स्मार्ट जोड़ी के सेट पर निकली धूमधाम से अर्जुन बिजलानी की बारात ,पत्नी नेहा संग एक्टर ने किया पुनर्विवाह ,देखें फोटोज

टेलीविजन इंडस्ट्री का मोस्ट पॉपुलर और टीवी कपल्स स्पेशल रियलिटी शो स्मार्ट जोड़ी (Smart Jodi) की  धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है|आपको बता दें रियलिटी शो  ‘स्मार्ट जोड़ी’ (Smart Jodi) टीवी का एक ऐसा प्रोग्राम है जिसमें टेलीविजन और बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई पॉपुलर कपल्स शामिल हो रहे हैं और  एक रियलिटी शो में सेलिब्रिटीज कपल की खूबसूरत केमिस्ट्री और बॉन्डिंग दर्शकों को देखने को मिल रही है|

स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले इस  कपल रियलिटी शो में 10 सेलिब्रिटीज कपल्स ने  हिस्सा लिया है और शो में नजर आने वाले सभी कंटेस्टेंट जमकर मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं| आपको बता दें स्मार्ट जोड़ी शो में  टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी अपनी पत्नी नेहा स्वामी के साथ शामिल हुए हैं और वही शो के दौरान अर्जुन और नेहा एक दूसरे के साथ जमकर मस्ती करते हुए नजर आए हैं|

वही  रियलिटी शो स्मार्ट जोड़ी के सेट पर टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी  एक बार फिर से अपनी पत्नी नेहा स्वामी के साथ पुनर्विवाह करते हुए नजर आए हैं | इस कपल की दोबारा शादी दर्शकों को बेहद पसंद आई है और सोशल मीडिया पर अर्जुन और नेहा के पुनर्विवाह का एक वीडियो भी सामने आ चुका है जो कि इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है|

बता दे स्मार्ट जोड़ी के सेट पर अर्जुन बिजलानी अपनी पत्नी नेहा स्वामी के साथ दोबारा शादी करते हुए नजर आए हैं | अर्जुन बिजलानी को उनकी पत्नी नेहा स्वामी की मांग भरते हुए शो के दौरान देखा गया और वही इस कपल की प्यार भरी केमिस्ट्री देखकर दर्शक भी मंत्रमुग्ध हो गए|

 

View this post on Instagram

 

A post shared by StarPlus (@starplus)


वही शो के दौरान सात फेरे लेते समय अर्जुन बिजलानी और नेहा स्वामी एक दूजे के प्यार में डूबे नजर आए और इसके साथ ही दोनों ने रियलिटी शो स्मार्ट जोड़ी के  मेकर्स का  शुक्रिया भी अदा किया| अर्जुन बिजलानी और नेहा स्वामी ने कहा कि,” यह वीडियो मेरी शादी का वीडियो होगा, क्योंकि हमारी पुरानी शादी का वीडियो खो गया है|

वही जब  अर्जुन बिजलानी की यह बातें शो के बाकी कंटेस्टेंट ने सुनी तब  उन्होंने अर्जुन बिजलानी की बारात निकालने का भी निर्णय कर लिया जिसके बाद शो में बेहद ही धूमधाम से अर्जुन बिजलानी की बारात निकली और फिर उन्होंने नेहा स्वामी के साथ पुनर्विवाह किया| दोनों ने एक दूजे को वरमाला पहनाया और नेशनल टीवी पर  अर्जुन और नेहा की ये शादी देखते ही बन रही थी |

गौरतलब है कि अर्जुन बिजलानी ने नेहा स्वामी के साथ 20 मई साल 2013 में शादी रचाई थी और अब यह कपल एक बेटे के माता-पिता भी बन चुके हैं| अर्जुन बिजलानी और नेहा अपने बेटे से बेहद प्यार करते हैं| बात करें अर्जुन बिजलानी की तो अर्जुन टेलीविजन इंडस्ट्री के बेहद ही पॉपुलर अभिनेता है और वही सोशल मीडिया पर इनकी फीमेल फैन फॉलोइंग काफी शानदार है|

वही स्मार्ट जोड़ी के सेट पर अर्जुन बिजलानी और नेहा ने अपनी खूबसूरत वनडे और केमिस्ट्री से दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हुए हैं |सोशल मीडिया पर इस कपल के पुनर्विवाह का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और फैन्स भी इसपर जमकर प्यार लुटा रहे है |