाई है और आये दिन इनकी पति के साथ तस्वीरें और वीडियोस सामने आ रही हैं| शादी के तमाम फंक्शन्स दौरान भी सेल्फी क्वीन नें रोहनप्रीत संग ढेर सारी तस्वीरें शेयर की थीं और ये सिलसिला अब तक चल रहा है| और अब एक बार फिर नेहा की प्राइवेट लाइफ की कुछ तस्वीरें सामने आ रही हैं|

ये तस्वीरें किसी और चीज़ की नही बल्कि नेहा और रोहनप्रीत के हनीमून की हैं जिसके लिए दोनों दुबई गये हुए हैं| इन दिनों दोनों ही अपनी नई नई शादीशुदा जिंदगी को एन्जॉय कर रहे है और साथ ही अपने अपने फैन्स के लिए तस्वीरें भी शेयर करते नजर आ रहे हैं| नेहा नें इन्स्टाग्राम के सोशल मीडिया अकाउंट के जरिये अपनी हनीमून की तस्वीरें हरे की हैं जिनमे उनके चेहरे पर ख़ुशी साफ़ नजर आ रही है|

नेहा इस हनीमून से इतनी खुश हो गयी के उन्होंने रोहनप्रीत को खुले आसमान के नीचे ही किस कर डाला और साथ ही ये दोनों बीच पर भी घूमते और एन्जॉय करते नजर आये| नेहा और रोहनप्रीत अपने हनीमून के दिनों फुल एन्जॉय कर रहे है और इन दिनों वो एक आलिशान होटल में ठहरे हुए हैं| नेहा और रोहनप्रीत दुबई के जिस नाम होटल में ठहरे हुए हैं वो सारे दुबई में अपनी ख़ूबसूरती और ऐशोआराम के लिए मशहूर है|

वहीँ इनका हनीमून थोडा और ख़ासा तब बन गया जब नेहा की कुछ पुराने दोस्तों से मुलाकात हुई थी| वहीँ अगर दिवाली की बात करें तो पति के साथ नेहा नें दुबई में ही दिवाली मनाई है| और साथ ही रोहनप्रीत नें नेहा को एक दिल के शेप का केक भी दिया था| वहीं अगर बात करें उस होटल की जिसमे पति रोहन के साथ नेहा ठहरी है तो हम आपको बता दें के वहा से एक बेहद ही खूबसूरत सा व्यू देखने को मिलता है| और इसी के साथ इनकी सुभ की काफी खूबसूरत होती है|

नेहा हनीमून सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होती भी देखि जा रही हैं जिसपर इनके चाहने वाले भी प्यार बरसाते देखे जा रहे हैं| इनके तमाम चाहने वाले इन्हें आगे के जीवन की शुभकामनाएं देते और कुछ इनकी तस्वीरों पर मजेदार कमेंट्स करते नजर आ रहे है| वहीँ नेहा के लिए यह सब भी कम नही है क्योंकि रोहनप्रीत भी इन्हें सरप्राइज पर सरप्राइज दिए जा रहे हैं|इनमे एक सरप्राइज़ नेहा को दिवाली के दिन मिला था जब रोहनप्रीत नें खुद ही कमरे की डेकोरेशन की थी|

इससे पहले भी नेहा जब हनीमून के लिए पहले दिन ही दुबई पहुंची थी तो रोहन नें गुलाब की पंखुड़ियों से एक रास्ता सा बनाया था जिसपर दोनों हाथ थामे चलते नजर आये थे|