“गुम है किसी के प्यार में” फेम नील भट्ट-ऐश्वर्या शर्मा बने पति-पत्नी, देखें शादी की खूबसूरत तस्वीरें

बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर टेलीविजन इंडस्ट्री तक कई बार देखा गया है कि बहुत से कलाकार एक साथ काम करते करते एक दूसरे के काफी करीब आ जाते हैं और दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगते हैं और मौजूदा समय में वह अपनी शादीशुदा जिंदगी हंसी खुशी व्यतीत कर रहे हैं। इस लिस्ट में अब टीवी इंडस्ट्री की मशहूर ऑनस्क्रीन जोड़ी ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट की भी जुड़ चुकी है। जी हां, अब यह असल जिंदगी में पति-पत्नी बन चुके हैं।

छोटे पर्दे का मशहूर धारावाहिक “गुम है किसी के प्यार में” लीड रोल में नजर आ रहे ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट अब एक-दूजे के हो चुके हैं। इन दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस के द्वारा यह तस्वीरें खूब पसंद की जा रही हैं।

सीरियल गुम है किसी के प्यार में ऑन स्क्रीन पति-पत्नी का किरदार निभा रहे नील और ऐश्वर्या की मुलाकात इसी शो के सेट पर हुई थी और यहीं से यह एक दूसरे के बेहद करीब आ गए थे। करीब 1 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 30 नवंबर 2021 को नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा विवाह के बंधन में बंध गए हैं।

नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा ने मध्य प्रदेश के उज्जैन में सात फेरे लिए। दोनों ने सात फेरे लेकर एक नई जिंदगी की शुरुआत की है। इन दोनों की शादी की जो तस्वीरें सामने आई हैं उनमें देखा जा सकता है कि नील भट्ट अपनी दुल्हनिया की मांग में सिंदूर भरते हुए नजर आ रहे हैं। वही ऐश्वर्या शर्मा के एक्सप्रेशंस भी इस दौरान देखने लायक हैं। फैंस के द्वारा यह तस्वीरें खूब पसंद की जा रही हैं।

आखिर में नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा काफी लंबे समय के इंतजार के बाद उज्जैन में विवाह के बंधन में बंध गए। इन दोनों की शादी का फैंस को काफी लंबे समय से बेसब्री से इंतजार भी रहा था परंतु अब फैंस का इंतजार खत्म हो चुका है। इन दोनों की शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस इन तस्वीरों पर जमकर अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इन दोनों को खूब शादी की बधाइयां मिल रही हैं।

जैसा कि आप सभी लोग तस्वीरों में देख सकते हैं कि शादी वाले दिन अभिनेत्री ऐश्वर्या शर्मा ने लाल रंग का “बंधनी” लहंगा पहना हुआ था और उन्होंने अपने लुक को पारंपरिक रखा है, वहीं अगर हम उनके राजकुमार नील भट्ट की बात करें तो वह शादी में सफेद रंग की धोती और कुर्ता के साथ एक दोशाला पहने हुए नजर आए थे। ऐश्वर्या शर्मा ने अपने लुक को हैवी ज्वेलरी से पूरा किया, वहीं नील भट्ट ने सिर पर पगड़ी पहनी हुई थी।

नील भट्ट अपनी शादी में मस्ती भरे अंदाज में नजर आए और उन्होंने खूब इंजॉय किया। जैसा कि आप सभी लोग इस तस्वीर में देख सकते हैं कि नील भट्ट अपनी शादी में तमाम रिश्तेदारों के साथ खूब डांस और मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर इन दोनों की शादी की तस्वीरें कब्जा जमाए हुए हैं।

आपको बता दें कि शादी से पहले यानी 29 नवंबर 2021 को नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा की हल्दी की रस्म पूरी की गई थी। सोशल मीडिया पर हल्दी की रस्म की ढेर सारी तस्वीरें और वीडियो भी वायरल हो रही थीं। इस दौरान नील भट्ट और ऐश्वर्या को परिवार के सदस्य और दोस्तों ने खूब हल्दी लगाई, जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में देख सकते हैं कि नील भट्ट और ऐश्वर्या के चेहरे पर ढेर सारी हल्दी लगी हुई दिख रही है और वह दोस्तों के साथ कैमरे पर पोज देते नजर आ रहे हैं।

वहीं 28 नवंबर 2021 को ऐश्वर्या शर्मा की मेहंदी सेरिमनी थी। अभिनेत्री ऐश्वर्या शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस रस्म की कुछ तस्वीरें साझा की थीं।

मेहंदी सेरेमनी के दौरान अभिनेत्री ग्रीन कलर का खूबसूरत प्लाजो और कुर्ती पहनी हुई दिखीं, जिस पर सिल्वर कलर की कढ़ाई का वर्क किया गया है।