David Dhawan Net Worth: आलीशान घर में रहते हैं डेविड धवन, निर्देशन कर कमाएं हैं इतने करोड़ रुपए

डेविड धवन बॉलीवुड के टॉप निर्देशकों में से एक हैं। उन्होंने कई सारी कॉमेडी फ़िल्में बनाई हैं, जो कि सुपर हिट रही हैं। स्वर्ग, शोला और शबनम, साजन चले ससुराल, जुड़वा, बड़े मियां छोटे मियां, दुल्हन हम ले जाएंगे, मुझसे शादी करोगी, पार्टनर और जुड़वा 2 जैसी फिल्मों का निर्देशन उन्होंने ही किया है। फिल्मों को डायरेक्टर करके डेविड धवन ने काफी संपत्ति जोड़ी है और आज इस लेख में हम आपको डेविड धवन की नेट वर्थ बताने जा रहे हैं।

डेविड धवन का जन्म एक पंजाबी परिवार में हुआ था। जन्म के समय उनका नाम राजिंदर धवन रखा गया था। हालांकि आगे जाकर उन्होंने अपना नाम बदल लिया। उनका पालन-पोषण कानपुर में हुआ था, जहां उनके पिता यूको बैंक में मैनेजर थे। उन्होंने बारहवीं कक्षा तक की पढ़ाई क्राइस्ट चर्च कॉलेज से की है। इसके बाद एक्टिंग के लिए उन्होंने भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान (FTII) में दाखिला लिया और यहां पर अपना नाम डेविड बताया। हालांकि कुछ समय बाद धवन को एहसास हुआ कि वो एक्टिंग के लिए नहीं बनें हैं। ऐसे में उन्होंने निर्देशक बनने का फैसला लिया।

डेविड धवन ने निर्देशन में जाने से पहले एक संपादक के रूप में शुरुआत की और ये फिल्मों की एडिटिंग किया करते थे। इसके बाद उन्होंने कॉमेडी फिल्मों का निर्देशन शुरू किया। उनकी अब तक की सबसे बड़ी सफलता गोविंदा और चंकी पांडे अभिनीत आंखें (1993) है और बीवी नंबर वन है (1999) है। इन दोनों फिल्मों के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ निर्देशक फिल्मफेयर पुरस्कार नामांकन प्राप्त हुआ था।

डेविड धवन की शादी करुणा चोपड़ा से हुई है। जिनसे उनके दो बेटे हैं रोहित धवन और वरुण धवन।

डेविड धवन इंडस्ट्री के सबसे अमीर डायरेक्टर्स में शामिल हैं। celebritynetworth.com के अनुसार उनकी संपत्ति लगभग 1,400 मिलियन के पास है। उनकी आय का मुख्य स्रोत्र फिल्में और निवेश है। ये अपने परिवार के साथ मुंबई में करोड़ों रुपए के घर में रहते हैं। मुंबई में इनके कई सारे ओर भी घर हैं, जिन्हें किराए पर दे रखा है।

रोहित धवन भी एक निर्देशक है। रोहित की पहली फिल्म देसी बॉयज़ (2011) आई थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार, जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहित धवन की कुल संपत्ति ₹350 मिलियन है। जबिक उनके छोटे बेटे वरुण धवन की की कुल संपत्ति ₹1.283 बिलियन है। वरुण धवन ने ये पैसे फिल्मों में काम करके कमाए हैं। शादी के बाद वरुण धवन ने अपने पिता का घर छोड़ दिया था और ये अपनी पत्नी के साथ एक आलीशान फ्लैट में रहते हैं।